Kiran Negi Official - जिला पंचायत, खीड़ा

  • Home
  • India
  • Almora
  • Kiran Negi Official - जिला पंचायत, खीड़ा

Kiran Negi Official - जिला पंचायत, खीड़ा जनता का विश्वास, सेवा हमारा संकल्प।
District Panchayat Member – Kheeda

घी संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!  यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए।किरन नेगीजिला...
17/08/2026

घी संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए।

किरन नेगी
जिला पंचायत सदस्य, खीड़ा

भारी बारिश से सिमलखेत क्षेत्र में नुकसान..बीती रात हुई अत्यधिक बारिश से परसारा, कुसराणी बैंड, घुड़साली, बिजरानी, भूमकिया...
16/08/2026

भारी बारिश से सिमलखेत क्षेत्र में नुकसान..

बीती रात हुई अत्यधिक बारिश से परसारा, कुसराणी बैंड, घुड़साली, बिजरानी, भूमकिया व पुराना लोहबा सहित कई स्थानों पर सड़क, खेत और घर प्रभावित हुए हैं।

क्षेत्र का मौके पर निरीक्षण* कर उपजिलाधिकारी चौखुटिया श्री सुनीलराज जी से तत्काल राहत एवं सुरक्षा कार्य कराने का आग्रह किया। एसडीएम द्वारा तहसीलदार को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभावित प्रत्येक परिवार को तत्काल राहत एवं उचित मुआवजा मिले, यही हमारी प्राथमिक मांग है।

किरन नेगी
जिला पंचायत सदस्य, खीड़ा

#सिमलखेत #भारीबारिश #राहत #चौखुटिया

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳आजादी के इस पावन पर्व पर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर आगे बढ़न...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳

आजादी के इस पावन पर्व पर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳

किरन नेगी
जिला पंचायत सदस्य, खीड़ा, अल्मोड़ा

09/08/2026

Work In Progress - Panchayat Bhawan

ग्राम पंचायत सिमलखेत के घुड़शाली तोक में भारी बारिश से श्री दानीराम जी के मकान के आगे का आँगन क्षतिग्रस्त हो गया है तथा ...
06/08/2026

ग्राम पंचायत सिमलखेत के घुड़शाली तोक में भारी बारिश से श्री दानीराम जी के मकान के आगे का आँगन क्षतिग्रस्त हो गया है तथा लगातार भूमि खिसकने से परिवार की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।
परिवार से तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने का अनुरोध किया गया है। SDO विद्युत से वार्ता कर संबंधित बिजली के खम्भे का कनेक्शन सुरक्षित रूप से दूसरे खम्भे से जोड़कर चारों परिवारों की विद्युत आपूर्ति बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

ग्राम प्रधान एवं राजस्व उपनिरीक्षक धनस्यारी द्वारा आवश्यक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा है। सभी के सहयोग के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

ग्राम पंचायत सिमलखेत के भूमिकिया तोक में भारी वर्षा से श्री मानसिंह नेगी जी के मकान के पीछे भूस्खलन होने से मुख्य मार्ग ...
06/08/2026

ग्राम पंचायत सिमलखेत के भूमिकिया तोक में भारी वर्षा से श्री मानसिंह नेगी जी के मकान के पीछे भूस्खलन होने से मुख्य मार्ग एवं जल जीवन मिशन की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई है।
मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अवर अभियंता से वार्ता की गई है। आज ही विभागीय टीम मरम्मत कार्य के लिए मौके पर पहुँचेगी। वहीं अन्य क्षति का आकलन ग्राम प्रधान एवं राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है।

02/08/2026
एक वर्ष सेवा, समर्पण और विकास के नाम।3 लाख से नीचे की योजनाऐं -जिला पंचायत सदस्य के रूप में पिछले एक वर्ष की यह कार्ययात...
02/08/2026

एक वर्ष सेवा, समर्पण और विकास के नाम।

3 लाख से नीचे की योजनाऐं -

जिला पंचायत सदस्य के रूप में पिछले एक वर्ष की यह कार्ययात्रा जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। इस दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए गए। यह एक वर्ष केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि हर परिवार तक विकास की किरण पहुँचाने के संकल्प का रहा है।

इस कार्यों की संक्षिप्त झलक आपके समक्ष प्रस्तुत है। यह सफर अभी जारी है!

किरन नेगी - जिला पंचायत सदस्य

01/08/2026

एक वर्ष पहले आपने मुझे अपना प्रतिनिधि बनाया था, आज भी मैं स्वयं को आपका सेवक मानती हूँ।

Address

Village/Rewari, Post Office/Rampur, Chaukhutiya
Almora
263656

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kiran Negi Official - जिला पंचायत, खीड़ा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share