Vasishtha Nagar Times

  • Home
  • Vasishtha Nagar Times

Vasishtha Nagar Times VN TIMES

01/06/2026

सूदखोरों के चंगुल में फंसे पति, पत्नी ने डीआईजी से लगाया न्याय की गुहार
दुबौलिया पुलिस पर जबरिया सुलहनामा कराने का आरोप
न्याय न मिला तो दिया गर्भवती पत्नी के साथ आत्महत्या की चेतावनी
बस्ती। दबंग सूदखोरो के चंगुल में फंसे दुबौलिया थाना क्षेत्र के अजय पुत्र दुखरन के मामले में नया मोड़ आ गया है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के मसहा निवासी अजय पुत्र दुःखरन से सूदखोरों ने थाने पर जबरिया सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया और सुलहनामा बनवाकर दे दिया। सोमवार को सूदखोरों के चंगुल में फसे अजय ने डीआईजी को पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाते हुये चेतावनी दिया है कि शीघ्र न्याय न मिला तो वह अपनी पत्नी जो 9 माह की गर्भवती है उसके साथ आत्महत्या कर लेने को मजबूर होंगे।
डीआईजी को दिये पत्र में अजय ने कहा है कि गाँव के बगल नचना गुलौरी बुजुर्ग निवासी सुड्डू दूबे सुडडू दूबे पुत्र रामतेज व भीमसिहं उर्फ किशन चन्द सिहं पुत्र स्व० रामकान्त जो ब्याज पर रूपया देने का काम करते है, सुडडू दूबे से 20,000 रूपया अपनी पत्नी के इलाज के लिए लिया था। वह सुडू, दूबे, भीमसिहं को 46,000 रुपया धीरे-2 वापस कर दिया। 12 अप्रैल को उसकी पत्नी को सुडडू दूबे आदि ने बाजार से उठाकर अपने घर बैठाकर जबरदस्ती जेवरात भी ले लिया उसके बाद छोड़ा और एक लाख रूपया की मांग करने लगें जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्चाधिकारियो को दिया था। इसके बाद उक्त लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। 31 मई को उसके घर अमरजीत सरोज, और एक अज्ञात सिपाही पहुंचे और उसे अपने बुलेट बाइक पर बैठाकर थाने ले गये। दोपहर 1 बजे से 5.30 बजे तक उसेे सुरेश वरूण दीवान द्वारा उसे डराया धमकाया गया और एक सादे पेपर पर हस्ताक्षर करा लिया गया। उसके बाद सुलहनामा बनाकर उसे दे दिया गया और पुलिस ने उसकी जेब में 500 रुपया रख दिया गया । पढ़ा लिखा न होने के कारण वह सुलहनामा पढ़ नहीं सका और अपने पत्नी के पास आकर बताया पत्नी ने अपने बच्चो से सुलहनामा पढ़वाया तो प्रार्थी ने 112 नं० पर डायल किया।
उसने मांग किया है कि सुडडू दूबे व भीमसिंह को जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्यवाही किया जाय। अगर ऐसा नही होता है तो वह अपनी पत्नी जो 9 माह की गर्भवती है दोनों जहर खाकर फॉसी लगाकर अपनी जान दे देगे।

जरूरतमंदों के लिए सहारा बना स्टार हॉस्पिटल पचपेडिया बस्ती, हर रविवार मिल रही विशेषज्ञ गैस्ट्रो सेवाएंबस्ती जनपद के पचपेड...
01/06/2026

जरूरतमंदों के लिए सहारा बना स्टार हॉस्पिटल पचपेडिया बस्ती, हर रविवार मिल रही विशेषज्ञ गैस्ट्रो सेवाएं

बस्ती जनपद के पचपेडिया क्षेत्र स्थित स्टार हॉस्पिटल आज जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है। अस्पताल में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से पेट एवं लीवर संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए यहां प्रत्येक रविवार को विशेषज्ञ सेवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में डॉ. चन्द्रमोली मिश्रा एम.बी.बी.एस., एम.डी. (मेडिसिन), डी.एम. (गैस्ट्रो), नई दिल्ली द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में गैस, अम्लता, कब्ज एवं अपच जैसी समस्याओं का सटीक उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही लीवर रोग, फैटी लीवर एवं पीलिया से पीड़ित मरीजों को भी बेहतर परामर्श एवं देखभाल मिल रही है। स्टार हॉस्पिटल में पेट दर्द, अल्सर एवं आंतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी संचालित हैं, जिससे रोगों की सही पहचान कर समय पर इलाज संभव हो पा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की बेहतर देखभाल उनकी प्राथमिकता है। यहां कार्यरत डॉक्टर, नर्स एवं कर्मचारी मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं रखते और हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। अस्पताल से संपर्क करने के लिए मरीज 9839032171 एवं 9696757187 नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नक्सल मुक्त भारत के उपलक्ष्य में बस्ती की 2500 महिलाओं ने गाया सोहर, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड इस अद्भुत आयोजन को गिनीज वर्ल्ड ...
26/05/2026

नक्सल मुक्त भारत के उपलक्ष्य में बस्ती की 2500 महिलाओं ने गाया सोहर, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड इस अद्भुत आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, जिससे पूरे जनपद में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। विशेष तौर पर बड़े भाई मनीष मिश्रा का पहल सराहनीय है।

24/05/2026

🚩 बस्ती रचेगा इतिहास | 2100 माताएं गाएंगी ‘रामजी का सोहर’ | Guinness World Record की तैयारी

#सनातन_संस्कृति #लोकसंस्कृति #रामजी_का_सोहर #उत्तरप्रदेश #सोहर #रामभक्ति

लिटिल फ्लावर्स से स्कूल मधुपुरम् वाल्टरगंज बस्ती में संम्पन्न हुआ दो दिवसीय 'समर कैम्प' का भव्य आयोजनबस्ती। आज रविवार को...
17/05/2026

लिटिल फ्लावर्स से स्कूल मधुपुरम् वाल्टरगंज बस्ती में संम्पन्न हुआ दो दिवसीय 'समर कैम्प' का भव्य आयोजन

बस्ती। आज रविवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम् वाल्टरगंज बस्ती में दो दिवसीय ‘समर कैम्प’ का शानदार एवं भब्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें कुल 23 प्रकार के रोमांचक , मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह निदेशक राहुल सिंह जी व निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह के गरिमामयी व प्रेरक उपस्थिति बनी रही।
उक्त कार्य कम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती व विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीया श्रीमती मधुरानी सिंह के चित्रानावरण, पुष्पार्चन, माल्यार्पण व दीपप्रज्ज्वलन से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक राहुल सिंह व निदेशिका अपर्णा सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ।

तत्पश्चात, समर कैम्प में आयोजित सभी कार्यक्रमों का विद्यालय के समस्त प्रतिभागी बच्चों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम के प्रथम दिन कक्षा नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के लगभग 500 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसी प्रकार कैम्प के दूसरे दिन कक्षा चतुर्थ से लेकर कक्षा' द्वादश तक के लगभग 600 बच्चों ने कार्यक्रम मे सहभागिता की और उसका आनंद लिया।
समर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बाउंस एक्टिविटीज में- थंडर बिग बाउंस बिग बाउल्ड जम्पलिन बाउंस, कैस्टल किट्स बाउस, मेल्ट डाउन बाउंस, फन ऐक्टिविटीज में- टैम्पोलिन, एटीवी मांउटेन बाइक, वाटर जार्निंग बॉल, पॉटरी मेकिंग, टैंडैम डौल साइकिल, सुमो वेस्टलिंग रोप-ऐक्टिविटीज मैं- वर्मा व्रीज, कमांड क्रासिंग, जिप लिन, वॉटर ऐक्टिविटीज में- फोमपार्टी, पूल पार्टी, पूल क्रांसिंग, रेन डांस विथ डी.जे., पेंटिंग एक्टीविटीज में- नेल पेंटींग, फेस पैंटिंग, अन्य ऐक्टिविटीज में- मैजिक शो, पपेट शो, टैटू, क्ले मॉडलिंग, आदि प्रकार के विविध मनोरंजक, ज्ञानवर्धक, कलात्मक, रोमांचक, कार्यक्र‌मों की शानदार प्रस्तुति की गई।

समर कैम्प के शानदार एवं सफल समापन के अवसर पर प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त सहभागी छात- छाताओं को हार्दिक शुभकामना देते हुए उनके उत्साह, साहस व जिज्ञासु प्रवृति की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम जहाँ एक तरफ बच्चों का मनोरंजन करते हैं वहीं दूसरी तरक उनके अंदर शारीरिक, मानसिक एवं अन्वेषी प्रवृत्ति को भी बढ़ावा देते हैं जो कि उनके चतुर्दिक समग्र व्यक्तित्व के विकास की मजबूत नींव की स्थापना करता है। ऐसे बहु‌आयामी अधिगम से परिपूर्ण कार्यक्रमों की जहाँ तक प्रशंसा की जाए वह कम ही है।

निदेशक राहुल सिंह ने आयोजित समर कैंप के समापन अवसर पर कहा कि जीवन में 360 डिग्री विकास के लिए केवल पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मनोरंजन एवं अन्य गतिविधियों का भी समान महत्व है। उन्होंने कहा कि इस समर कैंप में बच्चों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला, संगीत, नृत्य, नैतिक शिक्षा एवं टीम वर्क जैसे मनोरंजक आयोजनों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास किया। यही "360 डिग्री डेवलपमेंट" का मूल मंत्र है।श्री राहुल सिंह जी ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी दृष्टिकोण को अपनाते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ मनोरंजन का संतुलन बनाए रखा जाएगा, ताकि बच्चे आत्मनिर्भर, संस्कारी और सक्षम नागरिक बन सकें।

उक्त अवसर पर विद्यालय की निदेशिका अपर्णा सिंह ने समर कैम्प के आयोजन की उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी संस्था जहाँ एक तरफ विद्‌यार्थियों की अकादमी सफलता के क्षेत्र में नित नवीन प्रतिमान गढ़ रही है हमारे विद्यालय के विद्‌यार्थी बोर्ड परीक्षा परिणाम से लेकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपना परचम लहरा रहे हैं, वहीं हमारी जिम्मेदारी का दायरा और भी बढ़ता जा रहा है। हमें ऐसे भावी पीढ़ी का निर्माण करना है जो शरीर से स्वस्थ्य, मन से मजबूत और इरादों से फौलादी हो, और ऐसे कार्यक्रम इसी उद्देश्य को प्रशस्त करने वाले हैं।

इस अवसर पर विधिता कक्षा- 4B एवं प्रतीक्षा यादव कक्षा 6-A की छाताओं को उनके सौम्य व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
विद्‌यालय के शानदार व सफल आयोजन पर आदरणीया प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह जी ने कार्यक्रम में सहयोग, सहभाग एवं सक्रिय योगदान देने वाले समस्त सदस्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा किया एवं उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। प्रबंधक , निदेशक व निदेशिका के प्रति विशेष आभार ज्ञापित करते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के बस्ती शोरूम का हुआ भव्य री-लॉन्चबस्ती। शहर के गांधी नगर स्थित ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स शोर...
17/05/2026

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के बस्ती शोरूम का हुआ भव्य री-लॉन्च
बस्ती। शहर के गांधी नगर स्थित ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स शोरूम का रविवार को भव्य री-लॉन्च किया गया। नए एवं आधुनिक स्वरूप में तैयार किए गए शोरूम के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, शहर के गणमान्य नागरिक एवं ज्वेलरी प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आकर्षक सजावट और प्रीमियम कलेक्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
री-लॉन्च के बाद शोरूम को अत्याधुनिक एवं आकर्षक डिज़ाइन के साथ ग्राहकों के लिए पुनः प्रस्तुत किया गया है। यहां ग्राहकों को गोल्ड, डायमंड, पोल्की एवं सिल्वर ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव कलेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। नए स्वरूप में तैयार शोरूम में ग्राहकों को पहले से बेहतर शॉपिंग अनुभव, अधिक स्पेस और प्रीमियम डिस्प्ले की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर अनूप सराफ एवं सौमित्र सराफ विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं बस्ती शोरूम के फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स नंदलाल अग्रवाल, रवि अग्रवाल एवं अरुण अग्रवाल ने अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कंपनी की ओर से 17 मई से 21 मई 2026 तक विशेष ऑफर्स की घोषणा भी की गई। ऑफर के तहत सोने के आभूषणों की मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत तक की छूट तथा डायमंड ज्वेलरी पर 25 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट दी जा रही है। साथ ही प्रत्येक खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार भी ग्राहकों को प्रदान किए जाएंगे।
कंपनी के डायरेक्टर अनूप सराफ एवं सौमित्र सराफ ने कहा कि बस्ती के ग्राहकों से उन्हें हमेशा प्रेम और विश्वास मिला है। इसी विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से शोरूम को नए स्वरूप में तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव और नवीनतम ज्वेलरी कलेक्शन उपलब्ध कराया जा सके।
फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स नंदलाल अग्रवाल, रवि अग्रवाल एवं अरुण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि उनका प्रयास है कि बस्ती के ग्राहकों को बड़े शहरों जैसा प्रीमियम ज्वेलरी अनुभव मिले। नए शोरूम में ग्राहकों को आकर्षक डिस्प्ले, अधिक स्पेस और एक्सक्लूसिव डिज़ाइनों का शानदार कलेक्शन देखने को मिलेगा।
पूर्वांचल क्षेत्र में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स अपने उत्कृष्ट डिज़ाइन, भरोसेमंद गुणवत्ता एवं बेहतर ग्राहक सेवा के कारण ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय बना हुआ है।

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
16/05/2026

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

14/05/2026

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का धरना
पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनमें संसद में महिला आरक्षण का प्रावधान महत्वपूर्ण है।
भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और देश के सर्वोच्च नेतृत्व के खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vasishtha Nagar Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vasishtha Nagar Times:

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share