15/07/2026
आज स्थानीय डॉ. अंबेडकर शिक्षा सदन समिति उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय समारोह में थानाधिकारी श्री ईश्वरानन्द जी को उनके स्थानांतरण के अवसर पर साफा पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने श्री ईश्वरा नंद जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य का सदैव ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके सहज, विनम्र एवं जनहितैषी व्यवहार ने क्षेत्रवासियों के बीच विश्वास और सम्मान का विशेष स्थान बनाया।
विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जहाँ भी अपनी सेवाएँ देंगे, वहाँ भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज एवं पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाएँगे।
इस अवसर पर श्री ओम जी सियाग, श्री अमित शर्मा, श्री गुरदेव सिंह, श्री हरि कृष्ण जी पचार , श्री अंकुश पचार सहित विद्यालय परिवार के अन्य गणमान्य सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से श्री ईश्वर आनंद जी का आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद, सफल एवं मंगलमय भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
Ankush Pachar Hari Krishan Pachar