31/10/2024
दीपों के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश जी एवं माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं जगत कल्याण के लिए मंगल कामना की।
माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आये, खुशहाली के दीप देदीप्यमान हों, सब का जीवन शुभ एवं मंगल के दिव्य प्रकाश से आलोकित हो, यही प्रार्थना करता हूं।