CmoBaghpat

CmoBaghpat मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत

आज दिनांक 12 मई 2026 को  #अंतर्राष्ट्रीय_नर्स_दिवस के अवसर पर जनपद बागपत के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नर्सिं...
12/05/2026

आज दिनांक 12 मई 2026 को #अंतर्राष्ट्रीय_नर्स_दिवस के अवसर पर जनपद बागपत के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नर्सिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं सेवा भावना के लिए चिकित्सा अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला हैं, जो प्रत्येक परिस्थिति में मरीजों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। उनका अथक परिश्रम एवं मानवता के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर सभी नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद। 💐



सूचना विभाग बागपत DM Baghpat Government of UP Gaurav Dixit National Health Authority Vibhash Rajput लोकवाणी न्यूज़ Jaswant Singh Saini CM UP Fans ( Yogi Aditya Nath ji ) Ankit Ujjwal

12/05/2026

आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का हुआ विस्तार

अब 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा का लाभ।

📢 आज ही बनवाएं अपना ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’।

स्वास्थ्य विभाग जनपद बागपत की ओर से  #अंतर्राष्ट्रीय_नर्स_दिवस पर सभी नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभक...
12/05/2026

स्वास्थ्य विभाग जनपद बागपत की ओर से #अंतर्राष्ट्रीय_नर्स_दिवस पर सभी नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
सेवा, समर्पण और संवेदना की प्रतिमूर्ति नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की देखभाल एवं सेवा में निरंतर समर्पित रहती हैं।

DM Baghpat Government of UP National Health Authority सूचना विभाग बागपत

12/05/2026

जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान का उद्देश्य निर्धनतम परिवारों का चिन्हीकरण करते हुए उन्हें आयुष्मान भारत योजना में आच्छादित करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा एवं निःशुल्क उपचार प्रदान करना है। ऐसे समस्त परिवार गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें और अपनी पात्रता जाँचें तथा आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें।

09/05/2026
आज 09.05.2026 को मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के दिशा-निर्देशन ग्...
09/05/2026

आज 09.05.2026 को मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के दिशा-निर्देशन ग्राम भगवानपुर नांगल स्थित आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं

सूचना विभाग बागपत DM Baghpat Government of UP Gaurav Dixit

आज दिनांक 09-05-2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली देहात में विशेष X-Ray कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारम्भ...
09/05/2026

आज दिनांक 09-05-2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली देहात में विशेष X-Ray कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारम्भ CHC छपरौली के चिकित्सा अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया।

कैंप में हैंड हेल्ड X-Ray मशीन के माध्यम से Chest X-Ray किये गये तथा उपस्थित लोगों को TB के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया।
स्वस्थ समाज की ओर एक महत्वपूर्ण कदम।


सूचना विभाग बागपत DM Baghpat Government of UP लोकवाणी न्यूज़

आज 09-05-2026 को खेड़की इंटर कॉलेज जनपद बागपत में 14 वर्ष आयु की किशोरियों हेतु HPV (एचपीवी) वैक्सीनेशन के संबंध में एक ...
09/05/2026

आज 09-05-2026 को खेड़की इंटर कॉलेज जनपद बागपत में 14 वर्ष आयु की किशोरियों हेतु HPV (एचपीवी) वैक्सीनेशन के संबंध में एक विस्तृत संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में CHC सरूरपुर के चिकित्सा अधीक्षक महोदय द्वारा छात्राओं को HPV वायरस एवं उससे होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई। साथ ही HPV वैक्सीनेशन के प्रभाव, सुरक्षा एवं लाभों के बारे में जागरूक किया गया।

किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।


सूचना विभाग बागपत DM Baghpat Vibhash Rajput लोकवाणी न्यूज़ Government of UP

दिनांक 08-05-2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलाँ के अंतर्गत ग्राम ट्योढ़ी, शिकोहपुर, खेड़की, बिहारीपुर, लढ़व...
09/05/2026

दिनांक 08-05-2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलाँ के अंतर्गत ग्राम ट्योढ़ी, शिकोहपुर, खेड़की, बिहारीपुर, लढ़वादी एवं सरूरपुर कलाँ की CHO, ANM एवं आशा कार्यकर्त्रियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।*
*बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। विशेष रूप से HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत योजना, गर्भवती महिलाओं की ANC जांच, टीकाकरण, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) चिन्हीकरण तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।*

*बैठक में सभी CHO, ANM एवं आशा कार्यकर्त्रियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में 14 वर्ष आयु की सभी बालिकाओं की सूची तैयार कर लाभार्थियों को HPV टीकाकरण हेतु प्रेरित करें तथा टीकाकरण के लाभों के बारे में परिवारों एवं समुदाय को जागरूक करें। साथ ही दिनांक 11 मई को सरूरपुर कलाँ में आयोजित होने वाले HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम में अधिक से अधिक लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु घर-घर संपर्क कर सामाजिक एवं सामुदायिक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।*

*इसके अतिरिक्त संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, प्रत्येक गर्भवती महिला की समय से ANC जांच कराने, आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने हेतु भी सभी को सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए कहा गया।*
*बैठक में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु पूर्ण जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।*

सूचना विभाग बागपत DM Baghpat Government of UP लोकवाणी न्यूज़

मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय , जनपद बागपत के निर्देशन में दिनांक 11 मई 2026 को जनपद बागपत में प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत...
07/05/2026

मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय , जनपद बागपत के निर्देशन में दिनांक 11 मई 2026 को जनपद बागपत में प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री जी के दौरे के मध्यनज़र आज दिनांक 07-05-2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली में चिकित्सा अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की तैयारी एवं जनहित से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
#टीमवर्क

सूचना विभाग बागपत DM Baghpat Government of UP Gaurav Dixit National Health Authority लोकवाणी न्यूज़ Jaswant Singh Saini CM UP Fans ( Yogi Aditya Nath ji ) CM Yogi Adityanath

जनपद  #बागपत में आयुष्मान कार्ड अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नोडल अधिकारी डॉ Yashvir Singh महोदय के निर्देशन में DIU ...
07/05/2026

जनपद #बागपत में आयुष्मान कार्ड अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नोडल अधिकारी डॉ Yashvir Singh महोदय के निर्देशन में DIU टीम द्वारा ग्रामवार माइक्रोप्लान तैयार करते हुए ब्लॉक स्तर पर विशेष #आयुष्मान_कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
कैंप में ब्लॉक स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा पात्र लाभार्थियों के #आयुष्मान_कार्ड बनाए जा रहे हैं तथा योजना के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

सभी पात्र लाभार्थियों से अपील है की अपने नजदीकी कैंप में पहुँचकर अपना #आयुष्मान_कार्ड बनवाएं और ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त करें।



सूचना विभाग बागपत DM Baghpat Government of UP Gaurav Dixit National Health Authority Vibhash Rajput Ayushman Bharat Uttar Pradesh लोकवाणी न्यूज़ Ankit Ujjwal

Address

Baghpat
250609

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CmoBaghpat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share