Ukd salt

Ukd salt क्षेत्र हित सर्वोपरि
जय पहाड़ - जय पहाड़ी

आज भाकुड़ा में न्याय पंचायत पैठाना में Uttarakhand Kranti Dal का कार्यालय का भव्य उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार...
05/05/2026

आज भाकुड़ा में न्याय पंचायत पैठाना में Uttarakhand Kranti Dal का कार्यालय का भव्य उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यालय क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
​इस गरिमामयी अवसर पर श्री पान सिंह रावत जी और उत्तराखंड क्रांति दल के समर्पित कार्यकर्ताओं की ऊर्जावान उपस्थिति रही।

हम जन-जन की सेवा और क्षेत्र के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ संकल्पित हैं। ​आप सभी क्षेत्रीय जनता का सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

​जय पहाड़, जय पहाड़ी! 🏔️ जय उत्तराखंड! ✊



Ukd salt

03/05/2026

आज सल्ट विधानसभा के तड़म ग्राम पंचायत के बोरड़ा गाँव निवासी स्वर्गीय महिपाल सिंह पुत्र श्री लछम सिंह जी की गुलदार के हमले में हुई दुखद मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

लगातार बढ़ती वन्यजीव घटनाएँ अब पहाड़ के लोगों के लिए भय और असुरक्षा का कारण बन चुकी हैं।

सरकार एवं वन विभाग को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को अपना अपनों को न खोना पड़े।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

#श्रद्धांजलि #महिपाल_सिंह #गुलदार_का_आतंक #उत्तराखंड #वनविभाग #पहाड़_की_पीड़ा

Uttarakhand Kranti Dal | Ukd salt

🚩 || ॐ नमः शिवाय || 🚩​अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि ग्राम नैल (सल्ट) में भगवान शंकर के मंदिर में मू...
30/04/2026

🚩 || ॐ नमः शिवाय || 🚩
​अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि ग्राम नैल (सल्ट) में भगवान शंकर के मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन होने जा रहा है।
​इस पावन अवसर पर आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

आइए, महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्तिमय वातावरण का हिस्सा बनें।

​🗓️ दिनांक: 4 मई
📍 स्थान: ग्राम नैल, ब्लॉक स्याल्दे, सल्ट
🙏 निवेदक: प्रताप सिंह बसनाल

​ #स्लटविधानसभा

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के 'जन जागरूकता अभियान' के तहत आज कार्यकताओं द्वारा सल्ट विधानसभा के इनोलू,दौरारी, मैदडी,...
28/04/2026

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के 'जन जागरूकता अभियान' के तहत आज कार्यकताओं द्वारा सल्ट विधानसभा के इनोलू,दौरारी, मैदडी, थकुली ,बमोंडा ग्राम सभाओं में "घर-घर पर्चा, घर-घर चर्चा" कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति और युवाओं से संवाद किया।
हमारा लक्ष्य स्पष्ट है: उक्रांद की विचारधारा को हर ग्रामीण तक पहुँचाना और पहाड़ के हक-हकूक की लड़ाई को मजबूत करना।

उपस्थिति:
सल्ट विधानसभा अध्यक्ष: गोपी बिष्ट जी
सहयोग: महेश करगेती, गिरीश रौतेला, रमेश मेहता, अरुण एवं युवा प्रकोष्ठ के साथी।
आओ साथ चलें, अपने सल्ट और अपने उत्तराखंड को खुशहाल बनाने के लिए!

#सल्ट_विधानसभा #उक्रांद ागरूकता #उत्तराखंड_क्रांति_दल ाड़ ्तराखंड #युवा_शक्ति

22/04/2026

नमस्कार सल्ट विधानसभा के सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, ​पिछले कुछ समय से मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ शरारती तत्वों और विरोधियों द्वारा मेरे नाम का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाए गए हैं। इन अकाउंट्स के माध्यम से अपमानजनक ट्रोलिंग और भ्रामक जानकारी फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
​मेरा आप सभी से विनम्र निवेदन है कि केवल मेरे आधिकारिक हैंडल्स पर ही भरोसा करें।

सच्चाई को पहचानें और विरोधियों की साजिशों से सावधान रहें। आपके प्यार और अटूट विश्वास के लिए आभार! 🙏

 #जय पहाड़ जय पहाड़ी
20/04/2026

#जय पहाड़ जय पहाड़ी

20/04/2026

Only ukd

20/04/2026

जब उत्तराखंड से सैकड़ों योग्य अभ्यर्थियों के बावजूद केवल एक चयनित होता है और हरियाणा से 30 उम्मीदवार चुने जाते हैं, तो यह सिर्फ संयोग नहीं बल्कि व्यवस्था पर गहरा सवाल है; ऊपर से हिंदी में लिखने में असमर्थ होने के बावजूद 100 में 100 अंक मिलने जैसे दावे इस भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सीधा प्रश्नचिन्ह लगाते हैं। आखिर कब तक पहाड़ के युवाओं के हक को इस तरह दबाया जाएगा? यही कारण है कि अब समय आ गया है अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का, और राज्य की मूल भावना को बचाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल जैसे विकल्प को समर्थन देने का, ताकि पहाड़ के युवाओं को उनका हक और सम्मान मिल सके।

16/04/2026

जल जंगल ज़मीन हमारी नहीं चलेगी धौंस तुम्हारी! अब पहाड़ का युवा जाग चुका है, अपने हक के लिए खड़ा हो चुका है। हमारी नदियाँ, हमारे जंगल, हमारी ज़मीन इन पर पहला अधिकार हमारा है, ना कि किसी बाहरी दबाव या सत्ता के अहंकार का। अब हर गांव, हर पहाड़ से एक ही आवाज़ उठेगी हक लेकर रहेंगे!

Address

Manila
Almora
263667

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ukd salt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ukd salt:

Share