19/06/2026
🎂🎉 राहुल गांधी जी का 56वां जन्मदिवस जनसेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम के साथ मनाया गया 🎉🎂
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी के निर्देशानुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में जनहित एवं जनउपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राहुल गांधी जी के चित्र के समक्ष केक काटकर जन्मदिवस मनाया तथा एक-दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सभी ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान उपस्थित रहे।
उन्होंने राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण देश के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी जी के सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
जन्मदिवस समारोह के उपरांत बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।