20/04/2025
ऐसी कोई चौखट नहीं जहां होमगार्ड अपना दर्द बता सके
आपको एक मच्छर काट ले तो नींद नही आती यहां 24 से 48 घण्टे तक कभी कभी लगातार ड्यूटी करने वाले होमगार्ड कर्मी की हालत देखी है क्या कभी आपने
जरा गौर से देखिये
यह तस्वीर भी एक होमगार्ड कर्मी की है जिसकी बांह पर एक सैकड़ा मच्छर बैठकर खून पी रहे है
आपको क्या लगता है कि इस होमगार्ड के जवान पर कोई फर्क नही है
इसके शरीर मे जान नही है
कड़वा सच यह है कि होमगार्ड के शरीर मे खून बचा ही नही
क्यों कि हर कोई इनका खून पीने में लगा है
यही कड़वा सच है होमगार्ड दिन रात मेहनत करते है लेकिन इसके बदले होमगार्ड को सिर्फ़ दुत्कार मिलती है इसके सिवा कुछ नहीं