NSUI Government College Banjar

NSUI Government College Banjar ✊छात्र शक्ति , राष्ट्र का गर्व 🚩

NSUI महाविद्यालय बंजार की ओर से सभी साथियों को होली उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🚩🙏
02/03/2026

NSUI महाविद्यालय बंजार की ओर से सभी साथियों को होली उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🚩🙏

नशा छोड़ो, खेल से जुडो संदेश साथ एनएसयूआई ने आयोजित किया क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन :- गौरव ठाकुर एनएसयूआई बंजार यू...
27/02/2026

नशा छोड़ो, खेल से जुडो संदेश साथ एनएसयूआई ने आयोजित किया क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन :- गौरव ठाकुर

एनएसयूआई बंजार यूनिट द्वारा कैंपस अध्यक्ष विशाल चौहान एवं उनकी टीम के नेतृत्व में एंटी चिट्टा थीम पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के एंटी चिट्टा थीम पर प्रेरित होकर आयोजित किया गया जिसमे एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मिया का भी सहयोग रहा ।इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रखना और युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि एनएसयूआई हमेशा समाजहित और सकारात्मक कार्यों में अपना योगदान देती आई है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य भी यही था कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर उन्हें खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जाए।

आज बंजार कॉलेज में प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर तथा कुल्लू जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर की अध्यक्षता में  मोदी सरकार ने जो US...
24/02/2026

आज बंजार कॉलेज में प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर तथा कुल्लू जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर की अध्यक्षता में मोदी सरकार ने जो US Trade deal के नाम पर जो हमारे किसान भाइयों के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है और RDG फंड को रोका गया है जिससे हिमाचल के विकास पर रोक लगाने की कोशिश मोदी सरकार कर रही है उसके लिए शर्टलैस होकर प्रदेश के मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया । गौरतलब है कि बंजार में 2016 के बाद एनएसयूआई की यूनिट बनाई गई है 🇮🇳🙏

एनएसयूआई गवर्नमेंट कॉलेज बंजार द्वारा आज नव-नियुक्त अध्यक्ष विशाल चौहान का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष यो...
07/02/2026

एनएसयूआई गवर्नमेंट कॉलेज बंजार द्वारा आज नव-नियुक्त अध्यक्ष विशाल चौहान का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष योगेश्वरी दुग्गल तथा पांच महासचिव — संगीता पलसारा, खिला ठाकुर, टिकम राम, पुने राम और अजय चौहान — विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सचिव मंडल के सदस्य ज्योति ठाकुर, सोनिया, कोनिका, करिना, तिलकराज, गोपाल, नवल किशोर, महेश्वर, युवराज और सुरेंद्र भी शामिल हुए। साथ ही स्थायी सदस्य बृजमोहन, दुर सिंह और पियूष की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान एनएसयूआई जिला कुल्लू के कार्यकारिणी सचिव विकास भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
अपने संबोधन में अध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि वे छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कॉलेज में शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक छात्र राजनीति को मजबूत करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने, नए अवसरों का निर्माण करने और कॉलेज के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि एनएसयूआई का उद्देश्य हर छात्र की आवाज़ बनना और उन्हें एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है।

📢 महत्वपूर्ण सूचना – NSUI की ओर से सभी कॉलेज एवं स्कूल के छात्रों के लिएNSUI की तरफ से सभी कॉलेज एवं स्कूल के छात्रों से...
30/01/2026

📢 महत्वपूर्ण सूचना – NSUI की ओर से सभी कॉलेज एवं स्कूल के छात्रों के लिए
NSUI की तरफ से सभी कॉलेज एवं स्कूल के छात्रों से विनम्र अनुरोध है कि 31 जनवरी अंतिम तिथि है, इसलिए अपना HIMBUS कार्ड अवश्य बनवा लें।
जो छात्र अभी तक कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि बस यात्रा में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
🚌 HIMBUS कार्ड के प्रमुख फायदे:
✅ बस किराए में भारी छूट
✅ रोज़ाना कॉलेज/स्कूल आने-जाने में कम खर्च
✅ लंबी दूरी की यात्रा भी सस्ती
✅ टिकट लेने की झंझट खत्म
✅ यात्रा आसान और सुरक्षित
👉 अंतिम तिथि का इंतजार न करें, आज ही अपना HIMBUS कार्ड बनवाएं।
— NSUI (National Students' Union of India)

Members who are the best at managing issues and taking them seriously, members who give their full time to NSUI. NSUI GD...
31/12/2025

Members who are the best at managing issues and taking them seriously, members who give their full time to NSUI. NSUI GDC Banjar welcomes such members.

31/12/2025

चिट्टा मुक्त हिमाचल एक राज्य स्तरीय जन-जागरूकता अभियान (थीम) है।
इसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में की गई, ताकि प्रदेश को नशे, विशेषकर चिट्टा (हेरोइन) जैसी घातक लत से मुक्त किया जा सके।

युवाओं के लिए यह क्यों ज़रूरी है (शॉर्ट में):
क्योंकि चिट्टा युवाओं के स्वास्थ्य, भविष्य और परिवार—तीनों को बर्बाद करता है। यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करता है तथा हिमाचल की सामाजिक शांति और संस्कृति की रक्षा करता है।

एनएसयूआई GDC बंजार द्वारा आज “चिट्टा मुक्त हिमाचल” विषय पर एक छोटा लेकिन प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ...
31/12/2025

एनएसयूआई GDC बंजार द्वारा आज “चिट्टा मुक्त हिमाचल” विषय पर एक छोटा लेकिन प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की प्रेरणा से तथा एपीएमसी अध्यक्ष श्री राम सिंह मियां जी एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी एनएसयूआई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें कोई विशेष मुख्य अतिथि नहीं था, बल्कि एनएसयूआई के सदस्य ही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जिससे यह संदेश गया कि नशा मुक्ति की मुहिम में हर जागरूक युवा स्वयं नेतृत्व कर सकता है।
कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला कुल्लू सचिव विकास, एनएसयूआई GDC बंजार इकाई प्रमुख विशाल, योगेश्वरी दुगल एवं टिकम राम एवं बृजमोहन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला सचिव विकास द्वारा सभी सदस्यों को चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ दिलाई गई, जबकि इकाई प्रमुख विशाल ने युवाओं को चिट्टे से दूर रहने के सिद्धांतों पर प्रेरक विचार रखे।
इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में संदीप कुमार ने प्रथम, अजय चौहान ने द्वितीय तथा सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में खिला प्रथम और ज्योति द्वितीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में संगीता प्रथम, वंदना द्वितीय और कोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। कविता पाठ प्रतियोगिता में कुलजीत प्रथम, अजय चौहान द्वितीय और संगीता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में करीना, योगेश्वरी, नितिका और महेश्वर ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नाटी एवं पहाड़ी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।









✊ एनएसयूआई का जनहित में संघर्ष जारी ✊आज एपीएमसी के अध्यक्ष श्री राम सिंह मियां जी के साथ एनएसयूआई ने  मोदी  सरकार द्वारा...
26/12/2025

✊ एनएसयूआई का जनहित में संघर्ष जारी ✊
आज एपीएमसी के अध्यक्ष श्री राम सिंह मियां जी के साथ एनएसयूआई ने मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए उस नए काले कानून के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया, जिसे मनरेगा का नया नाम देकर गरीब मजदूरों पर थोपा जा रहा है।
इस नए कानून में किए गए बदलावों से गरीब, मेहनतकश मजदूरों का खुलेआम शोषण हो रहा है। काम के अधिकार को कमजोर किया गया है, मजदूरी में अनिश्चितता बढ़ी है और ग्रामीण रोजगार की रीढ़ मानी जाने वाली मनरेगा योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश की जा रही है।
एनएसयूआई इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।
बंजार से बड़ी संख्या में साथियों ने इस प्रदर्शन में भाग लेकर साफ संदेश दिया कि छात्र और युवा गरीब मजदूरों के साथ खड़े हैं।
एनएसयूआई मांग करती है कि
➡️ मजदूर विरोधी बदलाव तुरंत वापस लिए जाएं
➡️ मनरेगा को मजबूत किया जाए, कमजोर नहीं
➡️ गरीबों के हक पर डाका डालने वाला यह काला कानून रद्द किया जाए
एनएसयूआई – हर छात्र, हर मजदूर की आवाज़ ✊











एन एस यू आइ ✊ जिंदाबाद इकाई राजकीय महाविद्यालय बंजार जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश।।।।
26/12/2025

एन एस यू आइ ✊ जिंदाबाद
इकाई राजकीय महाविद्यालय बंजार
जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश।।।।

📢 छात्र शक्ति की जीत! ✊🎓NSUI Government College Banjar द्वारा SDM एवं PWD विभाग को आपदा के बाद महाविद्यालय सड़क खुलवाने ...
25/12/2025

📢 छात्र शक्ति की जीत! ✊🎓
NSUI Government College Banjar द्वारा SDM एवं PWD विभाग को आपदा के बाद महाविद्यालय सड़क खुलवाने हेतु सौंपे गए ज्ञापन का सकारात्मक परिणाम आज सामने है।
आज कॉलेज तक जाने वाली सड़क का कार्य लगभग पूर्ण होने जा रहा है और शीघ्र ही यहां से वाहनों की आवाजाही शुरू होगी 🚍🛣️
इससे महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों, अध्यापकों, कर्मचारियों तथा आस-पास के गांवों को बड़ा लाभ मिलेगा।
✊ NSUI यह वचन देती है कि नए सत्र से
👉 HRTC की बस सुविधा कॉलेज के छात्रों के लिए शुरू करवाई जाएगी।
छात्र हित, संघर्ष और समाधान — यही है NSUI की पहचान 🔥
जय छात्र शक्ति ✊
जय NSUI 🇮🇳





Address

Government Degree College Banjar, Tehsil Banjar, , District Kullu –
Banjar
175123

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSUI Government College Banjar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share