RFO Karan Ahirwar

RFO Karan Ahirwar राज्य वन सेवा |
ICivil servant |
Forest Range Officer (राजपत्रित )[MPPSC 2020]
|Former Police Sub Inspector (UP)|
|Former Assistant Auditor (MP)|

पेड़ लगाना प्रकृति को दिया गया सबसे सुंदर उपहार है।""यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संभाले, तो धरती फि...
05/06/2026

पेड़ लगाना प्रकृति को दिया गया सबसे सुंदर उपहार है।"
"यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संभाले, तो धरती फिर से हरी-भरी हो सकती है।"
मेरा पेड़ – मेरा दायित्व
विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए, कम से कम एक पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

मां जीवन का वह आधार है, जिसके बिना किसी भी व्यक्ति का अस्तित्व अधूरा है। एक बच्चे के जीवन को संवारने में मां की भूमिका स...
10/05/2026

मां जीवन का वह आधार है, जिसके बिना किसी भी व्यक्ति का अस्तित्व अधूरा है। एक बच्चे के जीवन को संवारने में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। जहां पिता अनुशासन और दृढ़ता सिखाते हैं, वहीं मां अपने प्रेम, त्याग और ममता से जीवन को सुंदर बनाती है।
मां केवल जन्म ही नहीं देती, बल्कि वह अपने बच्चों के अच्छे संस्कार, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करती है। कई बार वह स्वयं कठिनाइयों और अभावों का सामना करती है, परंतु अपने बच्चों को हर सुख देने का प्रयास करती है। विशेष रूप से वे माताएं जो मजदूरी या कठिन परिश्रम करके अपने बच्चों को पढ़ाती-लिखाती हैं, उनका त्याग और भी महान होता है।
मेरे जीवन में भी मेरी मां का योगदान सबसे अधिक रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने परिश्रम से मुझे शिक्षा दिलाई। उनका यह संघर्ष मेरे लिए प्रेरणा है, और मैं उनके सपनों को पूरा करने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा।
मातृ दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करें। वास्तव में, मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनके योगदान का मूल्य कभी चुकाया नहीं जा सकता।
Happy mother's day ❤️🙏🏻

वन भवन जो मध्यप्रदेश की पहली ग्रीन बिल्डिंग के रूप में प्रसिद्ध है, केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं बल्कि संवैधानिक मूल्यों औ...
29/04/2026

वन भवन जो मध्यप्रदेश की पहली ग्रीन बिल्डिंग के रूप में प्रसिद्ध है, केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं बल्कि संवैधानिक मूल्यों और लोकसेवा की भावना का प्रतीक भी है। इस भवन के प्रवेश द्वार के एक स्तंभ पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना अंकित की गई है, जो प्रत्येक आगंतुक और लोकसेवक को यह स्मरण कराती है कि भारत का संविधान “हम भारत के लोग” द्वारा निर्मित एक ऐसा दस्तावेज़ है जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व प्रदान करना है।

28/04/2026

उम्मीदों के दिए बुझाया नहीं करते
दूर हो मंजिल पर पांव डगमगाया नहीं करते
हो दिल में जिसके जज़्बा मंजिल छूने का
वो मुश्किलों से घबराया नहीं करते।
Karan Ahirwar

कठिन संघर्ष, जातिगत भेदभाव और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा और आत्मसम्मान के बल पर समाज को नई दिशा दी।सं...
14/04/2026

कठिन संघर्ष, जातिगत भेदभाव और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा और आत्मसम्मान के बल पर समाज को नई दिशा दी।
संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
आइए, उनके आदर्शों—समानता, न्याय और भाईचारे—को अपनाने का संकल्प लें।
आप सभी को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की 135 वी जयंती पर सभी को मंगल कामनाएं 💐
जय भीम! 🙏
#आंबेडकर Karan Ahirwar

महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और समानता के अग्रदूत ज्योतिबा फुले जी की जयंती हर वर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है। महात्मा ज्...
11/04/2026

महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और समानता के अग्रदूत ज्योतिबा फुले जी की जयंती हर वर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है। महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने सत्यशोधक समाज की स्थापना कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संगठित आंदोलन चलाया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा था कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे समाज में समानता और जागरूकता लाई जा सकती है।”
#महात्मा #ज्योतिबा #फुले #शत् #शत् #नमन 🙏🏻

01/04/2026

ज़िंदगी कि असली उड़ान बाकी है,
जिंदगी के कई इम्तेहान अभी बाकी है।
अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीन हमने,
अभी तो सारा आसमान बाकी है।
#आत्मविश्वास #मेहनत #धैर्य RFO Karan Ahirwar

यूं ही नहीं मिलती मंजिल दिल में एक जुनून सा जगाना पड़ता है जब पूछा चिड़िया से कैसे बनाया आशियाना तो बोली भरनी पड़ती है उ...
30/03/2026

यूं ही नहीं मिलती मंजिल
दिल में एक जुनून सा जगाना पड़ता है
जब पूछा चिड़िया से कैसे बनाया आशियाना
तो बोली भरनी पड़ती है उड़ान और तिनका तिनका उठाना पड़ता है।
#मेहनत #लग्न #विश्वास #यही #3 #मूलमंत्र RFO Karan Ahirwar

Address

Ashoknagar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RFO Karan Ahirwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share