Sudhir singh Mintu

Sudhir singh Mintu पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अम्बेडकरनगर / 277 विधानसभा कटेहरी अम्बेडकरनगर Zila Panchayat Adhyach Ambedkar nagar

स्वागत एवं अभिनंदन 💐💐कुशल संगठनकर्ता, सरल-सहज एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी,, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एव...
07/09/2026

स्वागत एवं अभिनंदन 💐💐

कुशल संगठनकर्ता, सरल-सहज एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी,, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी आदरणीय श्री Dileep Patel जी तथा क्षेत्रीय मंत्री श्री Ankit Singh Chandel जी के जनपद में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

BJP Uttar Pradesh

07/09/2026

भारतीय रेडियो खगोल विज्ञान के जनक प्रो. गोविंद स्वरूप की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

रेडियो एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में भारत को दुनिया में अग्रणी बनाने के साथ ही उन्होंने अपने अथक परिश्रम एवं दूरदृष्टि से देश की वैज्ञानिक क्षमता की वृद्धि और अनुसंधान में अभूतपूर्व योगदान दिया।

उनका जीवन राष्ट्र की प्रगति के लिए युवाओं और वैज्ञानिकों को हमेशा नवाचार की प्रेरणा देता रहेगा।

07/09/2026

मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसी ज्ञान के विस्तार और प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में 8 सितंबर को हम अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाएंगे।

हमारी सरकार परंपरागत ज्ञान को आधुनिक विज्ञान, तकनीक, नवाचार और कौशल से जोड़ रही है। लखनऊ में Al City और कानपुर में ड्रोन एवं UAV तकनीक का विकसित होता पारिस्थितिकी तंत्र उत्तर प्रदेश के तकनीकी भविष्य की नई संभावनाओं का आधार बन रहा है।

आइए, इस अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर संकल्प लें कि हर बच्चा विद्यालय पहुंचे, हर विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाए, हर युवा कौशल और नवाचार से जुड़े तथा हर नागरिक साक्षर होने के साथ डिजिटल ज्ञान और एआई के प्रति जागरूक बने।

07/09/2026

जय श्रीराम 🙏🙏

आज उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान बिहार सरकार की माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमा निषाद जी एवं पूर्व सांसद, मुजफ्फरपुर, ब...
06/09/2026

आज उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान बिहार सरकार की माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमा निषाद जी एवं पूर्व सांसद, मुजफ्फरपुर, बड़े भाई श्री Ajay Nishad जी का हमारे आवास पर स्नेहपूर्ण आगमन हुआ।💐💐
आप आदरणीय युगल के साथ सपरिवार आत्मीय भेंट एवं सुखद संवाद का अवसर मिला। इस अवसर पर मिले स्नेह, आत्मीयता और शुभेच्छाओं के लिए हृदय से आभार।💐💐
आप दोनों का अपनापन और सहज आत्मीयता सदैव सुखद अनुभूति कराती है। यह भेंट हम सभी के लिए स्मरणीय रहेगी।

06/09/2026

आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर Bharatiya Janata Party (BJP) के मा. राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी श्री Vinod Tawde जी व मा. राष्ट्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह-प्रभारी श्री Jagdish Patel जी से शिष्टाचार भेंट हुई।

06/09/2026
शिक्षक दिवस कुछ रिश्ते समय के साथ पुराने नहीं होते, उनकी गरिमा और गहरी होती जाती है। गुरु और शिष्य का रिश्ता भी ऐसा ही ह...
06/09/2026

शिक्षक दिवस

कुछ रिश्ते समय के साथ पुराने नहीं होते, उनकी गरिमा और गहरी होती जाती है। गुरु और शिष्य का रिश्ता भी ऐसा ही है। जीवन की राह पर आगे बढ़ते हुए अनेक उपलब्धियों के पीछे किसी शिक्षक का स्नेह, अनुशासन और विश्वास खड़ा दिखाई देता है।

आज शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु नानक एकेडमी के श्री गुरु गोबिंद सिंह सभागार में आयोजित श्रद्धेय स्वर्गीय मोहन सिंह छाबड़ा शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर चयनित पाँच पूर्व शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर हर्ष भी हुआ और गर्व भी।

शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, वे जीवन को दिशा देते हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन का प्रभाव हमारे व्यक्तित्व और समाज पर दूरगामी होता है।

सम्मानित सभी पूर्व शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। श्रद्धेय स्वर्गीय मोहन सिंह छाबड़ा जी की स्मृति में आयोजित यह समारोह शिक्षकों के प्रति हमारी कृतज्ञता की सुंदर अभिव्यक्ति है।

इस गरिमापूर्ण आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा, अमन दीप सिंह प्रधानाचार्य, डॉ. आदित्य प्रताप मल, आर. के. चौहान, डॉ. पुष्पा सिंह, दिलीप सिंह अंकू, राकेश सिंह, आशीष सिंह एवं रवि सिंह सहित विद्यालय परिवार और समाजसेवा से जुड़े अनेक सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही। सभी के प्रति हृदय से आभार।

आयोजन समिति, गुरु नानक एकेडमी तथा सभी सहयोगियों का इस गरिमापूर्ण आयोजन के लिए हृदय से आभार।

सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

#शिक्षकदिवस #शिक्षकसम्मान #मोहनसिंहछाबड़ा #गुरुनानकएकेडमी #उत्कृष्टशिक्षकसम्मान

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं मा० राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का उपराज्...
05/09/2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं मा० राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएँ।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई गाथा लिखेगा। आपके उज्ज्वल, यशस्वी एवं गौरवमय कार्यकाल की हार्दिक मंगलकामनाएँ।

Dinesh Sharma

Address

Ambedkar Nagar
227405

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sudhir singh Mintu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share