BARH Subdivision

BARH Subdivision Established on 1865

अनुमंडल कार्यालय (गोपनीय शाखा) बाढ़, पटना।दिनांक 29.11.2025 ----------------------------------श्री आशीष कुमार, भा० प्र० ...
29/11/2025

अनुमंडल कार्यालय (गोपनीय शाखा) बाढ़, पटना।
दिनांक 29.11.2025
----------------------------------
श्री आशीष कुमार, भा० प्र० से०, अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-2, कार्यपालक दंडाधिकारी, बाढ़, अंचल अधिकारी, बाढ़, पंडारक, अथमलगोला, थानाध्यक्ष, बाढ़, थानाध्यक्ष, मोकामा, पंडारक एवं सकसोहरा के साथ साथ लगभग 50 पुलिस बल के जवान से साथ आज दिनांक 29.11.2025 को सुबह 06.00 बजे उपकारा बाढ़ में औचक छापामारी किया गया। छापेमारी कार्य लगभग एक घंटे तक चला। इस दौरान उपकारा बाढ़ के सभी आठ वार्डों (महिला वार्ड सहित) का सघन तलाशी लिया गया। उपकारा में औचक छापामारी/तलाशी के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।(शिक्षा विभाग)दिनांक 20.08.2025======================अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ को दिनांक ...
20/08/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।
(शिक्षा विभाग)
दिनांक 20.08.2025
======================
अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ को दिनांक 19.08.2025 को सूचना मिली कि कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय बेलछी में अध्ययनरत दो छात्राओं का तबियत खराब है जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज कराया गया है। उक्त सूचना पर संज्ञान लेते हुए अंचल अधिकारी बेलछी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बेलछी को संयुक्त रूप से कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय बेलछी जाकर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अंचल अधिकारी बेलछी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बेलछी के द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराया गया है। जिसमें कुछ छात्राओं को खांसी सर्दी एवं बुखार रहने पर उनका समुचित इलाज किया गया। साथ हीं प्राचार्य को साफ सफाई सहित अन्य दिशा निर्देश दिया गया।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।(निर्वाचन शाखा)दिनांक 20.08.2025======================भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसा...
20/08/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।
(निर्वाचन शाखा)
दिनांक 20.08.2025
======================
भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी मतदाता के बीच जागरूकता हेतु आज दिनांक 20.08.2025 को पूर्वाह्न 11 बजे मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ के द्वारा अनुमंडल कार्यालय परिसर बाढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन 178 मोकामा विधान सभा के 342 बूथों एवं 179 बाढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 349 बूथों पर भ्रमण कर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराए गए रूट चार्ट के अनुसार सभी मतदान केंद्रों के मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन की सुरक्षा के मद्देनजर वैन पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल एवं एक पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। आज 178 मोकामा विधान सभा के रैली पंचायत के मतदान केंद्र पर तथा 179 बाढ़ विधान सभा के राम नगर दियारा पंचायत के मतदान केंद्र पर मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन के द्वारा मतदाता को जागरूक करने का कार्य किया गया है । इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ के साथ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंडारक एवं अथमलगोला तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी बाढ़ उपस्थित थे।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।(आपदा प्रबंधन)दिनांक 09.08.2025==================गंगा नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हो...
10/08/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।
(आपदा प्रबंधन)
दिनांक 09.08.2025
==================
गंगा नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि होने के फलस्वरूप बाढ़ अनुमंडल के कई अंचलों मेंं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के कारण अंचल स्तर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उक्त राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण आज दिनांक 09.08.2025 को अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोकामा के साथ मोकामा अंचल के सुदूर पंचायत कसहा दियारा के प्रभावित ग्राम शिवनगर, नया कसहा, डुमरा जंजीरा दियारा का स्थलीय भ्रमण कर वितरित किए जा रहे पॉलीथिन शीट, सूखा राशन पैकेट एवं लगाए गए मेडिकल कैंप का निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण में कई गांव का संपर्क मुख्य सड़क से कटा हुआ पाया गया है। आम जन के सुविधा हेतु सरकारी नाव की व्यवस्था की गई है तथा अंचल अधिकारी मोकामा को कल दिनांक 10.08.2025 से सामुदायिक रसोई केन्द्र संचालन करने का निर्देश दिया गया है। साथ हीं कल से उक्त तीनों गांवों में मनुष्य एवं पशुओं के लिए मेडिकल कैंप भी लगाने का निर्देश अंचल अधिकारी मोकामा को दिया गया है। ग्राम कसहा जाने वाले सड़क में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बनाए गए पुलिया के पास सड़क का कटाव होने पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बख्तियारपुर से समन्वय स्थापित कर कटाव निरोधक कार्य कराया गया है। इसके अलावा सड़क का कटाव होने के कारण बिजली का पोल गिर जाने से पिछले 24 घंटे से कई गांवों का विद्युत बाधित था जिसे विद्युत विभाग से संपर्क कर गिरे हुए पोल को पुनः यथास्थान लगवा कर विद्युत सुविधा बहाल करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त शिवनार पंचायत के जंजीरा दियारा के प्रभावित जनसंख्या को पूर्व से मोकामा अंचल में आश्रय स्थल बनाकर सामुदायिक रसोई केन्द्र का संचालन किया जा रहा है तथा उनको मेडिकल कैंप लगाकर इलाज भी किया जा रहा है, आश्रय स्थल में रखे गए पशुओं को पशुचारा की आपूर्ति भी की जा रही है।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।(आपदा प्रबंधन कोषांग)दिनांक 18.07.2025=================गंगा नदी के जलस्तर में हो रही अ...
18/07/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।
(आपदा प्रबंधन कोषांग)
दिनांक 18.07.2025
=================
गंगा नदी के जलस्तर में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए आज दिनांक 18.07.2025 को अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़, कार्यापालक दंडाधिकारी, बाढ़ एवं नगर परिषद बाढ़ के कर्मियों के साथ उमानाथ गंगा घाट का स्थलीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में उमानाथ मंदिर के पास अवस्थित गंगा तट पर सीढ़ी के पास किए गए बैरिकेटिंग को और मजबूत कराने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी श्रद्धालु बैरिकेटिंग के बाहर पानी में स्नान करने नहीं जा सके। साथ हीं आगामी सोमवारी के लिए श्रद्धालुओं के सुरक्षा के दृष्टिकोण से भीड़ नियंत्रण हेतु पूर्व से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, आपदा मित्र के अतिरिक्त NCC कैडेट्स का भी सेवा लेने का निर्देश दिया गया।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।(निर्वाचन शाखा)दिनांक 18.07.2025==================भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार 01...
18/07/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।
(निर्वाचन शाखा)
दिनांक 18.07.2025
==================
भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार 01.07.2025 के अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्य दिनांक 25.06.2025 से दिनांक 26.07.2025 तक के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 178 मोकामा विधान सभा सह अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 179 बाढ़ विधान सभा सह भूमि सुधार उप समाहर्ता बाढ़ के द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ अनुमंडल सभाकक्ष बाढ़ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि को (ASD) मृत, शिफ्टेड, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता की सूची जो बी एल ओ द्वारा घर घर जाकर तैयार की गई है उक्त सूची को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ सॉफ्ट कॉपी में साझा किया गया तथा उनसे अनुरोध किया गया कि इस सूची में यदि कोई आपत्ति है तो निर्वाचन कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है उसकी पुनः जांच की जाएगी। साथ ही अनुरोध किया गया कि दिनांक 19.07.2025 को प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बी एल ओ, बी एल ए के साथ साथ उस मतदान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, बुजुर्ग नागरिक के साथ बैठक निर्धारित किया गया है जिसमें मृत, शिफ्टेड, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता की सूची साझा की जाएगी तथा यदि उनके द्वारा किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज की जाती है तो बी एल ओ के द्वारा उक्त आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।(आपदा प्रबंधन कोषांग)दिनांक 17.07.2025==================गंगा नदी के जलस्तर में हो रही ...
17/07/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।
(आपदा प्रबंधन कोषांग)
दिनांक 17.07.2025
==================
गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए आज दिनांक 17.07.2025 को अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़, अंचल अधिकारी, अथमलगोला एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अथमलगोला के साथ अथमलगोला अंचल क्षेत्र अंतर्गत संभावित बाढ़ प्रवण होने वाले इलाके रामनगर दियारा, सबनिमा ग्राम का स्थलीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में संभावित बाढ़ प्रवण क्षेत्र में आमजन के सुरक्षा एवं बाढ़ के दौरान किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी किया गया। अंचल अधिकारी अथमलगोला द्वारा बताया गया कि गंगा नदी का जलस्तर अभी ज्यादा नहीं बढ़ा है। जलस्तर ज्यादा होने पर पहले रामनगर दियारा एवं सबनिमा क्षेत्र प्रभावित होता है, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की जा चुकी है। अंचल अधिकारी अथमलगोला द्वारा सबनिमा में रोड के किनारे कुछ सैंड बैग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इसपर अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा सहायक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बख्तियारपुर की सैंड बैग उपलब्ध कराने हेतु अधियाचना भेजने का निर्देश दिया गया। फिलहाल स्थिति ठीक है स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।(विधि व्यवस्था संधारण)दिनांक 13.07.2025==================आज दिनांक 13.07.2025 को  अनुम...
13/07/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।
(विधि व्यवस्था संधारण)
दिनांक 13.07.2025
==================
आज दिनांक 13.07.2025 को अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़, कार्यपालक दंडाधिकारी, बाढ़, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बाढ़, अंचल अधिकारी, बाढ़, थानाध्यक्ष, बाढ़ के साथ कल सावन माह के प्रथम सोमवारी के अवसर पर उमानाथ मंदिर परिसर बाढ़ में श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मंदिर परिसर एवं मंदिर परिसर के आस पास श्रद्धालुओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। साथ हीं श्रद्धालुओं के सुरक्षा के दृष्टिकोण से उमानाथ गंगा तट पर किए गए बैरिकेटिंग का जांच किया गया। सावन माह के अवसर पर सोमवारी को उमानाथ मंदिर परिसर में भीड़ के मद्देनजर मंदिर परिसर में एवं घाट पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है । इसके अतिरिक्त सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंगा घाट पर नाव, नाविक, गोताखोर, आपदा मित्र तथा एस डी आर एफ की प्रतिनियुक्ति मोटर बोट के साथ किया गया है। उमानाथ मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं के लाइन लगाने हेतु महिला पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त उमानाथ मंदिर एवं परिसर में विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से कुल 16 सी सी टी वी कैमरा से निगरानी की व्यवस्था की गई है।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़ (निर्वाचन शाखा), जिला पटना।(निर्वाचन कार्यों की तैयारी)==================आज दिनांक 24.06.2025 को ...
24/06/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़ (निर्वाचन शाखा), जिला पटना।
(निर्वाचन कार्यों की तैयारी)
==================
आज दिनांक 24.06.2025 को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,178 मोकामा विधान सभा-सह-अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ के द्वारा पंडारक प्रखंड के सभी बी एल ओ एवं बी एल ओ सुपरवाइजर के साथ निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल पंडारक में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी बी एल ओ को ऑफलाइन एवं बी एल ओ एप के माध्यम से प्राप्त सभी प्रकार के आवेदनों को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंडारक एवं अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।(अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025)दिनांक 21 जून 2025===================अंतरराष्ट्रीय योग दि...
21/06/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।
(अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025)
दिनांक 21 जून 2025
===================
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बाढ़, कार्यपालक दंडाधिकारी, बाढ़, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाढ़, अंचल अधिकारी, बाढ़ एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ अनुमंडल कार्यालय बाढ़ तथा प्रखंड कार्यालय बाढ़ के कर्मियों के द्वारा प्रखंड कार्यालय बाढ़ के सभागार में योग दिवस मनाया गया।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।दिनांक 15.06.2025===============*अवैध खनन के विरुद्ध कारवाई।*दिनांक 15.06.2025 को सुबह...
16/06/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़, जिला पटना।
दिनांक 15.06.2025
===============
*अवैध खनन के विरुद्ध कारवाई।*
दिनांक 15.06.2025 को सुबह 6.00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-2 के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध बालू खनन के विरुद्ध करवाई करते हुए बख्तियारपुर अंचल अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र में ग्यासपुर गंगा घाट पर छापामारी किया गया। छापेमारी के क्रम में ग्यासपुर गंगा घाट पर अवैध रूप से गंगा बालू खनन करते हुए (1) सिकंदर कुमार पे० कर्मवीर सिंह (2) ब्रजेश कुमार पे० उमेश यादव, सा० मुर्गियाचक, नवादा एवं (3) गौरव कुमार पे० गेनौरी यादव, सैदपुर के साथ साथ अवैध बालू लदा ट्रक नं० BR27GA 0541, जिसपर बिना चालान का बालू लदा हुआ था (2) BR01GH4990, जिसका चालान बक्सर जिला का था, (3) JH02AZ2643, जिसका चालान अरवल जिला का था। पुलिस को देखकर ट्रक चालक उक्त बालू को सालिमपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गंगा घाट पर डंप कर भाग रहे थे जिसे रंगे हाथो पकड़ा गया है।
उक्त तीनों जप्त ट्रक को सालिमपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है तथा माइनिंग इंस्पेक्टर राजीव सिंह एवं जिला खनिज विकास पदाधिकारी पटना को आवश्यक अग्रेत्तर करवाई हेतु सूचित किया गया है तथा इस छापेमारी की सूचना जिला पदाधिकारी पटना को भी दिया गया है।

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़ (पटना)दिनांक 05.06.2025===============आज दिनांक 05.006.2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 178...
05/06/2025

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़ (पटना)
दिनांक 05.06.2025
===============
आज दिनांक 05.006.2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 178 मोकामा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ श्री चंदन कुमार के द्वारा पंडारक प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर 178 मोकामा विधान सभा के मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकाश पदाधिकारी पंडारक, अंचल अधिकारी पंडारक, बी पी एम जीविका पंडारक उपस्थित थे।

Address

Barh

Telephone

+916132242305

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BARH Subdivision posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to BARH Subdivision:

Share