Thana Baramkela Sarangarh-Bilaigarh

Thana Baramkela Sarangarh-Bilaigarh बरमकेला पुलिस सदैव आपकी सेवा मे

श्रीमान प्रभात पटेल एसडीओपी महोदय सारंगढ़ की उपस्थिति में पुलिस थाना बरमकेला में थाना प्रभारी महोदय, श्री डी0के0 मारकंडेय...
17/12/2021

श्रीमान प्रभात पटेल एसडीओपी महोदय सारंगढ़ की उपस्थिति में पुलिस थाना बरमकेला में थाना प्रभारी महोदय, श्री डी0के0 मारकंडेय द्वारा आज दिनांक 17/12/2021 को थाना बरमकेला में पदस्थ प्रधान आरक्षक 325 श्री रजनीकांत मिश्रा जी का 62वां जन्म दिवस होने से थाना परिसर में केक, मिठाई एवं स्वलपाहार मंगाकर श्री मिश्रा जी से केक कटवाकर मिठाई एवं स्वलपाहार वितरण कर श्री रजनीकांत मिश्रा जी का जन्म दिवस मनाया गया । जन्म दिवस कार्यक्रम में श्री मिश्रा जी के परिवार एवं थाना में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ के आदेश पर एवं श्रीमान् अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ के निर्देश पर श्रीमान् एसडीओपी...
11/12/2021

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ के आदेश पर एवं श्रीमान् अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ के निर्देश पर श्रीमान् एसडीओपी महोदय सारंगढ के सतत् नेतृत्व में दिनांक 10/12/2021 को झनकपुर बरमकेला में वाहनों की तलाशी, अवैध मादक पदार्थ परिवहन, अवैध दूसरे राज्यों से आने वाले धान की चेकिंग एवं छोटे वाहनों की चेकिंग के दौरान झनकपुर तरफ से एक सफेद रंग की कार आते हुए देखने पर नाकाबंदी में लगे निरीक्षक डी0के0 मारकंडेय थाना प्रभारी थाना बरमकेला के हमराह स्टाफ प्र.आर. सोनसाय यादव, आरक्षक विनित तिर्की, सुरेश टोप्पो, दिनेश सिंह, मिनकेतन पटेल के द्वारा वाहन को रोका गया जिसमें एमपी नंबर वाली गाडी में ओडी नंबर प्लेट लगाये हुए मिलने पर ड्रायविंग सीट पर बैठे चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजकुमार द्विवेदी पिता जवाहर लाल द्विवेदी उम्र 47 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर गली नंबर 09 थाना सिविल लाईन सतना मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया संदेह होने पर बारिकी से पूछताछ की गई एवं गाडी की तलाशी के संबंध में पूछने पर टाल मटोल करने लगा एवं तंत्र मंत्र यंत्र के बारे में बोलने लगा संदेह होने पर एसडीओपी महोदय सारंगढ को बताया गया चुनाव कार्य में व्यस्त होने के कारण आने में असमर्थ होना बताने पर अवैधक मादक पदार्थ वस्तु से संबंधित खुर्द बुर्द ना हो जाये इस कारण तत्काल मौके पर आरोपी राजकुमार द्विवेदी से सहमति प्राप्त कर गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर सफेद रंग के कार हुंडई इयान कार क्रमांक MP20CE7150 के पीछे डिक्की में छिपाकर रखे 10 पैकेट खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ 10 किलोग्राम गांजा कीमती 50,000/- रूपये को विधिवत जप्ती कर मौके की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

आज दिनांक 30.10.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश पर थाना बरमकेला के ग्राम डभरा निवासी  सदानंद उर्फ सन...
31/10/2021

आज दिनांक 30.10.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश पर थाना बरमकेला के ग्राम डभरा निवासी सदानंद उर्फ सनी सिदार पिता गंगाधर सिदार उम्र 26 वर्ष व गोकुल सिदार उम्र 21 वर्ष डभरा के यहां दोनों के यहां से कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु व दो पहिया वाहन बुलेट कत्था रंग की सूचना पर थाना प्रभारी डीके मारकंडे के टीम सहायक उपनिरीक्षक विजय गोपाल,दिनेश कुमार, मिन केतन पटेल, कन्हैया चौहान, विजय यादव, सूरज सिदार,महिला आरक्षक अंजना के द्वारा किया गया जिसमें सदानंद सिदार व गोकुल सिदार के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹10000 को जप्त कर तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

20/10/2021

● खाखी का एक चेहरा यह भी, दो अर्ध विक्षिप्त व्यक्तियों के उपचार के लिये आये आगे....

● बरमकेला टीआई मार्कण्डेय और कोतवाली टीआई मनीष नागर की पहल से दोनों का सेन्द्री अस्पताल में होगा उपचार....

● बरमकेला और पुसौर क्षेत्र के हैं दोनों मानसिक रूप से अस्वस्थ्य पुरूष....
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District Thana Baramkela Raigarh
अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था निष्पादन के साथ ही समय-समय पर पुलिस द्वारा किये गये मानवीय कार्य चर्चा का ‍विषय होता है । ऐसा ही कार्य एक दफा फिर रायगढ़ पुलिस के थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा किया गया है । थाना प्रभारी मार्कण्डेय को ग्राम भ्रमण दौरान जानकारी मिली कि ग्राम हिर्री का एक व्यक्ति जिसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है, जिसके उपचार के लिये घर परिवार वाले चिंतित हैं । थाना प्रभारी परिवारवालों को ऐसे मनोरोगियों का उपचार सेन्द्री बिलासपुर में किया जाना बताये, परिवारवालों द्वारा उपचार कराने में असमर्थता जाहिर करने पर थाना प्रभारी उपचार कराने की व्यवस्था कराना बताये । इसी बीच एक और ग्राम पुसल्दा, थाना पुसौर के मानसिक रूप से कमजोर युवक के क्षेत्र में घूमते देखे जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ को थाना प्रभारी कोतवाली से सम्पर्क कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रायगढ़ के न्यायालय से दोनों व्यक्तियों को सेन्द्री अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति प्राप्त करने निर्देशित किया गया ।

मामले में संवेदनशीलता दिखते हुये थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य दोनों व्यक्तियों का सिविल सर्जन, रायगढ़ डॉ0 राजेश अजगल्ले से परीक्षण करवाया गया जिसके बाद मेडिकल रिपोर्ट के साथ प्रतिवेदन माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया । माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रायगढ़ द्वारा दोनों मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्तियों की स्थिति देखकर दोनों को उपचार के लिये सेन्द्री, अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराये जाने की अनुमति प्रदान की गई । जिसके बाद थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय द्वारा चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष (बरमकेला क्षेत्र) के मार्फत वाहन की व्यवस्था कराकर अपने स्टाफ के साथ दोनों मरीजों को सेन्द्री अस्पताल बिलासपुर के लिये रवाना किया गया है । इससे पहले भी टीआई मार्कण्डेय व टीआई मनीष नागर को अनेकों बार ऐसे मानवीय कार्य के लिये आगे आते देखा गया है ।

11/10/2021

● ग्राम खरवानीपारा में #बरमकेला पुलिस की शराब रेड, 60 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....

● गिरफ्तार आरोपी के साथ शराब सप्लायर पर नामजद एफआईआर, जल्द होगी गिरफ्तारी....
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District Thana Baramkela Raigarh
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर दिनांक 10.10.2021 को #बरमकेला पुलिस द्वारा ग्राम खरवानीपारा में शराब रेड की कार्यवाही की गई है, आरोपी के पास से अवैध बिक्री के लिए रखा हुआ 60 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है । आरोपी के पास शराब अवैध बिक्री के लिए शराब छोड़कर जाने वाले सप्लायर को भी शराब प्रकरण में आरोपी बनाया गया है, शीघ्र फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जावेगी ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 10.10.2021 को थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक डी.के. मारकंडे को मुखबिर से सूचना मिली कि खरवानीपारा में रहने वाले रोहित सारथी के यहां ग्राम छींचपानी का रवि अजगले अपने सफेद रंग के कार में आकर भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री करने के लिये लेकर आया है । सूचना पर थाना प्रभारी मारकंडे, सहायक उपनिरीक्षक विजय गोपाल आरक्षक दिनेश कुमार चौहान, मीनकेतन पटेल, विजय यादव, टीकाराम पटेल, तुलेश्वर साहू, शिवा प्रधान, महिला आरक्षक अंजना मिंज के द्वारा रेड कार्यवाही किया गया । इस दौरान आरोपी रवि अजगले पुलिस को देखकर भाग गया तथा रोहित सारथी पिता शोकिलाल सारथी उम्र 31 वर्ष निवासी खारवानीपारा बरमकेला घर के पास ‍मिला जिससे शराब बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर शराब बिक्री करना स्वीकार किया और रवि अजगले निवासी छींचपानी अपनी कार से शराब लाकर उसके घर में छोड़ना बताया । आरोपी रोहित सारथी के कब्जे से चार प्लास्टिक के जरीकेन में रखें करीब 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹12,000 को जप्त किया गया है। पुलिस टीम आरोपी रवि अजगल्ले के सकुनत में जाकर दबिश दिया गया जो फरार है । गिरफ्तार आरोपी रोहित सारथी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

31/07/2021



Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District

27/07/2021

● वाहन चेंकिग दौरान #बरमकेला पुलिस के हाथ आया डिजायर कार में गांजा तस्करी कर रहा आरोपी….

● सोहेला उडीसा से गांजा लेकर आ रहा था आरोपी, 15 किलो गांजा और डिजायर कार की जप्ती….
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District Thana Baramkela Raigarh
सीमावर्ती प्रांत से मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने बार्डर से लगे हुए जिले के थानों के स्टाफ द्वारा प्रतिदिन विभिन्न चौंक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की जाती है, जिसमें लगातार गांजा एवं शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं । आज भी बरमकेला पुलिस की वाहन चेकिंग दौरान सोहेला ओडिशा से अवैध गांजा लेकर जिले को पार करने की फिराक में आरोपी सुभाष चौंक बरमकेला के पास पकड़ा गया, आरोपी के कार से 15 किलो गांजा बरामद हुआ है । बरमकेला पुलिस आरोपी पर NDPS Act की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजने की तैयारी कर रही है ।

जानकारी के अनुसार आज दिनांक 26/07/2021 को थाना प्रभारी बरमकेला नेलसन कुजूर वाहन चेंकिग के लिये हमराह स्टाफ के साथ सुभाष चौक बरमकेला रवाना हुये थे । इसी दरम्यान दोपहर करीब 15.20 बजे सोहेला उडीसा तरफ से एक नीला रंग के डिजायर कार वाहन क्रमांक CG 11 AZ -6009 आयी, जिसे रोककर चालक से पूछताछ किया गया । चालक अपना नाम दीपक देवांगन पिता संतोष देवांगन उम्र 21 वर्ष सा0 लायंस चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) का रहने वाला बताया । चालक को जांच कार्यवाही की जानकारी देकर उसके कार को चेक किया गया तो वाहन के सीट पीछे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 08 पैकेट गांजा मिला, जिसकी गांजा की पुष्ट‍ि कर उसका तौल करने पर प्रत्येक पैकेट 01-01 किलोग्राम कुल 15 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 75,000 रूपए पाया गया जिसे डिजायर कार क्रमांक CG 11 AZ-6009 के साथ गवाहों के समक्ष जप्ती की गई । आरोपी के विरूद्ध थाना बरमकेला में धारा 20(B) NDPS Act की कार्रवाई की गई है । बरमकेला पुलिस लगातार अवैध शराब, गांजा की तस्करी पर रोक लगाने में सफल हो रही है ।

13/07/2021

Address

THANA BARAMKELA
Baramkela
496551

Telephone

+919479193226

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thana Baramkela Sarangarh-Bilaigarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share