Labour Department Mohla-Manpur-AmbagarhChowki

Labour Department Mohla-Manpur-AmbagarhChowki Official page of the Labor Department, Govt of Chhattisgarh. Stay updated on labor schemes and welfare.

-- करने सपने साकार, शासन पहुंचा घर के द्वार!-- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्रामीणों के समस्याओ का निराकरण तथा शासन की ...
14/05/2026

-- करने सपने साकार, शासन पहुंचा घर के द्वार!

-- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्रामीणों के समस्याओ का निराकरण तथा शासन की योजनाओं को सभी लोगो तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर आज विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत - हांडीटोला में दिव्यांगजनो एवं श्रमिकों को समर्पित "गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय" की थीम पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया|

--जनसमस्या निवारण शिविर में श्रीमती केसरी बाई तारमे को "मिनिमाता महतारी जतन योजना" एवं श्रीमती बसंती हारमे को "असंगठित मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना" का लाभ मिलने पर किया गया सम्मान|

--जन समस्या निवारण शिविर में एक ही मंच पर हितग्राहियों की समस्याएं और मांगो का त्वरित समाधान करते हुए श्रम विभाग द्वारा श्रीमती पुष्पाभूषण पाल एवं श्री नेमनदास साहू जी का श्रमिक कार्ड बनाया गया|

--शिविर में क्षेत्र के लोगों की श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओ की जानकारी भी दी गयी|

#सुशासन तिहार_2026
Tihar2026


छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल

सुशासन तिहार 2026 का मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में हुआ आगाज । आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अम्बागढ़ चौ...
07/05/2026

सुशासन तिहार 2026 का मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में हुआ आगाज । आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम विचारपुर से चालू हुआ यह जनसमस्या निवारण शिविर मानपुर के साल्हेभट्ठी एवं आज चौकी के मंगल भवन में आयोजित हुआ।

- शिविर में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण कर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी |

#सुशासन_तिहार_2026


#छत्तीसगढ़


श्रम ही राष्ट्र की शक्ति है।श्रम विभाग, मोहला-मानपुर-अं.चौकी ओर से सभी मेहनतकश श्रमिक भाइयों-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय मजद...
01/05/2026

श्रम ही राष्ट्र की शक्ति है।

श्रम विभाग, मोहला-मानपुर-अं.चौकी ओर से सभी मेहनतकश श्रमिक भाइयों-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपके परिश्रम ही प्रदेश का निर्माण हो रहा है।






दिनाँक 15/04/2026 एवं 16/04/2026 को चौकी में लगा शिविर!विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के ग्राम - सांगली एवं पांगरी में श्रम विभाग...
16/04/2026

दिनाँक 15/04/2026 एवं 16/04/2026 को चौकी में लगा शिविर!

विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के ग्राम - सांगली एवं पांगरी में श्रम विभाग द्वारा शिविर लगाकर निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारो का पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया गया | श्रमिकों ने अपनी रूचि दिखाकर शिविर में भाग लेकर अपना पंजीयन एवं नवीनीकरण कराया साथ ही विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी ली |

Media Speaks!
14/04/2026

Media Speaks!


Media Speaks!
10/04/2026

Media Speaks!

Scholarship gives wings to dreams!
09/04/2026

Scholarship gives wings to dreams!

Government mandates e-KYC for registered workers to access Labour Department schemes!
27/02/2026

Government mandates e-KYC for registered workers to access Labour Department schemes!








कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नवाचार "सर्विस ऑन व्हील्स" कार्यक्रम मोहला जनपद पंचायत के 03 क्लस्टर स्तरीय...
20/02/2026

कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नवाचार "सर्विस ऑन व्हील्स" कार्यक्रम मोहला जनपद पंचायत के 03 क्लस्टर स्तरीय शिविरों ( कनेरी,भोजटोला व मोहभट्टा) में चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मोहला विकासखंड के दूसरे चरण में ग्राम पंचायत कनेरी, मोहभट्टा एवं भोजटोला में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में हितग्राहियों को शासकीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। श्रम विभाग द्वारा क्लस्टर स्तरीय शिविरों में भाग लेकर जिले के निर्माण श्रमिकों एवं कर्मकरो का पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है साथ पंजीकृत श्रमिको को योजना के बारे जानकारी देकर योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

#सेवा आपके द्वार, सरकार और प्रशासन आपके साथ।

mmac

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित "सर्विस ऑन व्हील्स" मोहला विकासखंड के गोटाटोला पंहुचा जहाँ श्रम विभाग ...
18/02/2026

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित "सर्विस ऑन व्हील्स" मोहला विकासखंड के गोटाटोला पंहुचा जहाँ श्रम विभाग द्वारा क्लस्टर स्तरीय शिविरों में भाग लेकर जिले के निर्माण श्रमिकों एवं कर्मकरो का पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है, साथ पंजीकृत श्रमिको को योजना के बारे जानकारी देकर योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है |





mmac

जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के सभा कक्ष में विकासखंड के पंचायत स्तर के VLES एवं ऑपरेटरो को श्रम विभाग की योजनाओ की जानकारी ...
10/02/2026

जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के सभा कक्ष में विकासखंड के पंचायत स्तर के VLES एवं ऑपरेटरो को श्रम विभाग की योजनाओ की जानकारी दी गयी साथ ही लक्ष्यनुरूप पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु निर्देशित किया गया !



Address

Mohla-Manpur-AmbagarhChowki
Ambagarh-Chowki
491666

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Labour Department Mohla-Manpur-AmbagarhChowki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share