Karnaram Bhambhu

Call Contact the organization

Karnaram Bhambhu तेजा भगत चौहटन बाड़मेर

🎉 मुण्डवा चेयरमैन पद पर लगातार दूसरी बार RLP की जीत! 🎉नगर पालिका मुण्डवा के चेयरमैन पद पर अल्का जी कंदोई ने जीत दर्ज की।...
21/09/2026

🎉 मुण्डवा चेयरमैन पद पर लगातार दूसरी बार RLP की जीत! 🎉
नगर पालिका मुण्डवा के चेयरमैन पद पर अल्का जी कंदोई ने जीत दर्ज की। 🏆 RLP विजयी ✌️
यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है।
सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। 🌾
जनता का विश्वास — RLP के साथ! ✌️
#राष्ट्रीय_लोकतांत्रिक_पार्टी
#मुण्डवा #अल्का_कंदोई िजयी Rashtriya Loktantrik Party

21/09/2026
21/09/2026

गुजरात सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhupendra Patel जी, गुजरात राज्य के गांधीधाम में मेरे संसदीय क्षेत्र के बाड़मेर जिले के सेड़वा क्षेत्र के कुन्दनपुरा निवासी सुरेश कुमार पुत्र श्री तुलछाराम नेहरा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु एवं परिवार को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार किए जाने का मामला अत्यंत गंभीर है।

पीड़ित परिवार के अनुसार उनके द्वारा 12 सितंबर 2026 को बी-डिविजन पुलिस थाना, गांधीधाम में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बावजूद इसी थाने की पुलिस द्वारा 15 सितंबर 2026 को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि पुलिस को मृतक के परिवार की जानकारी होने के बावजूद शव की पहचान एवं मृत्यु की परिस्थितियों के संबंध में परिवार को समय रहते सूचना नहीं दी गई।

घायल अवस्था में मिले युवक के घटनास्थल के आसपास स्थानीय स्तर पर यह जानकारी भी सामने आई है कि मृत्यु से पहले मृतक के साथ मारपीट अथवा चोट की घटना हुई हो सकती है तथा एक दुकानदार द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। इन सभी तथ्यों की सत्यता निष्पक्ष जांच का विषय है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद शव की पहचान के लिए परिवार को समय रहते सूचना क्यों नहीं दी गई और अंतिम संस्कार किस परिस्थिति में किया गया? इस पूरे घटनाक्रम में बी-डिविजन थाना गांधीधाम की भूमिका एवं संभावित लापरवाही की भी उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।

गुजरात सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी एवं गृहमंत्री जी से मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचनामा, अस्पताल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज, FSL रिपोर्ट, कॉल रिकॉर्ड तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के साथ-साथ अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति, एम्बुलेंस चालक एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जाएं।

इस गंभीर प्रकरण में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की लापरवाही, नियमों की अनदेखी अथवा अन्य गंभीर अनियमितताओं का अंदेशा हैं उच्च स्तरीय जांच से ही उजागर होना संभव हैं जांच कराकर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा परिवार को जांच की प्रगति एवं निष्कर्ष की लिखित जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
मृतक सुरेश कुमार नेहरा के परिवार को मृत्यु की वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराने एवं न्याय दिलाने के लिए गुजरात सरकार इस गंभीर मामले में संवेदनशीलता के साथ तत्काल उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें।
Harsh Sanghavi CMO Gujarat Gujarat Police

18/09/2026
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मजबूत युवा नेता व पुर्व जिलाध्यक्ष श्री जालाराम जी पलिवाल को जन्मदिवस कि हार्दिक बधाई एव...
13/09/2026

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मजबूत युवा नेता व पुर्व जिलाध्यक्ष श्री जालाराम जी पलिवाल को जन्मदिवस कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Jalaram Pliwal

🚩 बाबा री बीज की हार्दिक शुभकामनाएं 🚩लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के पावन आशीर्वाद से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और...
13/09/2026

🚩 बाबा री बीज की हार्दिक शुभकामनाएं 🚩
लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के पावन आशीर्वाद से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा हर जरूरतमंद, किसान, मजदूर और युवा के जीवन में नई उम्मीद और नई ऊर्जा का संचार हो।
बाबा रामदेव जी की कृपा सभी पर बनी रहे और देश तथा प्रदेश में भाईचारा, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता सदैव कायम रहे।
बाबा री बीज के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय रामसा पीर की ! 🚩

Address

Chohatan
Barmer
344702

Telephone

+919414932803

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karnaram Bhambhu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Karnaram Bhambhu:

Shortcuts

Share