09/10/2025
जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने वाले, और "वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा" के नारे से शोषित समाज में राजनीतिक चेतना पैदा कर शासक बनाने वाले बहुजन नायक, मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कृतज्ञता पूर्ण नमन एवं विनम्र आदरांजलि। हम संकल्प लेते हैं कि आपके "बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय" के अधूरे सपने को मंजिल तक पहुंचा कर ही दम लेंगे।