Indl

Indl Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Indl, Political Party, Bhiwani.

15/02/2026
04/01/2026

हरियाणा की धरती आज लहूलुहान है और सत्ता में बैठे लोग दिल्ली दरबारी की हाजरी लगाने में व्यस्त है…

इनेलो के युवा नेता भूपेंद्र सिंह उर्फ़ बीनू दहिया (राई, सोनीपत) की तेज़ धारदार हथियार से नृशंस हत्या और फिर सबूत मिटाने के इरादे से शव को जलाने के लिए दिल्ली ले जाने की घटना कोई साधारण अपराध नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था की भी खुलेआम हत्या है।

आज अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि सत्ता उनकी ढाल बन चुकी है। जब सरकार ही संरक्षण दें तब हत्यारे बेख़ौफ़ हो जाते है तो वहीं इंसाफ़ बेबस कर दिया जाता है।

मैं सरकार को साफ़ चेतावनी देता हूँ यदि दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में कठोर सज़ा नहीं दिलाई गई और इस जघन्य अपराध के पीछे बैठे राजनीतिक संरक्षण देने वालों को बेनक़ाब नहीं किया गया तो इनेलो इसे सिर्फ़ बयान तक सीमित नहीं रखेगी।

यह लड़ाई किसी एक नेता की नहीं बल्कि हरियाणा में न्याय, सुरक्षा और लोकतंत्र को ज़िंदा रखने की है।

04/01/2026
02/01/2026
11/04/2025
01/04/2025
14/02/2025

आज जन्मदिन के अवसर पर आप सभी शुभचिंतकों द्वारा मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद रूपी बधाई संदेशों के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ…

आपका प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए ऊर्जा का वह स्रोत है जो मुझे हर कठिनाई का सामना करने से लेकर किसान-कमेरे और मजदूर वर्ग के हक-हकूक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने की प्रेरणा देता है।

आपसे वादा करता हूँ कि आपके विश्वास और आकांक्षाओं पर सदैव खरा उतरने के लिए मैं हर संघर्ष को गले लगाऊंगा, हर चुनौती को पार करूंगा एवं प्रदेश की शान रूपी इस हरी पगड़ी को कभी भी झुकने नहीं दूँगा।

एक बार फिर आप सभी का का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ… जय हरियाणा-जय इनेलो।

28/01/2025

इंडियन नेशनल लोकदल
प्रेस विज्ञप्ति

बीजेपी सरकार ने हरियाणा की आर्थिक स्थिति कर दी है बेहद खराब, प्रदेश कंगाली की राह पर: अभय सिंह चौटाला

बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार पूरे चरम पर है और विकास के नाम पर जमकर सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है: अभय सिंह चौटाला

मीडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 तक हरियाणा की बीजेपी सरकार 18700 करोड़ रूपए का कर्ज ले चुकी है, वहीं अब जनवरी से मार्च तक तीन महीनों के लिए 23500 करोड़ रूपए का और कर्ज लिया है

कुल मिलाकर 2024-25 वित्तीय वर्ष में 42200 करोड़ रूपए का कर्ज हरियाणा की जनता पर थोप दिया है

कर्ज और जीएसडीपी का अनुपात बेहद चिंताजनक है जो कि 40 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है

चंडीगढ़, 28 जनवरी। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और प्रदेश कंगाली की राह पर है। मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 तक हरियाणा की बीजेपी सरकार 18700 करोड़ रूपए का कर्ज ले चुकी है। वहीं अब जनवरी से मार्च तक तीन महीनों के लिए 23500 करोड़ रूपए का और कर्ज लिया है। कुल मिलाकर 2024-25 वित्तीय वर्ष में 42200 करोड़ रूपए का कर्ज हरियाणा की जनता पर थोप दिया है। साफ है कि बीजेपी सरकार आने वाले समय में हरियाणा प्रदेश की जनता पर टैक्स की और ज्यादा मार मारेगी। पहले ही लोग भारी भरकम टैक्स से परेशान हैं। अब महंगाई इतनी अधिक बढ़ चुकी है कि आमदनी कम है और खर्चे बहुत ज्यादा हैं ऐसे में और ज्यादा टैक्स की मार जनता झेल नहीं पाएगी।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो के राज में सबसे कम कर्ज लिया गया और गांव और शहरों का विकास किया गया। इनेलो के राज में अस्पताल, स्कूल, सडक़ें, सरकारी बिल्डिंग, नए स्टेडियम, थर्मल प्लांट, मानेसर इंडस्ट्रियल एरिया समेत सभी शहरों के बीचों बीच ताऊ देवीलाल टाऊन पार्क बनाए और मारूति और होंडा जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनुफैक्चरिंग के प्लांट लगवाए जिससे हरियाणा का तेजी से विकास हुआ। 2005 तक हरियाणा पर कुल कर्ज 23000 करोड़ रूपए था। उसके बाद भूपेंद्र हुड्डा की कांग्रेस सरकार के दस साल के शासन में यह कर्ज बढक़र करीब 70 हजार करोड़ रूपए हो गया था और विकास जीरो किया। अब बीजेपी को दस साल शासन करते हो गए हैं और इन दस सालों में कर्ज बढक़र लगभग 4 लाख करोड़ रूपए हो गया है। दस सालों में 3 लाख करोड़ रूपए से उपर कर्ज लिया और विकास के नाम पर एक ईंट भी कहीं नहीं लगी है। बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार पूरे चरम पर है और विकास के नाम पर जमकर सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। कर्ज और जीएसडीपी का अनुपात बेहद चिंताजनक है जो कि 40 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है।

Address

Bhiwani

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indl posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share