Ashu Bhawsar

Ashu Bhawsar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ashu Bhawsar, Bagli Dewas, Bagli.

चलो किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति सहायता करते है, किसी भी व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और सामाजिक न्याय से संबंधित जानकारी या सुझाव, सहायता, मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़े तो आशाराम भावसार Ashu Bhawsar को कभी भी संपर्क कर सकते है हमारी टीम हमेशा तत्पर है।

सफर
01/06/2025

सफर

किसान ज्ञान यात्रा, मानव जीवन हर संभव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किसानों से जुड़ा है। किसानों की मेहनत, किसानों का सं...
01/06/2025

किसान ज्ञान यात्रा, मानव जीवन हर संभव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किसानों से जुड़ा है। किसानों की मेहनत, किसानों का संकल्प अनाज पैदा करने के लिए हमेशा तत्पर्य रहती है। एक शिक्षा, एक समझ, एक भाव जो हमें किसानों से सीखना चाहिए, कैसी भी प्रस्थति हो वह अपना निर्णय नहीं बदलता है, अपनी मेहनत और लगन नहीं छोड़ता है। प्रस्थति कठिन हो सकती है लेकिन उसे पराजित नहीं कर सकती। हमें भी हमारे 100 प्रतिशत उनकी लड़ाई उनकी मांग पर साथ देना चाहिए। क्योंकि अन्नदाता खुश तो ये जहां खुश, तभी तो खुशहाल जीवन होगा।

जी श्री कृष्णा,यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, यह एक सपना है, जीवन का एक अनमोल पाठ है। 🌳📖शांत नदी के किनारे, घने पेड़ की छांव म...
31/05/2025

जी श्री कृष्णा,

यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, यह एक सपना है, जीवन का एक अनमोल पाठ है। 🌳📖

शांत नदी के किनारे, घने पेड़ की छांव में, एक बूढ़ा व्यक्ति अपनी दुनिया में लीन, ज्ञान की गहराइयों में डूबा है। आसपास घूमते जानवर और सादगी भरी झोपड़ियाँ... यह दृश्य सिखाता है कि असली सुख और शांति किसी बड़े शहर की भीड़ में नहीं, बल्कि प्रकृति की गोद में, अपनी जड़ों से जुड़ने में है।

यह हमें याद दिलाता है कि जीवन की भागदौड़ में, हमें रुककर साँस लेने की, खुद को समझने की, और प्रकृति की धुन पर चलने की कितनी ज़रूरत है। ज्ञान का दीपक जलाए, सादगी को अपनाए, और हर पल को सुकून से जिएँ।

यह सपना हमें प्रेरित करता है कि हम भी अपने जीवन में ऐसी ही शांति, ज्ञान और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाएं। क्या पता, असली खुशियाँ हमें वहीं मिलें, जहाँ हम उन्हें ढूंढना छोड़ दें।

#जीवनकापाठ #प्रकृतिसेजुड़ें #शांति #सुकून #सादगी #ज्ञान #सपना

बच्चों की दुनिया एक अनोखा सफर, बच्चों के संग एक अलग ऊर्जा का संचार मान, मस्तिष्क और ऊर्जावान विचार हमेशा ओतप्रोत रहते है...
30/05/2025

बच्चों की दुनिया एक अनोखा सफर, बच्चों के संग एक अलग ऊर्जा का संचार मान, मस्तिष्क और ऊर्जावान विचार हमेशा ओतप्रोत रहते है। सपने जो बुने जाए, सपने जो देखे जाए, सपने जो हकीकत मे बदले हर अंदाज इनके साथ राहत है। बच्चों की दुनिया सिखाती है निस्वार्थ भाव और अन्य से प्रेम।

10/10/2024

कबड्डी तो खून में है

03/10/2024

स्वस्थ्य बचपन स्वास्थ्य राष्ट्र

02/09/2024

शिक्षक ट्रेनिंग & काउंसलिंग प्रोग्राम के लिए संपर्क करे।

I have reached 200 followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉
31/08/2024

I have reached 200 followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉

I've just reached 200 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one...
19/06/2024

I've just reached 200 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one of you. 🙏🤗🎉

नाम तो सुना ही होगा जी हाँ विराट कोहली ये नाम इतना बड़ा है; यह नाम किसी परिचय का मोहताज नही। दुनिया में जितने भी क्रिकेट ...
16/06/2024

नाम तो सुना ही होगा जी हाँ विराट कोहली ये नाम इतना बड़ा है; यह नाम किसी परिचय का मोहताज नही। दुनिया में जितने भी क्रिकेट प्रेमी है या फिर जो क्रिकेट में थोड़ी-बहुत रुचि रखते है वो भली भाँति इस नाम से परिचित है। अपन भी विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन है। लेकिन मैं हमेशा से विराट का फैन नहीं था बल्कि गौतम गंभीर का फैन था, जब क्रिकेट एक्सपर्ट्स और अन्य लोग जब विराट के क्लास की बात करते तो लगता था जैसे महान खिलाड़ियों के होते ये कैसे ? खिलाड़ी है ठीक ठाक खेल लेता है और क्या स्पेशल है इसमे? हाँ लेकिन इनका अग्रेसन लोग चाहे उसे ओवर रेटेड कहे लेकिन ये वही बंदा है जिसने ऑस्ट्रेलिया है प्रतिद्वंदियों को उनकी भाषा में जवाब दिया।

१. आपको विराट कोहली की एक पारी बताता हूँ जिसे देख आपको भी लगा होगा कि हाँ यार इस खिलाड़ी मे कुछ बात तो है। वो मैच है भारत और श्रीलंका के बीच मे जो ऑस्ट्रेलिया मे खेला गया था ट्राइ सीरीज मे जहा विराट ने पूरी दुनिया को अपने रियल टैलेंट से परिचय करवाया। उस मैच मे श्रीलंका ने बनाए 50 ओवर मे 4 विकेट के नुकसान पर 320 रन और भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल मे क्वालीफ़ाई करने के लिए लक्ष्य को 40 ओवर के अंदर हासिल करना था। ये लक्ष्य 50 ओवर मे भी इतना आसान नहीं था क्योंकि श्रीलंका मे उस समय प्राइम मलिंगा और कुलशेखरा गेंदबाजी की जिम्मेदारी उठाते थे। लेकिन विराट ने उस मैच मे श्रीलंका के प्राइम गेंदबाजों को ही रडार पर रखा। विराट ने उस मैच मे यादगार 133 रन बनाए मात्र 86 गेंदों पर और लक्ष्य को 36.4 ओवर यानि की 80 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। उस मैच मे मलिंगा को 7.4 ओवर मे ही 96 रन पड़े थे।आप सोच सकते है कि विराट की ये पारी कितनी डोमीनेटिग थी। तब मुझे लगा कि हा इस खिलाड़ी मे कुछ खास बात तो है।

२. विराट ने ठीक एक महीने बाद फिर से आलोचकों को गलत साबित किया। ये मैच था एशिया कप का और सामने थी चिरप्रतिद्वंदी मजबूत पाकिस्तान की टीम। पाकिस्तान ने इस मैच मे पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकशान पर 329 रन बनाए और पाकिस्तान के मजबूत गेंदबाजी को देखकर ये लक्ष्य मुश्किल ही लग रहा था और उस पर कोढ़ मे खाज ये हुआ की ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने 330 का लक्ष्य अब 360 का लगने लगा था। फिर मैदान पर आगमन होता है विराट कोहली साहब का श्रीलंका के खिलाफ वो पारी खेलकर उन्होंने सबको उम्मीदें तो बांध दी थी पर अभी कुछ लोगों के मन मे संसय था। पर विराट कोहली ने उस दिन क्या पारी खेली ऐसी पारी जो आज भी के दिलों दिमाग पर छाई हुई है। ऐसी पारी तो दशकों मे एकाध बार ही देखने को मिलती है। पाकिस्तान के मजबूत गेंदबाजी यूनिट की बखिया उधेड़ दिया, मैदान के हर हिस्से मे शॉट लगाया और जब आउट हुए तो इतना सुनिश्चित कर दिया था की यहाँ से उनकी टीम ये मुकाबला हार नहीं सकती। उस दिन उन्होंने 183 रन की शानदार पारी खेली जिसमे उन्होंने 22 चौके और 1 छक्का लगाया।
इस पारी के बाद भी विराट को दुनिया का महान बल्लेबाज़ नही माने तो 2022 का वह मैच इंडिया बनाम पाकिस्तान उठा कर फिर से देख लीजिए जिसमें कैसे पाकिस्तान से जीत छीनकर इंडिया के पाले में नाबाद रहते हुए वह जीत दिलाई थी।
अभी टी-20 वर्ल्ड कप ख़त्म नहीं हुआ है मुझे उम्मीद है विराट को अब हम विराट पारी खेलते देखेंगे।

हम भारतीय को आप पर गर्व है 💪



Lekhanbaji

Address

Bagli Dewas
Bagli

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashu Bhawsar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share