टीम राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष बरेली

  • Home
  • India
  • Bareilly
  • टीम राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष बरेली

टीम राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष बरेली “राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष, Bareilly
जन सेवा • किसान हित • युवा शक्ति

सच्चाई, विकास और जनता की आवाज़

17/05/2026

किसानों की आवाज़, युवाओं की पहचान,
जयंत चौधरी जी हैं देश का सम्मान।

लोकतंत्र और किसान - मजदूर के प्रति सदैव जागरूक संवेदनशील नेता मुख्यमंत्री उपराष्ट्रपति के पद को सुशोभित करनें वाले महान ...
15/05/2026

लोकतंत्र और किसान - मजदूर के प्रति सदैव जागरूक संवेदनशील नेता मुख्यमंत्री उपराष्ट्रपति के पद को सुशोभित करनें वाले महान नेता भैरों सिंह शेखावत के पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन 🙏💐

अनुज अंकित सिंह चौहान जी को राष्ट्रीय लोकदल बरेली में जिला सचिव बनने पर हार्दिक बधाई  🎉🎉 और टीम राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्...
13/05/2026

अनुज अंकित सिंह चौहान जी को राष्ट्रीय लोकदल बरेली में जिला सचिव बनने पर हार्दिक बधाई 🎉🎉 और टीम राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष बरेली के सदस्य बनने पर बधाई

11/05/2026













उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर श्री चौधरी भूपेंद्र सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।आपके ...
10/05/2026

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर श्री चौधरी भूपेंद्र सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपके कुशल नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

ईश्वर से आपके सफल कार्यकाल की राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष बरेली वाजिद हुसैन बा उनकी टीम और राष्ट्रीय लोकदल परिवार बरेली आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है

दिनांक :- 06/May/2026बरेली। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि ...
08/05/2026

दिनांक :- 06/May/2026

बरेली। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर बरेली में एक भावपूर्ण एवं गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* यह कार्यक्रम आर.टी.ओ. कार्यालय स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव से ओतप्रोत रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए स्वर्गीय अजीत सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। मीरा चौधरी ने बताया कि चौधरी अजीत सिंह केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज थे। उन्होंने देश की राजनीति में एक सशक्त और सिद्धांतवादी भूमिका निभाई तथा हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा। जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यकाल में किसानों के अधिकारों, कृषि सुधारों और ग्रामीण विकास को लेकर जो प्रयास किए गए, वे आज भी स्मरणीय हैं।
जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी अजीत सिंह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वे सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और सदैव किसानों व आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। वाजिद हुसैन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी अजीत सिंह का योगदान भारतीय राजनीति में अमूल्य है। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल को एक मजबूत विचारधारा और दिशा प्रदान की, जो आज भी पार्टी के लिए मार्गदर्शक है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने किसानों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे स्वर्गीय अजीत सिंह के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्गों, किसानों और युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
अंत में जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमें अपने महान नेताओं के आदर्शों को याद दिलाते हैं और हमें नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर यह प्रण लिया कि वे स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत मे खालिद खान को ऑवला का बिधान सभा अध्यक्ष व महेश पाल बौद्ध तथा संघ लता बौद्ध को जिला सचिव नियुक्त किया गया व बिभिन्न बिधान सभा से आए दर्जनों लोगों रालोद की सदस्यता ली । कार्यक्रम मे बसीम खान, अब्दुल मुजीब खान, मुनाजीर बेग, बब्लू, अख्तर अली, महेश पाल बौद्ध, संग लता बौद्ध , अशफाक, अमीर, फईम,इसरार खान, सीमा कौर, वंदना भारती, वीना,आदि लोग शामिल रहे।

08/05/2026

राष्ट्रीय लोकदल परिवार के सभी साथियों एवं Bareilly की सम्मानित जनता का इस पेज पर हार्दिक स्वागत।
जन सेवा, किसान हित और युवाओं की आवाज़ उठाना हमारा संकल्प है।
आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

धन्यवाद।

Address

Bareilly
243123

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when टीम राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष बरेली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share