SirSumit Kaushik

SirSumit Kaushik "Serving the nation with dedication. Committed to Law & Order and public safety.

08/06/2026

आमाडांड तालाब में डूबने से युवक की मौत, थाना रामनगर पुलिस जांच में जुटी

अनूपपुर जिले के थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाडांड में एक युवक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान चंद्र कुमार चौधरी (26 वर्ष), पिता रामलाल चौधरी, निवासी ग्राम दमदम, चौकी कोटमी, थाना पेंड्रा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने मामा के लड़के के साथ ग्राम कोदवाही से ग्राम आमाडांड स्थित रिश्तेदारी में आया हुआ था। रिश्तेदार कोमल चंद्र चौधरी ने बताया कि उसका पुत्र प्रकाश चौधरी, प्रकाश का साला सूरज चौधरी, सूरज का चाचा तथा चंद्र कुमार चौधरी नहाने के लिए मलगा रोड स्थित तालाब गए थे। इसी दौरान तैरते समय चंद्र कुमार चौधरी गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना प्राप्त होने पर थाना रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। l


Jansampark Anuppur
Sir-Sumit Kaushik

थाना रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्यवाही 🚨अभियान श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस ...
27/05/2026

थाना रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्यवाही 🚨

अभियान श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

दिनांक 27.05.2026 की रात्रि कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान थाना रामनगर पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश देकर 06 स्थाई वारंट तामील किए गए।

साथ ही 02 गिरफ्तारी वारंट की तामील कार्यवाही की गई।
Jansampark Anuppur Home Department of Madhya Pradesh

*🚓थाना रामनगर पुलिस की कार्यवाही ,अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त*🚓श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय विक्रांत मुराब(...
20/05/2026

*🚓थाना रामनगर पुलिस की कार्यवाही ,अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त*🚓

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय विक्रांत मुराब(भापुसे) के निर्देशन, व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जगनाथ मरकाम , एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रामनगर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए एक स्वराज ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त की गई।

थाना रामनगर में सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 20.05.2026 को सुबह 03.15 बजे करीब थाना से रवाना पुलिस टीम द्वारा बिना नंबर का नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर रेत लोड कर कटकोना घाट से सेमरा -हर्री तरफ जा रहा है। उक्त वाहन को तत्काल घेराबंदी कर रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कुशल दास चन्द्रा पिता राजाराम चन्द्रा उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम कटकोना थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) बताया।

जांच के दौरान ट्रेक्टर-ट्रॉली में लगभग 03 घन मीटर अवैध रेत लोड पाई गई। चालक द्वारा रेत परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर पुलिस द्वारा बिना नंबर का नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर इंजन क्रमांक CJ1353/SEG11915 एवं चेचिस क्रमांक MBNAK49AHNTG19733 सहित ट्रॉली एवं लगभग 03 घन मीटर रेत, कुल अनुमानित कीमत लगभग 7,05,000 रुपये को जप्त किया गया।

उक्त मामले में आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएसएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*🚨थाना रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 225.740 किलोग्राम अवैध गांजा सहित कार चालक गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जप्त*🚨अनूप...
18/05/2026

*🚨थाना रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 225.740 किलोग्राम अवैध गांजा सहित कार चालक गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जप्त*🚨

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए *वाहन kia sonnet बिना नंबर न्यू सोल्ड* में लोड कर *225.74 kg* कीमती करीब 1 करोड़ 12 लाख ( नारकोटिक विंग इंदौर के परिपत्र के अनुसार) अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 17.05.2026 को थाना रामनगर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की किआ सोनेट कार क्रमांक MP19C0003T में भारी मात्रा में अवैध गांजा लोड कर छत्तीसगढ़ मरवाही की ओर से शहडोल की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर ग्राम फुलवारीटोला मार्ग पर नाकाबंदी की गई।

कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए अनुसार उक्त वाहन आता दिखाई दिया, जिसे रोकने के दौरान चालक पुलिस को देखकर कार रोड से नीचे उतार दिया जिससे कार पेड़ से टकरा गई, आरोपी *सुमित मिश्रा उर्फ बेटू पिता स्व राजेश मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी शांतिनगर तुलसी कॉलेज के पास थाना कोतवाली अनूपपुर*
से पूछताछ की गई। वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे, जो एक व्यक्ति गाड़ी के टकराने, से भागने में सफल रहा है किंतु गाड़ी से मोबाइल बरामद हुए हैं । पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे पैकेटों से *कुल 225.740 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,12,87,000/- रुपये* आँकी गई है।

कार्यवाही के दौरान एक आरोपी सुमित उर्फ वेद मिश्रा पिता स्व. राजेश मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 शांतिनगर, जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया , पुलिस द्वारा मौके से अवैध गांजा, परिवहन में प्रयुक्त *किआ सोनेट* वाहन क्रमांक MP19C0003T, 02 मोबाइल एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है। जप्त वाहन की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये एवं मोबाइल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये है।

आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में *अपराध क्रमांक 126/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है । *यह भी तथ्य सामने आया है कि जप्त शुदा कार 29 अप्रैल (महज़ 18 दिन पूर्व ही ख़रीदी गई थी) वाहन मालिक, गांजा परिवहन के अन्य बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है*
कार्यवाही में थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक, एएसआई विनोद नाहर, एएसआई संतोष पट्टा, एएसआई उमेश तिवारी, एचसी सनत द्विवेदी, एचसी अमित पटेल, एचसी राहुल प्रजापति, आर अनुराग भार्गव, आर मूरत सिंह, आर मदगेन्द्र पटेल शामिल रहे हैं ।
Collector Office Anuppur Jansampark Anuppur
Sir-Sumit Kaushik

 #सतर्कता_ज़िम्मेदारी_ईमानदारी    Sir-Sumit Kaushik                       ग्राम कोरजा निवासी मोनू पाव पिता बैशाखू पाव उम...
09/05/2026

#सतर्कता_ज़िम्मेदारी_ईमानदारी Sir-Sumit Kaushik

ग्राम कोरजा निवासी मोनू पाव पिता बैशाखू पाव उम्र 21 वर्ष का Realme कंपनी का मोबाइल बिजुरी-डोला मार्ग में कहीं गिरकर गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने से मोनू काफी परेशान था, लेकिन इसी बीच फुलवारी टोला निवासी रोहित कुमार गुप्ता को वह मोबाइल रास्ते में मिला।

रोहित कुमार गुप्ता ने ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मोबाइल अपने पास रखने के बजाय तत्काल थाना प्रभारी रामनगर को इसकी सूचना दी तथा मोबाइल थाना रामनगर में लाकर जमा कराया। पुलिस द्वारा आवश्यक पुष्टि के बाद मोबाइल उसके वास्तविक मालिक मोनू पाव को सुरक्षित वापस सौंप दिया गया।

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोनू पाव ने रोहित कुमार गुप्ता एवं रामनगर पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।

📢 जनहित संदेश :
यदि आपको रास्ते में किसी का मोबाइल या कोई अन्य कीमती वस्तु मिले, तो उसे अपने पास रखने के बजाय तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें। एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनकर ईमानदारी का परिचय दें। आपकी छोटी सी पहल किसी की बड़ी परेशानी दूर कर सकती है।

Address

Anuppur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SirSumit Kaushik posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category