Balrampur-Ramanujganj Police Chhattisgarh

Balrampur-Ramanujganj Police Chhattisgarh Emergency -- Dial 07831-273970

75 वीं राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2021 धूमधाम से जिला बलरामपुर रामानुजगंज के पुलिस लाईन ग्राउंड में मनाया गया जिसमें मुख्यअ...
16/08/2021

75 वीं राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2021 धूमधाम से जिला बलरामपुर रामानुजगंज के पुलिस लाईन ग्राउंड में मनाया गया जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में माननीय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री यु.डी.मींज सम्मिलित हुए सम्पूर्ण कार्यक्रम कलेक्टर बलरामपुर रामानुजगंज श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल (भा प्र.सेवा) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहु (भा.पु.से.) के निर्देशन सम्पन्न हुआ।

बलरामपुर रामनुजगंज जिले की यातायात पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:-श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक जिला बलरा...
14/08/2021

बलरामपुर रामनुजगंज जिले की यातायात पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:-
श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर- रामानुजगंज द्वारा यातायात प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र साहू एवं उनकी टीम की मानवीय कार्य के लिये की गई प्रशंसा एवं भविष्य में भी आम जनता के हित के लिए कार्य करने किया प्रोत्साहित*
नफीस सिद्धकी पिता मुस्तफा सिद्धकी निवासी ग्राम गमहारडीह, थाना शंकरगढ़ दिनांक 13 अगस्त 2021 को किसी कार्य से बलरामपुर मुख्यालय आया था जहां उसका पर्स गुम गया। बहुत ढूंढने के बाद भी पर्स नहीं मिलने पर वह हताश होकर अपने गृह ग्राम लौट गया।
केदारनाथ पैकरा निवासी बलरामपुर को बाजार के पास एक पर्स मिला, जिसमें 2 गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, 1 लाइसेंस ,1 आधार कार्ड, 2वोटर आईडी कार्ड, 6 ATM ,1 pan card एवं नगद 5420 रुपए थे। केदारनाथ पैकरा ने पर्स एवं पर्स में रखे कार्ड एवं पैसे को लाकर यातायात प्रभारी बलरामपुर उप निरीक्षक राजेंद्र साहू को दिया और बताया कि उसे बाजार के पास मिला था। पश्चात यातायात प्रभारी बलरामपुर ने पर्स के मूल स्वामी का पता किया एवं पता चलने पर उसके मोबाइल नंबर पता कर उसे फोन के माध्यम से सूचित किया गया कि उसका गुमा हुआ पर्स यातायात कार्यालय में है, उसे अपना पहचान बताकर ले जाये। आज दिनांक 14 अगस्त 2021 को पर्स स्वामी के आने पर यातायात प्रभारी के द्वारा पर्स के स्वामी को पर्स सौंपा गया । पर्स पाकर स्वामी खुश हुआ और उसने पर्स पाने वाले व्यक्ति केदारनाथ पैकरा को ₹2000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया तथा पुलिस का भी बहुत धन्यवाद किया कि वह पर्स में रखे दस्तावेजों के आधार पर उन तक संपर्क किए और उन्हें उनकी कीमती दस्तावेज दिलवाए। रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर रामानुजगंज द्वारा यातायात प्रभारी एवं उनकी टीम के इस मानवीय कार्यों की प्रशंसा की है एवं भविष्य में भी जनहित के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

*वर्ष 2019 में हिंडालको माइन्स के.जी.एन.सी. कंपनी के स्टाफ को मारपीट कर लूटपाट एवं आगजनी करने वाले सशस्त्र नक्सलियों में...
28/05/2021

*वर्ष 2019 में हिंडालको माइन्स के.जी.एन.सी. कंपनी के स्टाफ को मारपीट कर लूटपाट एवं आगजनी करने वाले सशस्त्र नक्सलियों में नौंवा नक्सली भी गिरफ्तार ।* ★ पुलिस चौकी बरियो थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ ।। 01.अपराध क्रमांक 02/2019 धारा 323, 341, 427, 394 ,435, 399, 120बी, भादवी 25,27, आर्म्स एक्ट। 02.अपराध क्रमांक 98/2021 धारा 188, 212, 216, 269, भादवि, महामारी एक्ट की धारा 3, आर्म्स एक्ट की धारा- 25, 03.अपराध क्रमांक 99 /2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, ★ *पूर्व में गिरफ्तार नक्सलियों के नाम* - 01. बालकेश्वर आ. राम प्रसाद साकिन सबाग थाना सामरीपाठ ।। 02. रंजन यादव उर्फ केशवर यादव आत्मज गोहिल यादव साकिन पांकी थाना पांकी जिला लातेहार स्थाई पता चयन बगान नामकुम रांची झारखंड।। 03. लाल देव उरांव उर्फ गुड्डू आत्मज ललन उरांव साकिन पलेहा थाना मानिक जिला लातेहार झारखंड।।। 04. चिंतामन उर्फ दशरथ यादव साकिन बहेराडाड लातेहार झारखंड ।। 05. सतीश यादव आत्मज ख्याली यादव साकिन सबाग थाना सामरीपाठ।। 06. प्रदीप यादव आत्मज रामाधार यादव साकिन सबाग थाना सामरीपाट।। 07. संतोष यादव आत्मज स्वर्गीय भोला यादव साकिन मेठरुहा लातेहार झारखंड । 08. दिनेश याद आत्मज लक्ष्मण यादव साकिन नवाडीह सबाग थाना सामरीपाठ। ★ गिरफ्तार नक्सली के नाम* - 01. अनिल यादव आत्मज रंजन यादव उर्फ केश्वर यादव साकीन बगान नामकुम रांची झारखंड।। ★ *गिरफ्तारी शहरी नेटवर्क ढाबा संचालक का नाम* - 01. श्री रविंद्र शर्मा आत्मज भगवान नारायण शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी नामकुम थाना नामकुम रांची झारखंड हाल मुकाम बघिमा थाना राजपुर। ★ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2019 में हिंडालको माइन्स के.जी.एन.सी. कंपनी के स्टाफ को रात्रि में सशस्त्र नक्सलियों के द्वारा मारपीट लूटपाट एवं संपत्तियों को आगजनी तथा तोड़फोड़ लेवी वसूली हेतु की गई थी। रिपोर्ट पर थाना सामरीपाठ में 01.अपराध क्रमांक 02/2019 धारा 323, 341, 427, 394, 435, 399, 120 बी भादवी 25, 27 आर्म्स एक्ट, कायम कर विवेचना में लिया गया था, तथा विवेचना पतासाजी में 01.बालकेश्वर आ. राम प्रसाद साकिन सबाग थाना सामरीपाठ ।। 02. रंजन यादव उर्फ केशवर यादव आत्मज गोहिल यादव साकिन पांकी थाना पांकी जिला लातेहार स्थाई पता चयन बगान नामकुम रांची झारखंड।। 03. लाल देव उरांव उर्फ गुड्डू आत्मज ललन उरांव साकिन पलेहा थाना मानिक जिला लातेहार झारखंड।। 04. चिंतामन उर्फ दशरथ यादव साकिन बहेराडाड लातेहार झारखंड ।। 05. सतीश यादव आत्मज ख्याली यादव साकिन सबाग थाना सामरीपाठ।। 06. प्रदीप यादव आत्मज रामाधार यादव साकिन सबाग थाना सामरीपाट ।। 07. संतोष यादव आत्मज स्वर्गीय भोला यादव साकिन मेठरुहा लातेहार झारखंड । 08. दिनेश याद आत्मज लक्ष्मण यादव साकिन नवाडीह सबाग थाना सामरीपाठ। को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। नक्सली आरोपी 01. अनिल यादव आत्मज रंजन उर्फ केश्वर यादव उम्र 34 वर्ष साकिन बगान नामकुम रांची झारखंड की गिरफ्तारी शेष थी, एवं माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी हेतु वारंट भी जारी किया गया था।। *पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री आर.पी.साय (भा पु से ) से एवं श्री रामकृष्ण साहू(भापुसे ) से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा लगातार पतासाजी हेतु निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए जा रहे थे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कतलम (रापुसे), एवं एसडीओपी कुसमी श्री मनोज तिर्की,* द्वारा स्टाफ के सहयोग से सतत आरोपी को पकड़ने हेतु सूचना संकलन एवं प्रयास जारी था नक्सली आरोपी 01.अनिल यादव आत्मज रंजन उर्फ केस्वर यादव साकीन बगान नामकुम रांची झारखंड, किंतु अपना लगातार लोकेशन बदलता रहता था , साथ ही अलग-अलग मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल कर रहा था कि मुखबिर से विश्वसनीय सूचना पर ग्राम बघिमा स्थित रविंद्र शर्मा के ढाबा में थाना सामरीपाठ के नक्सली मामले में शामिल फरार नक्सली अनिल यादव आत्मज रंजन यादव निवासी नामकुम झारखंड से आकर रुका हुआ है कि सूचना चौकी प्रभारी बरियो को प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सूचना पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे) से द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री प्रशांत कतलम (रापुसे) से एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री मनोज तिर्की को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तत्पश्चात निर्देश पाकर चौकी प्रभारी बरियो रजनीश सिंह पर्याप्त बल को लेकर एवं सुरक्षा उपायों को देखते हुए तत्काल चौकी बरियो अंतर्गत बघिमा ढाबा पर रेड कर आरोपी अनिल यादव आत्मज रंजन उर्फ केस्वर यादव साकीन बगान नामकुम रांची झारखंड को पकड़ा गया तथा ढाबे की तलाशी में ढाबा संचालक रविंद्र शर्मा के कब्जे से ,एक नाग लोहे की खुखरी, 02 नग फरसा बांस का बेत लगा हुआ, एक नग लोहे का तलवार जिसमें फौजी रंग का म्यान है, 1 नग एयरगन, मैक डावल का 5 नग शराब , टीचर्स का एक नग शराब, 0 नग 8 पीएम, ब्लैडर्सं प्राइस 1 नग , 1 नग गोल्ड पावर बियर केन, कुल ₹6102 रुपये कीमती शराब को जप्त करने पुलिस सफलता मिली ढाबा संचालक रविंद्र शर्मा के विरुद्ध आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट,महामारी एक्ट एवं भादवी के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया रविंद्र शर्मा द्वारा नक्सलियों को आश्रय देना प्रथम दृष्टया पाया गया जो गिरफ्तारी की गई तथा शहरी नेटवर्क सूत्रधार होने संबंधी विवेचना की जा रही है नक्सली के पिता रंजन यादव उर्फ केस्वर यादव वर्तमान में रामानुजगंज जिले में निरूद्ध है जो पूर्व में झारखंड से तीन बार चुनाव भी लड़ा है एक बार लोकसभा दो बार विधानसभा ढाबा संचालक रविंद्र शर्मा शहरी नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार होना पाया गया। प्रकरण में साक्ष्य एकत्रित करने एवं विवेचना हेतु माननीय न्यायालय से दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।। ★ *कार्यवाही में* - थाना प्रभारी राजपुर श्री अखिलेश सिंह, चौकी प्रभारी बरियो श्री रजनीश सिंह, थाना प्रभारी सामरीपाठ श्री रुपेश कुंतल एक्का, सउनि कल्पना निकुंज, प्रधान आरक्षक अभिषेक दुबे, राजेंद्र ध्रुव, गोपालदत डेहरिया, देव कुमार ,रामसूरत कुशवाहा , आरक्षक अशोक गोयल, अजय किस्पोट्टा ,ओमप्रकाश सिदार, प्रदीप यादव, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र कश्यप, राकेश सिंह, प्रबोध मिंज, महिला आरक्षक अमुपमा कपूर, अलम तिर्की, सुमित्रा उइके, पुन्नी यादव, सक्रीय रहे। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा पु से) द्वारा थाना प्रभारी एवं स्टाफ को पुरस्कृत किया गया जावेगा

-: पुलिस चौकी बरियों थाना राजपुर की एक पहल:-वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण ,के बढ़ते हुवे मरीज को ध्यान में रखते हुवे सम्...
19/05/2021

-: पुलिस चौकी बरियों थाना राजपुर की एक पहल:-

वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण ,के बढ़ते हुवे मरीज को ध्यान में रखते हुवे सम्पूर्ण बलरामपुर रामानुजगंज जिला को कॉन्टेंटमेन्ट घोषित किया गया है इस लॉक डाउन की स्थिति में संपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद है जिसके कारण ग्रामीणों क्षेत्र में निवासरत जरूरतमंद ग्रामीणों की नीतियों कोरोना वैक्सीन लगवाने मास्क बस नटराइज का उपयोग करने इत्यादि के संबंध में जागरूक करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज श्री प्रसाद रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कतलम (रा.पु.से) के द्वारा निर्देशित किया गया था जिस तारतम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बरियो श्री रजनीश सिंह एवं हमरा स्टाफ के द्वारा पुलिस चौकी बरियो क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में जाकर लगातार जन समस्या की समस्या को सुनते हुए उन्हें मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर ऐसे गरीब,पंडो, व कोरवा परिवारों को चिन्ह अंकित किया जा रहा है जिनके पास राशन की समस्या आ रही हो या ऐसे असहाय व्यक्ति बुजुर्ग व विकलांग परिवारों को स्थानीय सरपंच के माध्यम से चिन्ह अंकित कर 90 परिवारों को राशन का वितरण भी स्थानीय व्यापारी व पुलिस के माध्यम से वितरित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जन समुदाय से यह अपील भी किया जा रहा है कि समय-समय पर हाथों हाथ धोते रहें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें अनिवार्य रूप से करें लॉकडाउन में शासन के निर्देशों का पुणे का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में गोविंद वैक्सीनेशन लगवाने हेतु ग्रामीणों जनता को कहा गया एवं चौकी प्रभारी बरियो श्री रजनीश सिंह के द्वारा किसी प्रकार की समस्या होने पर अपना व्हाट्सएप नंबर देते हुए समस्या को त्वरित निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया!
इस जन सहयोग कार्य में पुलिस चौकी बरियो क्षेत्र के व्यापारी श्री अजय गोयल ,श्री रिंकू गुप्ता, श्री मणिदीप जैसवाल, श्री संजय ग्रवाल, श्री अजय गर्ग बघिमा, श्री वीरेंद्र जायसवाल चांची मोड़, श्री अजय अग्रवाल चारपारा, श्री बसंत जयसवाल ककना, का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
उक्त कार्य के दौरान चौकी प्रभारी बरियो श्री रजनीश सिंह सहायक उपनिरीक्षक कल्पना निकुंज प्रधान आरक्षक अभिषेक दुबे आरक्षक रिंकू गुप्ता प्रदीप यादव काशीराम भगत अशोक गोयल का सराहनीय योगदान रहा।
बरियों के सभी व्यापारियों के द्वारा व पुलिस चौकी बरियों के प्रभारी रजनीश सिंह व समस्त स्टाफ को उक्त जान सेवा के कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहु(भापुसे) महोदय ने बधाई दी है।

*श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन एवं डॉ ध्रुवेश जायसवाल, पुलिस अनुविभाग...
17/05/2021

*श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन एवं डॉ ध्रुवेश जायसवाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में चौकी वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्रामों में आम नागरिकों को किया गया मास्क का वितरण*

श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर- रामानुजगंज के निर्देशन एवं डॉ ध्रुवेश जायसवाल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में चौकी वाड्रफनगर अंतर्गत ग्रामों में जाकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा जन सामान्य को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया एवं उन्हें समझाइश दिया गया कि वर्तमान में संपूर्ण जिले में लॉकडाउन है, अतः अनावश्यक घर से ना निकले एवं यदि आवश्यक कार्य हो तो घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। समय- समय पर हाथ धोते रहें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करते रहें। पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस लॉकडाउन में शासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले एवं यदि घर से बाहर निकलना अनिवार्य हो तो मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइज़र आदि का प्रयोग सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि, वे अपने अधीनस्थ ग्रामों में भ्रमण करें एवं कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों में आवश्यक जनजागरूकता फैलावें तथा जरूरतमंदों को मास्क एवं सैनिटाइजर आदि का वितरण करें। साथ ही साथ कोरोना वायरस के संबंध में शासन द्वारा जारी की गई निर्देशों का कड़ाई से पालन करावें।
मास्क वितरण में मुख्यतः सउनि कृष्णपाल सिंह, चौकी प्रभारी वाड्रफनगर, सहायक उप निरीक्षक बालेश्वर महानंदी, प्रधान आरक्षक अरविंद प्रसाद, ओम प्रकाश कुर्रे, आरक्षक पवन सिंह और अंकित जयसवाल सम्मिलित रहे।
उपरोक्त में सम्मिलित सभी को रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर- रामानुजगंज महोदय के निबधाई दी गई।

*श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन एवं श्री प्रशांत कतलम, अतिरिक्त पुलिस ...
16/05/2021

*श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन एवं श्री प्रशांत कतलम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर तथा श्री मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी के मार्गदर्शन में अनु विभाग कुसमी एवं राजपुर अंतर्गत थाना/चौकी क्षेत्र के ग्रामों में आम नागरिकों को किया गया मास्क व सैनिटाइजर का वितरण:-
जरूरतमंद को किया गया राशन का वितरण:-
श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर- रामानुजगंज के निर्देशन एवं श्री प्रशांत कतलम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व श्री मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी के मार्गदर्शन में अनुविभाग कुसमी एवं राजपुर के थाना/चौकी अंतर्गत ग्रामों में जाकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा जन सामान्य को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया एवं उन्हें समझाइश दिया गया कि वर्तमान में संपूर्ण जिले में लॉकडाउन है, अतः अनावश्यक घर से ना निकले एवं यदि आवश्यक कार्य हो तो घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। समय- समय पर हाथ धोते रहें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करते रहें। पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस लॉकडाउन में शासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले एवं यदि घर से बाहर निकलना अनिवार्य हो तो मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइज़र आदि का प्रयोग सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि, वे अपने अधीनस्थ ग्रामों में भ्रमण करें एवं कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों में आवश्यक जनजागरूकता फैलावें तथा जरूरतमंदों को मास्क एवं सैनिटाइजर आदि का वितरण करें। साथ ही साथ कोरोना वायरस के संबंध में शासन द्वारा जारी की गई निर्देशों का कड़ाई से पालन करावें।
आज के इस कार्यवाही में सम्मिलित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज महोदय ने बधाई दी है।

:::::::थाना कुसमी की बड़ी कार्यवाही:::::::कुसमी पुलिस की तवरित कार्यवाही:- मोबाइल से सूचना मिला की ग्राम देवराकला में लुक...
15/05/2021

:::::::थाना कुसमी की बड़ी कार्यवाही:::::::

कुसमी पुलिस की तवरित कार्यवाही:- मोबाइल से सूचना मिला की ग्राम देवराकला में लुकचाना नाला के पास गांव के भीमराम को कोई मार दिया है कि सूचना प्राप्त होने पर मामले की गंभीरता को देखत हुए घटना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री प्रशांत कतलम(रा.पु.से) महोदय को दी गई जिसपर उनके द्वारा तत्काल निर्देशन देते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय कुसमी श्री मनोज तिर्की सर के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रकाश राठौर द्वारा हमराह स्टाफ को साथ लेकर घटना स्थल रवाना हुआ। ग्राम देवराकला घटनास्थल पहुंचने पर आसपास के लोगों से जानकारी मिला कि भीम राम नागर लेकर खेत जोतने जा रहा था, तभी उसका चचेरा भाई सागर राम पिता नंदकिशोर मृतक के पास आया और अपने पास रखें टांगी से मृतक के गर्दन में तीन चार बार टांगी से मारकर हत्या कर दिया है तथा घटना कारीत करके आरोपी सागर राम जंगल की ओर भाग गया है जानकारी मिलने पर मौके में ही पंचनामा कार्यवाही किया तथा आरोपी की पतासाजी हेतु 02 टीम बनाकर अलग-अलग दिशा में रवाना हुए जो कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को चुरेल ढोंढा जंगल से पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्राम देवराकला में पहुंचे जहां आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक मेरी पत्नी पर बुरी नियत रखता था जिससे गांव में मेरी बदनामी हो रही थी मेरी पत्नी को बदनाम करने के गुस्से पर से मौके पाकर टांगी से मारकर मृतक भीमराव को हत्या करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी का मेमोरेंडम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त हत्या टांगी को चुरेल ढोंढा जंगल से गवाहों के समक्ष जप्त किया गया जो आरोपी सागर राम पिता नंद किशोर उम्र 23 वर्ष जाति मार साकिन देवराकला के विरुद्ध थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 93/2021 धारा 302 भादवी पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 14/05/2021के 18:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश राठौर, उप निरीक्षक कोमल तिग्गा, सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन यादव, आरक्षक अनुज गुप्ता, अमरेंद्र सिंह, धेरेन्द्र सिंह चंदेल, श्याम बिहारी पैंकरा का सराहनीय योगदान रहा।
उक्त कार्यवाही के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) महोदय ने बधाई दी है।

श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन एवं श्री प्रशांत कतलम, अतिरिक्त पुलिस अ...
15/05/2021

श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन एवं श्री प्रशांत कतलम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के मार्गदर्शन में थाना रामचंद्रपुर, चौकी गणेश मोड़, चौकी विजय नगर सहित अन्य थाना/चौकी क्षेत्र के ग्रामों में आम नागरिकों को किया गया मास्क व सैनिटाइजर का वितरण:-

श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर- रामानुजगंज के निर्देशन एवं श्री प्रशांत कतलम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व श्री नितेश कुमार गौतम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में थाना रामचंद्रपुर, चौकी गणेश मोड़ व चौकी विजय नगर सहित अन्य थाना/चौकी अंतर्गत ग्रामों में जाकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा जन सामान्य को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया एवं उन्हें समझाइश दिया गया कि वर्तमान में संपूर्ण जिले में लॉकडाउन है, अतः अनावश्यक घर से ना निकले एवं यदि आवश्यक कार्य हो तो घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। समय- समय पर हाथ धोते रहें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करते रहें। पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस लॉकडाउन में शासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले एवं यदि घर से बाहर निकलना अनिवार्य हो तो मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइज़र आदि का प्रयोग सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि, वे अपने अधीनस्थ ग्रामों में भ्रमण करें एवं कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों में आवश्यक जनजागरूकता फैलावें तथा जरूरतमंदों को मास्क एवं सैनिटाइजर आदि का वितरण करें। साथ ही साथ कोरोना वायरस के संबंध में शासन द्वारा जारी की गई निर्देशों का कड़ाई से पालन करावें।

अपील                  ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) महोदय ने  बलरामपुर ...
13/05/2021

अपील
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) महोदय ने बलरामपुर ज़िले वासियों से अपील कर ईद त्यौहार घर में रहकर मनाने की कि अपील---- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कतलम(रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में हुए सभी थाना/चौकी प्रभारी की वर्चुअल वीडियो मीटिंग ली गई थी जिसमे वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए एवं जिले में मिल रहे covid के मरीजों को ध्यान में रखते हुए लॉक डाऊन है संक्रमण को देखते हुए ईद त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए सभी थान/चोकी प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र मे ईद त्यौहार को मनाने के लिये सभी समाज के प्रबुद्ध लोगों से वर्चुअल मीटिंग लेकर मस्जिदों मे कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए भीड़ न करने व अपने घर पर ही नमाज अदा करते हुए सुरक्षित रहने व त्यौहार मनाने हेतु चर्चा करने निर्देश दिया गया था।

दिनांक 12/5/21 को कुसमी अनुबिभागीय अधिकारी राजस्व आर एस लाल, कुसमी तहसीलदार सबाब खान की अध्यक्षता एवं एस डी ओ पी कुसमी मनोज तिर्की के मार्गदर्शन मे कुसमी मे कोविड 19 महामारी को देखते हुए आगामी होने वाले ईद त्योहार से सम्बंधित शांति बैठक वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से किया गया जिसमे कुसमी नगर पंचायत के सभी गणमान्य भाजपा, कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी सहित मुस्लिम समाज के सभी मस्जिद के सदर एवं सीक्रेटरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक गण शामिल होकर आगामी होने वाले ईद त्यौहार को शांति पुर्बक मानाने का अपना अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिसमे यह निर्णय लिया गया की कोरोना महामारी को देखते हुए मस्जिद मे मात्र 4 ब्यक्ति ही जाकर सोसल डिस्टेंन्स का पालन करते हुए नमाज अदा करने शेष सभी ब्यक्ति अपने अपने घर पर ही ईद का त्योहार मनाये एक दूसरे को मोबइल के माध्यम से बधाई देते हुए खुशियाँ जाहिर करें जिसे सभी के द्वारा इस सुझाव के माध्यम से ही त्यौहार मानाने का निर्णय लिया गया जिससे कोरोना जैसी बीमारी से सभी बच सके वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से ग्रामीण अंचल से लेकर नगर पंचायत तक कोरोना वेक्सीन ज्यादा से ज्यादा लगाया जा सके इस बिषय पर बिस्तृत रूप से चर्चा किया गया तथा अपना अपना सुझाव दिया गया जिससे कोरोना जैसी महामारी को ख़त्म किया जा सके पुलिस प्रशासन कुसमी द्वारा ईद के इस मौके पर सुरक्षा के तहत कोविड 19 महामारी को देखते हुए चौक चौराहो पर सुरक्षा ब्यवस्था तैनात करने का निर्देश दिया गया जिससे शांति ढंग से ईद के त्यौहार को खुशी खुशी मनाया जा सके सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारी मिडिया के सदस्य एवं गणमान्य जन प्रतिनिधियों द्वारा एक दूसरे को ईद कीअग्रिम बधाई देते हुए शांति ढंग से ईद मानाने का अपील किया गया जिससे ईद जैसे त्यौहार को खुशी खुशी मनाया जा सके इस वर्चुअल मीटिंग का सफल संचालन कुसमी थाना प्रभारी प्रकाश राठौर द्वारा करते हुए क्षेत्र मे शांति ढंग से ईद का त्यौहार मानाने सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए इस वर्चुअल मीटिंग की समाप्ति की घोषणा की गयी।

बलरामपुर रामनुजगंज जिले की यातायात पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:-पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर-रामानुजगंज श्री रामकृष्ण...
01/05/2021

बलरामपुर रामनुजगंज जिले की यातायात पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:-
पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर-रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कतलम(रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में हुए सभी थाना/चौकी प्रभारी की वर्चुअल वीडियो मीटिंग ली गई थी जिसमे वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए एवं जिले में मिल रहे covid के मरीजों को ध्यान में रखते हुए लॉक डाऊन का पालन कराने एवं इस दौरान किसी भी जरूरत मंद परिवार एवं व्यक्ति जिनके पास भोजन या राशन की समस्या आ रही हो या प्रवासी मजदूरों को किसी भी प्रकार का कोई भी दिक्कत या परेशानी न हो इसके लिए थाना/चौकी स्तर पर प्रत्येक गाँव मे पुलिस जवानों के माध्यम/सरपंच, सचिवों के माध्यम से जरुरत मंद व्यक्ति/परिवार को चिन्हित कर उनतक भोजन/राशन की व्यवस्था करने निर्देश दिया गया था जिस तारतम्य में आज दिनांक 01/05/021 को बलरामपुर यातायात पुलिस के द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए जैसे ही सूचना यातायात प्रभारी श्री राजेंद्र साहु को मिली वैसे ही तुरन्त बलरामपुर यातायात टीम के साथ गरीब परिवार के सहयोग के लिए राशन लेकर उनके घर पहुंचे। आपको बता दें कि लॉकडाउन होने की वजह से इस परिवार के यहां राशन खत्म हो गया था । वही कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए संपूर्ण बलरामपुर जिलेे को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जहां सिर्फ जरूरी सुविधाएं ही संचालित है। लॉकडाउन के चलते इन्हें कहीं से राशन की व्यवस्था नहीं हो रही थी। जिसके चलतेे इनके भोजन की दिक्कतें हो गई थी। इस दौरान इनकी कोई सुध लेने भी नहीं पहुंच रहा था। लेकिन जानकारी लगते ही यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू इनके घर राशन लेकर पहुंचे और हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। राशन पाते ही परिवार जनों में खुशी देखने को मिली उन्होंने यातायात प्रभारी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।यातायात प्रभारी इस संबंध में श्री राजेन्द्र साहू ने बताया कि जो भी परिवार अभी राशन की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उनकी जानकारी मिलते ही उनकी मदद की जाएगी और उनके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) महोदय ने पुरी यातायात की टीम को दी बधाई।

!!!अपील!!                     """"""""""'"""""''''''''''''''''''''''देश मे पुनः बढ़ रहे कोरोना(कोविड-19) महामारी को दृष्ट...
25/03/2021

!!!अपील!!
""""""""""'"""""''''''''''''''''''''''
देश मे पुनः बढ़ रहे कोरोना(कोविड-19) महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना(कोविड-19) महामारी गाईड लाइन व शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए आप सभी मेरे जिले वाशियों से अपने घर पर ही रहकर सुरक्षित त्योहार/होली मनाने की अपील पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहु(भापुसे) महोदय के द्वारा जिले वाशियों से की गई:-

!!पुलिस चौकी बरियों थाना राजपुर की कार्यवाही!!!::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::चोरी के मामले में वर्षो...
25/03/2021

!!पुलिस चौकी बरियों थाना राजपुर की कार्यवाही!!!
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
चोरी के मामले में वर्षों से फरार स्थायी वारण्टी चढ़ा पुलिस के हाँथ:-
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
माननीय न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जारी समंस/वारंटो की तमिली हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा अम्बिकापुर श्री आर.पी. साय(भापुसे) एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे) महोदय के द्वारा पूरे जिले के थाना / चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में लंबित स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तमिली हेतु थाना /चौकी स्तर पर टीम बनाकर तामील करने सभी थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया था जिससे मानीय न्यायालय में लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण हो सके इसी तारतम्य में आज दिनांक 24/03/2021 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री प्रशांत कतलम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री मनोज तिर्की सर् के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24/03/2021 को माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट रतन लकड़ा पिता बुली ग्राम चितमाडा थाना कापू जिला रायगढ़ के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था जिसे वारेन्टी के सभी संभावित स्थानो पर लगातार दबिश दी जा रही थी जो अक्सर फरार रह रहा था उक्त दिनांक 24/03/2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि वारन्टी को अम्बिकापुर के पास देखा गया है कि सूचना मिलते ही तुरंत टीम अम्बिकापुर के लिये रवाना होकर घेरा बंदी कर जो वारंटी को अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी बरियों श्री रजनीश सिंह,प्रधान आरक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक रिंकू गुप्ता, मुकेश गुप्ता, हीरा चन्द, सलेश सिंह, पुन्नी यादव, स्वाति राजवाड़े रहे शामिल।
उक्त कार्यवाही में सम्मिलित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा अम्बिकापुर श्री आर.पी. साय(भापुसे) एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे) महोदय के द्वारा बधाई दी गई है।

Address

SP OFFICE BALRAMPUR, MAIN Road BALRAMPUR
Balrampur
497119

Telephone

+919479193899

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balrampur-Ramanujganj Police Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Balrampur-Ramanujganj Police Chhattisgarh:

Share