Urban Development Department, Uttar Pradesh

Urban Development Department, Uttar Pradesh Official Page of Urban Development Department

मिशन कर्मयोगी "साधना सप्ताह" विषयक आज नगर विकास विभाग के विशेष सचिव महोदय श्री उदय भानु त्रिपाठी (IAS), श्रीमति ऋतु सुहा...
02/04/2026

मिशन कर्मयोगी "साधना सप्ताह" विषयक आज नगर विकास विभाग के विशेष सचिव महोदय श्री उदय भानु त्रिपाठी (IAS), श्रीमति ऋतु सुहास (IAS), अपर निदेशक महोदया द्वारा webinar के माध्यम से सभी जनपदों, निकायों के अधिकारियों सम्बोधित किया गया।

Empowering governance through learning, adaptability, and capacity building.The State-Level Webinar under Mission Karmay...
01/04/2026

Empowering governance through learning, adaptability, and capacity building.

The State-Level Webinar under Mission Karmayogi SāDHANA marks a significant step toward strengthening the capabilities of District and ULB officials for more responsive, humane, and future-ready urban administration in Uttar Pradesh.

A significant step toward stronger governance through the spirit of Karmayogi.Under Karmayogi Sadhana Saptah 2026, an or...
01/04/2026

A significant step toward stronger governance through the spirit of Karmayogi.

Under Karmayogi Sadhana Saptah 2026, an orientation program is being organized for district and Urban Local Body officials from 2 April 2026.
This focused initiative aims to strengthen governance capacity, promote citizen-centric service delivery, and advance measurable outcomes through AI, emerging technologies, and Indian Knowledge Systems.

मिशन कर्मयोगी के तहत नगर विकास विभाग में साधना सप्ताह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सि...
01/04/2026

मिशन कर्मयोगी के तहत नगर विकास विभाग में साधना सप्ताह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सिविल सेवा की कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव लाने का एक संकल्प है।

​साधना सप्ताह के मूल आधार:
​निरंतर सीखना: 'iGOT' प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यक्तिगत और व्यावसायिक कौशल का विकास।

​नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण: शहरी सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और जन-हितैषी बनाना।

​नवाचार और तकनीकी अपनाना: शहरी विकास की चुनौतियों के लिए आधुनिक समाधान खोजना।

​संस्थागत मजबूती: अधिकारियों को 'नियम-आधारित' के बजाय 'भूमिका-आधारित' (Role-based) कार्यों के लिए तैयार करना।

​नगर विकास विभाग, कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन एवं भारत सरकार के साथ विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी प्रशासनिक क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सक्षम कार्मिक, विकसित शहर:
मिशन कर्मयोगी के साथ सुशासन की ओर!

नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर निगम बरेली द्वारा वॉर्ड 54, भूड़ स्थित त्रिवटी नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान...
27/03/2026

नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर निगम बरेली द्वारा वॉर्ड 54, भूड़ स्थित त्रिवटी नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

आइए, आस्था के साथ स्वच्छता का भी संकल्प लें और मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं पवित्र बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

नगर पालिका परिषद चंदौसी एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा वार्ड 05 व 24 में स्वच्छता गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर कचरा पृथक...
27/03/2026

नगर पालिका परिषद चंदौसी एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा वार्ड 05 व 24 में स्वच्छता गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर कचरा पृथक्करण और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन का संदेश दिया गया। ♻️

आइए, गीले-सूखे कचरे को अलग करें और स्वच्छ, सुंदर चंदौसी के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।

24 एम.एल.डी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर आगरा नगर निगम द्वारा विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को जल संरक्षण और सीवेज ट्...
27/03/2026

24 एम.एल.डी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर आगरा नगर निगम द्वारा विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को जल संरक्षण और सीवेज ट्रीटमेंट के महत्व से अवगत कराया गया।

आइए, पानी की हर बूंद का महत्व समझें और जल संरक्षण को अपनी आदत बनाएं।

नवरात्रि के 09 दिन, स्वच्छता के 09 संकल्प नगर निगम प्रयागराज द्वारा अलोपी शंकरी पीठ में फूलों की रंगोली के माध्यम से श्र...
25/03/2026

नवरात्रि के 09 दिन, स्वच्छता के 09 संकल्प

नगर निगम प्रयागराज द्वारा अलोपी शंकरी पीठ में फूलों की रंगोली के माध्यम से श्रद्धालुओं को स्वच्छता, RRR और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश दिया गया।

आस्था के इस पावन अवसर पर आइए, हम सभी स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण मित्र नवरात्रि मनाने का संकल्प लें। ♻️

25/03/2026

नगर निगम बरेली द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, दीवारों, फ्लाईओवर एवं पार्कों को आकर्षक म्यूरल आर्ट से सजाकर सौंदर्यीकरण का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

यह पहल शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना का संदेश भी जन-जन तक पहुँचा रही है।

आइए, हम सभी मिलकर सुंदर, स्वच्छ और जागरूक बरेली के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएँ।

̇nstagood

नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा आयोजित कार्यशाला में सफाई नायकों को कचरा प्रबंधन, स्रोत पर पृथक्करण एवं स्वच्छता मानकों के प्र...
24/03/2026

नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा आयोजित कार्यशाला में सफाई नायकों को कचरा प्रबंधन, स्रोत पर पृथक्करण एवं स्वच्छता मानकों के प्रति प्रेरित किया गया।

आइए, स्वच्छ आदतों को अपनाकर स्वच्छ, सुंदर और नंबर वन फिरोजाबाद के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।

एक नंबर, कई समाधान ☎️हेल्पलाइन 1533 पर करें संपर्क और पाएं नगरीय सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान।💧 जल भराव💡 पथ...
24/03/2026

एक नंबर, कई समाधान ☎️

हेल्पलाइन 1533 पर करें संपर्क और पाएं नगरीय सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान।

💧 जल भराव
💡 पथ प्रकाश
🧾 गृहकर / जलकर
🧹 स्वच्छता / साफ-सफाई
🐄 मृत पशु निस्तारण
📄 जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र
🚛 डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
🚰 पेयजल–पाइपलाइन लीकेज

📞 डायल करें: 1533

📞 डायल करें: 1533

सुविधा, पारदर्शिता और त्वरित समाधान की ओर एक सशक्त कदम।

Address

6th Floor, Bapu Bhawan
Bhawan

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Urban Development Department, Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share