बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ

  • Home
  • India
  • Arrah
  • बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ

बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ, Arrah.

📚 शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और कल्याण की आवाज़
🤝 शिक्षक एकता • न्याय • समानता • पारदर्शिता
🏫 बेहतर शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षक हित के लिए निरंतर प्रयासरत

📝 Reg No.: S000008/26-27
🏛️ NITI Aayog NGO Darpan

“शिक्षक का सम्मान — शिक्षा का सम्मान।” 🇮🇳

*शुक्रवार की एक जरूरी बात* ⚠️हमे अपने अंदर की कमियों को भी दूर करना हैसमाज के बीच शिक्षकों पहले वाला सम्मान लाना है तो अ...
20/08/2026

*शुक्रवार की एक जरूरी बात* ⚠️
हमे अपने अंदर की कमियों को भी दूर करना है
समाज के बीच शिक्षकों पहले वाला सम्मान लाना है तो अपनी गलतियों को सुधार हमे भी करवाना है

**कुछ**प्रभारी की ऐसी हरकतों की कड़ी निंदा होनी चाहिए।

सम्मानित शिक्षक साथियों से बस इतनी गुजारिश है—सतर्क रहें और अपने *नाम, हस्ताक्षर व प्रतिष्ठा* को किसी और के लोभ का हिस्सा न बनने दें।

क्योंकि कुछ प्रभारी का लोभ केवल बच्चों के हक़ को नुकसान नहीं पहुँचाता, वह पूरे विद्यालय के शिक्षकों के सम्मान पर भी असर डालता है।

लोभ किसी एक का हो सकता है, *बदनामी सबकी हो जाती है*।

सतर्क रहें। सच के साथ रहें।

20/08/2026
आपने हमसे बोला था। प्रोफाइल अपडेट को लेकर हमने मांग किया था और वो मांग पूरी हुई। माननीय शिक्षा विभाग को धन्यवाद। कोटि को...
19/08/2026

आपने हमसे बोला था। प्रोफाइल अपडेट को लेकर हमने मांग किया था और वो मांग पूरी हुई। माननीय शिक्षा विभाग को धन्यवाद। कोटि कोटि धन्यवाद

शिक्षकगण कृपया ध्यान दें! बिहार सरकार का महत्वपूर्ण निर्देश.​राज्य के सरकारी विद्यालयों में अवकाश (Leave) के लिए अब केवल...
19/08/2026

शिक्षकगण कृपया ध्यान दें! बिहार सरकार का महत्वपूर्ण निर्देश.

​राज्य के सरकारी विद्यालयों में अवकाश (Leave) के लिए अब केवल e-शिक्षाकोष पोर्टल (online) के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन या भौतिक रूप (Hard Copy) से आवेदन देने की परंपरा बंद की जा रही है.

​✅ मुख्य तिथियाँ और निर्देश:

​04.09.2026 तक: सभी पुराने ऑफलाइन आवेदनों का निपटारा अनिवार्य.

​05.09.2026 के बाद: केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे.

​कृपया सुनिश्चित करें कि आप समय रहते ऑनलाइन प्रक्रिया से परिचित हो जाएं और अपने अवकाश आवेदन इसी माध्यम से करें. अधिक जानकारी के लिए अपने विद्यालय प्रधान या शिक्षा कार्यालय से संपर्क करें.

16/08/2026

साथियों,

अगले दो महीने हमारे संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। अब हमें दो प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता के साथ परिणाम तक पहुँचाना है।

पहला — प्रत्येक जिले के शिक्षकों के लंबित एरियर का भुगतान।
किसी भी जिले में शिक्षकों का एरियर लंबित न रहे, इसके लिए जिला स्तर से लेकर विभागीय स्तर तक लगातार पहल की जाएगी।

दूसरा — हेल्थ कार्ड का निर्माण।
हेल्थ कार्ड की घोषणा के बावजूद अभी तक इसका लाभ शिक्षकों को नहीं मिल पाया है। अब इसे केवल घोषणा तक सीमित नहीं रहने देना है, बल्कि हेल्थ कार्ड की प्रक्रिया को धरातल पर लागू करवाना है।

हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—अगले दो महीनों में इन दोनों मुद्दों पर ठोस परिणाम हासिल करना।

संगठन मजबूती से शिक्षकों के साथ खड़ा है।
एकता • अधिकार • सम्मान

**TEAM BRVAS**

आज का दिन केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है।यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने...
14/08/2026

आज का दिन केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है।
यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने वर्तमान को कुर्बान करके हमारे भविष्य को आज़ाद बनाया।
महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और अनगिनत ज्ञात-अज्ञात वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
आज हम जिस तिरंगे के नीचे खड़े हैं, उसकी हर पट्टी में संघर्ष की कहानी है, हर रंग में एक संदेश है और हर लहर में शहीदों के सपनों की आवाज है।

प्रेस विज्ञप्तिबिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से देशवासियों एवं समस्त शिक्षक समुदाय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दि...
14/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति

बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से देशवासियों एवं समस्त शिक्षक समुदाय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

पटना, 14 अगस्त 2026।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी नागरिकों, शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आजादी केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव है। इसलिए शिक्षकों को सम्मानजनक कार्य वातावरण, उचित वेतन, पारदर्शी सेवा व्यवस्था एवं उनके अधिकारों की रक्षा मिलना आवश्यक है। मजबूत और सम्मानित शिक्षक ही मजबूत एवं विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।

बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ इस स्वतंत्रता दिवस पर यह संकल्प दोहराता है कि शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

संघ ने सभी शिक्षकों एवं नागरिकों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लें तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

जय हिंद!
वंदे मातरम्!

जारीकर्ता:
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ
“एकता • अधिकार • सम्मान”

Address

Arrah
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share