14/05/2023
हम चुनाव में कुछ वोटों से असफल रहे पर हमने दिलों को जीतने में सफलता पायी है।
प्रत्येक मतदाता जिन्होंने मुझे अपने प्रतिनिधि के रूप में चयन करने हेतु मतदान किया सबके प्रति आभार व्यक्त करता हूँ तथा आपकी अपेक्षाओं का दायित्व स्वीकार करता हूँ।
यह चुनाव आप सभी परवेज अहमद बनकर लड़े, धारा के विपरीत, सत्ता और साज़िशों के विरूद्ध आप सब सच्चे योद्धा की भांति सभी प्रकार के दबावों को मुँह तोड़ जबाब देते हुए जूझते रहे इसके लिए प्रत्येक समर्थक व बसपा कार्यकर्ताओं, माताएं-बहनें और भाइयों के प्रति आभारी हूँ और आपका प्रत्येक परिस्थिति में साथ देने हेतु दृढ़ संकल्पित हूँ।
आप अपना भरोसा और ऊर्जा बनाए रखिए...
हम जन विश्वास और जनभागीदारी के माध्यम से
इतिहास रचेंगे।
आप सबका अपना - परवेज अहमद, उपविजेता नगर पंचायत चिरैयाकोट।