Adv.Chotu singh uikey

Call Website Contact the organization

Adv.Chotu singh uikey नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोहम्। महामङ्गले पुण्यभूमे त्वदर्थे पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते।।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले से 260 श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना---केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइ...
19/07/2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले से 260 श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना
---
केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने दिखाई हरी झंडी
---
जनसंपर्क बैतूल, 19 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत बैतूल जिले के लगभग 260 श्रद्धालुओं को रविवार को हरिद्वार-ऋषिकेश की चार दिवसीय तीर्थ यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा रवाना किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने बुजुर्ग यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया, उनका आशीर्वाद लिया तथा हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बुजुर्गों के सम्मान और उनकी आस्था को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जीवनभर परिवार और समाज की सेवा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने का अवसर देना सरकार की संवेदनशील सोच का परिचायक है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने, देश की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने तथा प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी यात्रियों के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं भी दी।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यह हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है। यात्रा के लिए बैतूल जिले से कुल 260 यात्रियों का चयन किया गया है। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक चिकित्सक, पांच आरक्षक तथा पांच अनुरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस विशेष तीर्थ यात्रा में बैतूल के साथ नर्मदापुरम एवं सागर जिले के श्रद्धालु भी सहभागी हैं।

#मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना #सनातन_संस्कृति #तीर्थयात्रा #आस्था #श्रद्धा #भारतीय_संस्कृति #भारत ्री_राम ः_शिवाय #गंगामैया

🐄 त्रिवेणी गौशाला का निरीक्षण कर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की सराहना, हर विकासखंड में मॉडल गौशाला विकसित करने के दिए निर्देश...
16/07/2026

🐄 त्रिवेणी गौशाला का निरीक्षण कर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की सराहना, हर विकासखंड में मॉडल गौशाला विकसित करने के दिए निर्देश 🌿🐄

📍 बैतूल | 16 जुलाई 2026

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बैतूल विकासखंड के ग्राम झगड़िया स्थित त्रिवेणी गौशाला का निरीक्षण कर निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोवंश को तिलक लगाकर पशुआहार एवं गुड़ खिलाया तथा गौसेवा का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान भूसा गोदाम, पशु अस्पताल, तालाब, कुएं एवं गो-काष्ठ उत्पादन इकाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। गौशाला के सुव्यवस्थित संचालन की सराहना करते हुए कलेक्टर ने इसके विस्तार की कार्ययोजना की जानकारी ली।

गौशाला समिति की मांग पर तालाब के गहरीकरण एवं अतिरिक्त पशुशेड के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के प्रत्येक विकासखंड में त्रिवेणी गौशाला की तर्ज पर मॉडल गौशालाओं के विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।

उप संचालक पशुपालन डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि गौशाला में प्रत्येक गोवंश के लिए शासन द्वारा ₹40 प्रतिदिन का अनुदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर ने आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। गौशाला परिसर में कुल 160 पौधों का रोपण किया गया।

🐄 गोसेवा • पर्यावरण संरक्षण • पशु कल्याण — यही हमारी साझा जिम्मेदारी है। 🌱

#बैतूल #त्रिवेणी_गौशाला #गौशाला #गोसंरक्षण #गौसेवा #वृक्षारोपण

11/04/2026

08/04/2026

🌿🎶 आदिरंग कार्यक्रम – समापन दिवस 🎶🌿 आदिरंग जनजातीय नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम के समापन दिवस पर कलाकारों द्वारा अनेक परंपरागत आदिवासी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
ढोल-मांदल की थाप, पारंपरिक वेशभूषा और लोकसंस्कृति की झलक ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
यह आयोजन हमारी समृद्ध आदिवासी परंपरा, संस्कृति और विरासत को जीवंत रखने का एक अद्भुत प्रयास रहा।
🙏 सभी कलाकारों एवं उपस्थित जनसमुदाय का हार्दिक आभार।
#जनजाति_गौरव #गोंडी_भाषा #इतिहास #आदिवासी_नृत्य #आदिवासी_संस्कृति

Address

Bakud
Betul

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv.Chotu singh uikey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Adv.Chotu singh uikey:

Shortcuts

Share

Category