12/08/2026
जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु विभाग की सतत कार्यवाही।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, प्रयागराज की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न डेयरी, बेकरी, कन्फेक्शनरी, कैंटीन एवं फल रिपनिंग चैम्बरों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मिश्रित दूध, पनीर, बिस्किट, केक, मैदा, ब्रेड एवं केले के विधिक नमूने नियमानुसार संकलित किए गए। लक्ष्मी डेयरी, नवाबगंज से 158 लीटर मिश्रित दूध नष्ट कराया गया।
निरीक्षण में खाद्य परिसरों में पाई गई अस्वच्छता, क्षतिग्रस्त फर्श/दीवार, अनुचित भंडारण, स्वच्छता संबंधी कमियों के मामलों में सुधार नोटिस जारी किए गए तथा आवश्यकतानुसार प्रतिष्ठानों/रिपनिंग चैम्बरों को सुधार होने तक बंद कराया गया।
खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है