06/08/2026
अपर पुलिस अधीक्षक बागपत एवं क्षेत्राधिकारी बागपत द्वारा श्रावण मास-2026 एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली बागपत क्षेत्रान्तर्गत मवीकलां कट स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक्सप्रेसवे पर की गई बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन व्यवस्था, पुलिस तैनाती एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित है, अतः श्रद्धालुओं को निर्धारित कांवड़ मार्ग की जानकारी देते हुए रूट डायवर्ट कर सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। साथ ही बैरियरों एवं कट प्वाइंट्स पर सतर्क निगरानी बनाए रखने, यातायात संचालन, रूट डायवर्जन कराया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की प्रभावी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। चेकिंग के दौरान वाहनों की दूषित/अस्पष्ट नंबर प्लेटों को मौके पर ही सही कराया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
UP Police