Jyoti Khurana

Jyoti Khurana Welfare Worker, President-Bharat Vikas Parishad (Mahila Shakha) Bareilly, President - Harmilap Mandal

*कांतिकपूर सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इण्टर कालेज बरेली में पर्यावरण एवं जलसंरक्षण पर कार्यशाला*"जल है तो जीवन हैजीवन है...
04/05/2023

*कांतिकपूर सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इण्टर कालेज बरेली में पर्यावरण एवं जलसंरक्षण पर कार्यशाला*
"जल है तो जीवन है
जीवन है तो कल है "

भारत विकास परिषद् रूहेलखण्ड पूर्वी प्रांत की नाथनगरी शाखा द्वारा उपरोक्त विषय पर दिनाँक 2 मई 2023 को प्रातः 11.30 पर विद्यालय प्राँगण में श्रीमती अर्चना गहलोत जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। श्रीमती पृथा सक्सेना द्वारा बच्चों से मंत्रोचार दीपप्रज्वलन, देशभक्ति गीत एवं अंत मे वंन्देमातरम का मधुरस्वर में उच्चारण हुआ।
श्री हिमांशु छाबड़ा जी प्रान्तीय वित्तसचिव भारत विकास परिषद, श्री प्रभात सक्सेना प्रान्तीय संरक्षक एवम प्रांतीय महिला संयोजिका ज्योति खुराना की उपस्थिति में एक सैनिटरी पैड वेन्डिंग मशीन 100 पैड के साथ दी गई।
उपरोक्त कार्यशाला *श्री अनिल मैनी जी प्रान्तीय संयोजक पर्यावरण एवं जल संरक्षण* द्वारा विशेष परिचर्चा की गई। श्री मती शशि मैनी जी द्वारा जल संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं जल ही जीवन है की महत्ता बताई गई।
यह कार्यशाला एक शिक्षाप्रद कार्यक्रम, समाज और बच्चों के लिए उपयोगी था।
श्रीमती ज्योति खुराना जी ने ओजस्वी चर्चा जलसंरक्षण पर की। श्रीमती धवन जी की ओजस्वी वाणी एवं मधुर कंठ से कविता गाई पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। सभी सभा मे उपस्थित सदस्यों एवं बच्चों को डॉ पंकज शर्मा उपाध्यक्ष ने जलसंरक्षण पर शपथ कराई। कार्यक्रम में प्रान्तीयअध्यक्ष श्री संजीव जॉली, प्रान्तीय संरक्षक प्रभात सक्सेना, प्रान्तीय वित्तसचिव श्री हिमांशु छाबड़ा, प्रान्तीय महिला संयोजिका श्रीमती ज्योति खुराना, प्रान्तीयसंयोजक श्री पवन अग्रवालजी,
प्रान्तीय संयोजक श्री अनिल सक्सेना ,श्रीमती प्रेम धवन अध्यक्ष महिला मंडल, विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं, इत्यादि उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में 1200 वच्चे तथा शिक्षिकाएं सम्मलित हुई ।

यह टीम है विकास की परिषद के साहस की।तस्वीर बदलने की क्षमता ऐसे विश्वास की।।रोहिलखंड पूर्व ,एन सी आर 1का नाम करना ऊंचा।यह...
02/05/2023

यह टीम है विकास की परिषद के साहस की।
तस्वीर बदलने की क्षमता ऐसे विश्वास की।।
रोहिलखंड पूर्व ,एन सी आर 1का नाम करना ऊंचा।
यह टीम है ऐसे उत्साह और आस की।।
संजीव पंकज ज्योति गये इतिहास रचाने को।
अनिल पंकज राहुल गये विश्वास जगाने को।।
बरेली पीलीभीत बदायूँ संकल्प दोहराना।
सब मिल रोहिलखंड पूर्व झंडा फहराने को।

क्षेत्रीय कार्यशाला में भारत विकास परिषद रोहिलखंड पूर्व प्रांत से उपस्थित होने वाले दायित्वधारीगण।
1. श्री संजीव जोली
(प्रांतीय अध्यक्ष)
2. श्री राहुल यदुवंशी
(प्रांतीय महासचिव)
3. डॉ पंकज शर्मा
(प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा)
4. डॉ अनिल सक्सेना
(प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार)
5. श्रीमती ज्योति खुराना
(प्रांतीय महिला संयोजिका)
6. श्री पंकज शर्मा
(प्रांतीय संगठन सचिव)

भारत विकास परिषद् रोहेलखंड पूर्वी प्रांत की पीलीभीत शाखा द्वारा आयोजित बहुत ही सुंदर और भव्य कार्यक्रम । Dr. Anil saxena...
26/04/2023

भारत विकास परिषद् रोहेलखंड पूर्वी प्रांत की पीलीभीत शाखा द्वारा आयोजित बहुत ही सुंदर और भव्य कार्यक्रम । Dr. Anil saxena ji r Dr.Anurita ji एवम उनकी समस्त शाखा के द्धारा जो सम्मान और प्यार मिला उसके लिए बहुत आभार।🙏🙏

गुरु तेग बहादुर सिंह जी के द्वारा कही गईं, 5 खास बातें.1.  एक सज्जन व्यक्ति वह है, जो अनजाने में भी किसी की भावनाओं को क...
11/04/2023

गुरु तेग बहादुर सिंह जी के द्वारा कही गईं, 5 खास बातें.
1. एक सज्जन व्यक्ति वह है, जो अनजाने में भी किसी की भावनाओं को किसी प्रकार की ठेस न पहुंचाए.
2. गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं. लेकिन आपके पास ऐसा करने का साहस होना चाहिए. गलतियों को स्‍वीकार करने का भी साहस होना चाहिए और उन्‍हें माफ करने का भी.
3. आध्यात्मिक मार्ग पर दो सबसे कठिन परीक्षण हैं, सही समय की प्रतीक्षा करने का धैर्य और जो सामने आए उससे निराश ना होने का साहस होना चाहिए.
4. सफलता कभी अंतिम नहीं होती और विफलता कभी घातक नहीं होती, इनमें जो मायने रखता है वो है आपकी हिम्‍मत और साहस.
5. जो अपने अहंकार को जीतता है और सभी चीजों के एकमात्र द्वार के रूप में भगवान को देखता है. उस व्यक्ति ने ‘जीवन मुक्ति’ को प्राप्त किया है, इसे असली सत्य के रूप में जानते हैं.

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
11/04/2023

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।

07/04/2023

आप सभी ( पंजाबी, खत्री, सिख, सिंधी) समाज से अनुरोध है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन की शोभा बढ़ाए और अन्य लोगों को भी अपने साथ लेकर आए।
ज्योति खुराना
अध्यक्ष_हर मिलाप मंडल
(महिला मोर्चा)

07/04/2023

आज बरेली क्षेत्र के सम्मानित विधायक साथियों के साथ उ०प्र० के मा० विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी से आत्मीय भेंट हुई। महाना जी की सरलता एवं उनके सकारात्मक विचारों से सदैव एक व्यक्तिगत लगाव बना रहता है।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।विचारधारा आधारित भारतीय जनता पार्टी रूपी एक छोटे से पौधे को अपन...
06/04/2023

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विचारधारा आधारित भारतीय जनता पार्टी रूपी एक छोटे से पौधे को अपने अमूल्य त्याग एवं कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल रूपी विशाल वटवृक्ष में परिवर्तित करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को नमन ।

भारत विकास परिषद रूहेलखण्ड पूर्वी प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन होटल सीता किरण में दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत वंदेमातरम क...
04/04/2023

भारत विकास परिषद रूहेलखण्ड पूर्वी प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन होटल सीता किरण में दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ आरंभ हुआ तथा नई कार्यकारिणी का गठन क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री नरेन्द्र अरोरा जी द्वारा गत वर्ष की कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए सत्र 2023-24 के लिए प्रांतीय चुनाव/मनोनयन का समय निर्धारित किया ।
जिसमें श्री प्रभात सक्सेना जी व श्रीमती हनी अग्रवाल जी को प्रांतीय संरक्षक, श्री संजीव जौली जी को प्रांतीय अध्यक्ष, राहुल यदुवंशी को प्रांतीय महासचिव, श्री हिमांशु छाबड़ा जी को प्रांतीय वित्त सचिव और श्रीमती ज्योति खुराना जी को प्रांतीय महिला संयोजिका चुना गया। सभी दायित्वधारियों को परिषद् का बैज प्रदान कर उत्तरीय पहनाया गया ।

घर घर भगवा छाएगा राम राज फिर आएगा एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम - जय श्री राम
02/04/2023

घर घर भगवा छाएगा राम राज फिर आएगा
एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम - जय श्री राम

Address

Model Town
Bareilly
243001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jyoti Khurana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jyoti Khurana:

Share

Category