Sarfraz - Chairman Office

Call Contact the organization

Sarfraz - Chairman Office 1st Chairman of Nagar Panchayat Jahanaganj Bazar. Official fan page. Advocate for all residents.

धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि 💐उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी विचारधा...
10/10/2026

धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि 💐

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी विचारधारा के प्रमुख नेता रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का जीवन जनसेवा और राजनीति में उनके योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा से जुड़ी स्मृतियाँ हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी।

पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 💐

#मुलायमसिंहयादव #नेताजी #पुण्यतिथि #भावपूर्णश्रद्धांजलि #जहानागंज #आज़मगढ़

जननायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं स्मरणमफिया, वार्ड नंबर 1 स्थित अंबेडकर पार्क में बहुजन समाज क...
09/10/2026

जननायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण

मफिया, वार्ड नंबर 1 स्थित अंबेडकर पार्क में बहुजन समाज के महान चिंतक एवं सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

सामाजिक समानता, अधिकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके संघर्ष एवं योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

सादर स्मरण एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

#कांशीराम #पुण्यतिथि #अंबेडकरपार्क #माफिया #जहानागंज #सामाजिक_न्याय #समानता

जहानागंज में Airtel नेटवर्क की खराब स्थिति को लेकर जनता की लगातार शिकायतों के बाद Airtel से तत्काल तकनीकी जांच और स्थायी...
08/10/2026

जहानागंज में Airtel नेटवर्क की खराब स्थिति को लेकर जनता की लगातार शिकायतों के बाद Airtel से तत्काल तकनीकी जांच और स्थायी समाधान की मांग की गई है।

यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्या है। उम्मीद है Airtel इस जनहित के मुद्दे पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगा।

Airtel India

#जहानागंज #आजमगढ़ #जनहित

07/10/2026

إِنَّا لِلَّهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ

दारुल उलूम नदवतुल उलमा के प्रिंसिपल एवं इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के पूर्व कुलपति हज़रत मौलाना डॉक्टर सैयदुर रहमान आज़मी नदवी साहब के इंतकाल की खबर बेहद दुखद और अफ़सोसनाक है।

मौलाना साहब हमारे बुज़ुर्ग और एक प्रतिष्ठित इल्मी व दीनी शख्सियत थे। शिक्षा और समाज के लिए उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। उनके इंतकाल पर हम उन्हें ख़िराज-ए-अकीदत पेश करते हैं।

अल्लाह तआला मरहूम की मग़फिरत फरमाए, उनकी तमाम इल्मी व दीनी ख़िदमात को अपनी बारगाह में क़ुबूल फरमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुकाम अता फरमाए। उनके परिवार, शागिर्दों और चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।

आमीन या रब्बुल आलमीन।

#जहानागंज #ख़िराज_ए_अकीदत #शोक_संवेदना #दुआ

05/10/2026
नगर पंचायत कार्यालय में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए।जनत...
04/10/2026

नगर पंचायत कार्यालय में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए।

जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करना हमारी प्राथमिकता है।

#जहानागंज #नगरपंचायत #जनसमस्या #जनसुनवाई #क्षेत्र_का_विकास #विकास_कार्य #स्वच्छता #जनसेवा

वार्ड नंबर 1, मफिया निवासी प्रकाश मिस्त्री के पुत्र के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर कल उनके शोकाकुल परिवार से मि...
03/10/2026

वार्ड नंबर 1, मफिया निवासी प्रकाश मिस्त्री के पुत्र के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर कल उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दुःख की घड़ी में ईश्वर परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

मजदूरी के नए रेट को लेकर आवश्यक स्पष्टीकरणजावेद हसन अंसारी जी द्वारा मेरे सरफ़राज़ चेयरमैन ऑफिस के पोस्ट को शेयर करते हु...
02/10/2026

मजदूरी के नए रेट को लेकर आवश्यक स्पष्टीकरण

जावेद हसन अंसारी जी द्वारा मेरे सरफ़राज़ चेयरमैन ऑफिस के पोस्ट को शेयर करते हुए मजदूरी का नया रेट 1 नवंबर से लागू होने की बात लिखी गई है। इस संबंध में जनता और पत्रकार बंधु के लिए एक बात स्पष्ट करना आवश्यक है।

बैठक में जो सहमति बनी थी, उसके अनुसार स्थानीय की नई पर्ची जो 1 अक्टूबर 2026 से कटेगी, वह नए निर्धारित रेट के हिसाब से ही कटेगी। यानी नए रेट का आधार 1 अक्टूबर से कटने वाली नई पर्ची है, 1 नवंबर नहीं।

इसलिए किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए यह स्पष्टीकरण देना जरूरी समझा।
सभी साथियों से अनुरोध है कि कृपया बैठक में तय बात को उसी रूप में साझा करें, ताकि मजदूर भाइयों और संबंधित लोगों के बीच कोई भ्रम न रहे।

जावेद हसन अन्सारी पत्रकार

सरफ़राज़ चेयरमैन ऑफिस
Facebook:
Instagram:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण।सत्य, अह...
02/10/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण।

सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्श सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।

#गांधी_जयंती #शास्त्री_जयंती #महात्मा_गांधी #लालबहादुरशास्त्री #राष्ट्रसेवा

Address

Jahanaganj Bazar
Azamgarh
276131

Telephone

+918423111102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarfraz - Chairman Office posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sarfraz - Chairman Office:

Shortcuts

Share