बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान बलिया

  • Home
  • India
  • Ballia
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान बलिया

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान बलिया Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान बलिया, Government Official, Ballia.

🌸 Hub for Empowerment of Women – Ballia (HEW)
बलिया ज़िले में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, और सशक्तिकरण के लिए समर्पित।
• बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
• वन स्टॉप सेंटर
• महिला हेल्पलाइन 181
• विधवा पेंशन, महिला शिकायत, जागरूकता शिविर
सशक्त नारी – सशक्त भारत 🇮🇳

पीएचसी मुरली छपरा में कन्या जन्मोत्सव का आयोजनबलिया, दिनांक 15 जुलाई 2026।जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन...
16/07/2026

पीएचसी मुरली छपरा में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

बलिया, दिनांक 15 जुलाई 2026।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरली छपरा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं का स्वागत करते हुए कन्या जन्म का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं को बेबी किट, मच्छरदानी, डायपर, मिष्ठान एवं जलपान वितरित किया गया। साथ ही उपस्थित परिवारों को बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवनीति सिंह, डीएमसी अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, सुमेश कुमार तथा अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नवजात बालिकाओं एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएँ देते हुए बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा को बढ़ावा देना तथा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करना है। Amrendra PotsayanMinistry of Women & Child Development, Government of India

दिनांक: 06 जुलाई, 2026 | बलियाजिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 06 जुलाई, 2026 को बेटी ...
06/07/2026

दिनांक: 06 जुलाई, 2026 | बलिया

जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 06 जुलाई, 2026 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय, बलिया में कन्या जन्म उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात बालिकाओं के जन्म पर परिवारों को सम्मानित करना तथा समाज में बालिका के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में सिटी ट्रेजरी ऑफिसर श्री आनंद दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना दुबे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राकेश चंद्रा तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पोत्स्यायन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जन्मी 30 नवजात बालिकाओं का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को बेबी किट, शिशु वस्त्र, मच्छरदानी, डायपर एवं मिठाई भेंट कर बालिका के जन्म की खुशियां साझा की गईं। अतिथियों ने उपस्थित परिवारों को बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक बेटी समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है तथा उसके समुचित विकास में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं स्टाफ, महिला कल्याण विभाग की टीम, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से अंजलि सिंह, निकिता सिंह एवं पूनम राजभर, वन स्टॉप सेंटर से प्रिया सिंह एवं हर्षा त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, बलिया द्वारा गंगा बहुउद्देशीय सभागार, बलिया में जनकल्या...
22/06/2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, बलिया द्वारा गंगा बहुउद्देशीय सभागार, बलिया में जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के समस्त अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा कैंप/स्टॉल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, सखी वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) सहित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) से लाभान्वित बच्चों को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

महिला कल्याण विभाग के कैंप में अंजली सिंह, निकिता सिंह एवं महिला कल्याण विभाग की समस्त टीम उपस्थित रही तथा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रेस विज्ञप्तिस्थान: विकास खण्ड हनुमानगंज, जनपद :बलिया।दिनांक -.03.06.2026कार्यक्रम: सहकर्मी सहायता जन जागरूकता अभियानब...
03/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान: विकास खण्ड हनुमानगंज,
जनपद :बलिया।
दिनांक -.03.06.2026
कार्यक्रम: सहकर्मी सहायता जन जागरूकता अभियान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन बलिया के निर्देशन में विकास खण्ड हनुमानगंज में सहकर्मी सहायता जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डीएमसी सुश्री अंजली सिंह एवं निकिता सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 एवं 112 तथा विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करें। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। अंत में सभी प्रतिभागियों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

दिनांक: 18/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनआज दिनांक 18 अप्रैल 2...
18/04/2026

दिनांक: 18/04/2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्सायन के निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उदय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, महिला कल्याण विभाग की ओर से अंजलि सिंह ने छात्र-छात्राओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) नंबरों की जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों तथा सुरक्षा से संबंधित अधिनियमों के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रधानाचार्य श्री उदय कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अंजलि सिंह, सूरज सिंह (चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर) सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

15/04/2026

सूचना 📣
यदि आपके जान-पहचान में कोई ऐसी महिला या बालिका है, जो समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही है—चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, स्वरोजगार या किसी भी क्षेत्र में हो—तो कृपया उसकी जानकारी हमारे साथ साझा करें।

हम ऐसी प्रेरणादायक महिलाओं को मंच देना चाहते हैं, ताकि उनकी कहानी और संघर्ष दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सके।”

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत—दिनांक: 11 ...
10/03/2026

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत—

दिनांक: 11 मार्च 2026
स्थान: निरीक्षण भवन, बलिया

आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।











Address

Ballia

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान बलिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share