09/06/2021
मामला -ए--जितिन प्रसाद---एक खटारा गाड़ी एक गैरेज से निकलकर दूसरे गैरेज में चली गई-----जितिन प्रसाद का भाजपा में जाना कोई बहुत ज्यादा अफसोस कि बात नही है,2004 में हेलिकॉप्टर शॉट के ज़रिए कांग्रेस में आकर उन्होंने कांग्रेस लहर में लोकसभा का चुनाव जीता,फिर तत्काल केंद्रीय मंत्री बना दिए गए,मात्र 17 साल के उनके राजनैतिक कैरियर में उन्हें अनेको उच्च पदों पर बैठा दिया गया,कांग्रेस के लिए उन्होंने कोई भी उपलब्धि भरा काम नही किया,2014,2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी जमानत तक जब्त हो गई,फिर उत्तरप्रदेश विधान सभा चुनाव में भी उनका यही हश्र रहा वे यहां भी जमानत नही बचा पाए,5 वे पायदान में चले गए,उनकी पत्नी 2-2बार जिला पंचायत का चुनाव हार गई,अभी हाल ही में हुए उत्तरप्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा,ये जब तक कांग्रेस में रहे इन्हें सब कुछ इनकी इच्छानुसार मिला, इन्हें आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने आम कार्यकर्ताओ को दरकिनार कर जितने उच्च पदों पर नवाजा था,उतना यदि किसी साधारण कार्यकर्ता को मिल जाता,तो कांग्रेस को मजबूती प्राप्त होती,किंतु दुर्भाग्य यही है,की ज्यादातर ऐसे ही लोगो को हेलिकॉप्टर शॉट से पद मिल जाता है जिनकी कोई हैसियत ही नही होती है,--बहुत से ऐसे ही लोगो की पहचान कांग्रेस से शुरू होकर भाजपा तथा अन्य दलों में जाकर समाप्त हो जाती है----इसलिए ऐसे लोगो से कोई फर्क नही पड़ता,ये जहां जाएंगे वहां गन्दगी ही करेंगे---बृजमोहन सिंह 09-06-2021--वैशालीनगर भिलाई ,दुर्ग
Bhupesh BaghelRahul GandhiPriyanka Gandhi VadraTamradhwaj SahuArun VoraIndian National Congress Indian National Congress - Chhattisgarh Jitin Prasada