पुलिस वाले अच्छे होते है - सुमित कुमार

  • Home
  • India
  • Allahabad
  • पुलिस वाले अच्छे होते है - सुमित कुमार

पुलिस वाले अच्छे होते है - सुमित कुमार आप हमारे साथ जुड़िये पुलिस के प्रति आपक
(1)

13/12/2025

मै खाकी हूं!

अगर आप भी व्हाट्सएप चलाते हैं,तो सावधान हो जाए और इस वीडियो को जरूर देखें,क्योंकि अगर आप डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर मैम द्वारा बनाए गए वीडियो को देख कर सेटिंग फ़ॉलो करें और अपने व्हाट्सएप अकाउंट को सुरक्षित करें,ताकि कोई भी हैकर आपके अकाउंट को हैक न कर पाए।

15 बैच के सभी साथियों को दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर सभी को ढेर सारी बधाइयां, अब यहां से एक नई जिम्मेदारी मिलेगी, उसे ...
02/12/2025

15 बैच के सभी साथियों को दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर सभी को ढेर सारी बधाइयां, अब यहां से एक नई जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूर्ण मनोयोग और निष्ठा के साथ निभाना है, और अपने कार्यों से अपने विभाग और परिवार का नाम गौरवमय करना है, हमारे बैच को अब तक का सबसे पढ़ा लिखा और सुलझा हुआ माना गया है, तो इस परंपरा का निर्वहन आगे भी करना है, बड़ों से सीखना है, और अपने विभाग के छोटे साथियों तक उसे पहुंचाना है।

एक बार फिर से सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं, और उन सभी शुभचिंतकों को हार्दिक आभार जिन्होंने हर कदम में सहयोग दिया, उम्मीद करता हूं आगे आने वाले समय में भी आपका साथ, सहयोग और प्यार मिलता रहेगा।

जय हिंद !

पड़ोसी से पहले याद आती है पुलिस,फिर भी सम्मान को तरस जाती है पुलिस।सुनसान राह पर जब सांस अटक जाती है ,तब खाकी वर्दी देख ...
13/11/2025

पड़ोसी से पहले याद आती है पुलिस,
फिर भी सम्मान को तरस जाती है पुलिस।

सुनसान राह पर जब सांस अटक जाती है ,
तब खाकी वर्दी देख राहत की सांस आती है।

आप बारात चढ़ाएं या जुलूस निकालें
ये पुलिस वाले ही सब कुछ संभालें।

आम आदमी हो या कितना ही हो खास ,
सुरक्षा के लिए सब आते हैं इसी के पास।

जब कभी आप अटकते हो राहों में,
यही आपको मंजिल तक पहुंचाती है।

जब आप फंसते हो पानी में या आग में,
यही आकर आपको वहाँ से बचाती है।

आप घर में झगड़ों या आप टंकी पर चढ़ो,
यही आपको समझाने दौड़ी चली आती है।

हर वक्त हर काम में याद आती है पुलिस,
बदनामी के लिए याद रह जाती हैं पुलिस।

उन्मुक्त मन उत्कर्षगामिनी

नोट- सांस अटकना= डर लगना
अटकते=जाम या कोई और परेशानी
पानी= नदी या बाढ़

09/11/2025

मैं खाकी हूं!

पुलिस की वर्दी और समाज सेवा का चोली दामन का साथ होता है, जरा सोचिए एक इंसान को छोटी सी चोट लग जाए और रक्त निकल आता है तो परेशान हो जाता है,लेकिन वही एक तरफ UP Police के खाकीधारी राहुल कुमार दुबे जी अब तक 59 बार रक्तदान कर चुके हैं, (58 बार रक्त दान एक बार प्लेटलेट्स डोनेट),

ऐसे लोग खाकी वाले ही देश और विभाग के सच्चे हीरो होते हैं,लेकिन कई लोगों बस खाकी में सिर्फ बुराई ही दिखती है,क्योंकि उन्होंने अपना नजरिया नहीं बदला।

राहुल दुबे जैसे पुलिस वालों के ऊपर में समाज को नाज है,आप विभाग के शान हैं।

06/11/2025

मैं खाकी हूं!

जब आप खाकी पहन लेते हैं,तो सबकी उम्मीदें आपसे जुड़ जाती हैं,और जब आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हैं तो उस वक्त आप उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं होते।

आज कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ऑफिस में एक गौ माता,प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी,तभी वहां कार्यरत कांस्टेबल प्रवीण कुमार की नजर गौमाता के ऊपर पड़ी तो तुरंत ही गौमाता के पास जाकर जो भी प्रयास कर सकते थे करके गौमाता का सुरक्षित प्रसव कराया,इनके वही सुरक्षित जगह में बांध कर उनके लिए खाने के लिए चारे की व्यवस्था की अब गौमाता और उसका बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

ऐसी ही सेवा भावना हर इंसान के अंदर होनी चाहिए,क्योंकि यही पुनीत कार्य आपके जीवन बेहतर बनाते हैं। कांस्टेबल प्रवीण कुमार जैसे लोग UP Police की शान हैं।

Amar Ujala Dainik Jagran UP Police

@टॉप फ़ैन

 #पुलिस ...********जब दिल की धड़कन बढ़ जाती है ,सबसे पहले पुलिस याद आती है।दस मिनट में प्रकट हो जाती हैं ,दिन में दस बार...
21/09/2025

#पुलिस ...
********
जब दिल की धड़कन बढ़ जाती है ,
सबसे पहले पुलिस याद आती है।

दस मिनट में प्रकट हो जाती हैं ,
दिन में दस बार गालियां खाती है।

लड़ने को नहीं कहती है आपसे,
फिर भी आपके झगड़े निपटाती है।

खराफत आप चाहे करो कितनी,
फिर वो आपको सुरक्षा दिलाती है।

आप अपनों से लड़ो या अपने आपसे,
वो हर दम दौड़ी आपके पास आती है।

कोई उसको भी दो शब्द स्नेह दो,
वो भी थोड़ा सा सुकून चाहती है।

सब कहते हैं वो इसी काम की तनख्वाह पाती हैं,
कोई उसको भी समझे आखिर वो क्या चाहती हैं।

Cc - Sachi Yadav

मैं खाकी हूं!   खाकी पहनने वाले का परिवार,खाकी वाले होते हैं,और उस विभाग के अधिकारी गार्जियन होते हैं,ऐसे में जब आपका गा...
20/09/2025

मैं खाकी हूं!

खाकी पहनने वाले का परिवार,खाकी वाले होते हैं,और उस विभाग के अधिकारी गार्जियन होते हैं,ऐसे में जब आपका गार्जियन आगे आकर,आपकी आवाज बनता है,तो सीना गर्व से भर जाता है।

कल नीतू मैम ने जबसे आगे आकर टीम का नेतृत्व किया है,पूरे प्रदेश की पुलिस उनका आभार प्रकट कर रही है,IPS नीतू कात्यायन मैम जी को पूरा पुलिस परिवार सैल्यूट करता है।

आप जैसे अधिकारी हम लोगों के लिए आन बान शान है।

जय हिंद!

मैं खाकी हूं!  जब आप सबसे बड़ी मुसीबत में होते हैं तब आपके साथ कोई खड़ी हो या न हो लेकिन पुलिस हमेशा आपके साथ खड़ी होती ...
06/09/2025

मैं खाकी हूं!

जब आप सबसे बड़ी मुसीबत में होते हैं तब आपके साथ कोई खड़ी हो या न हो लेकिन पुलिस हमेशा आपके साथ खड़ी होती है।

कल जीआरपी प्रयागराज को सूचना मिली ट्रेन में कुछ बच्चों अवैध रूप से ह्यूमन ट्रैफिकिंग करके ले जा रहे हैं,तभी पूरी टीम सक्रिय हो कर ट्रेन में सर्च ऑपरेशन किया और कई मासूम बच्चों के जीवन को बचाया गया।

UP Police

मैं खाकी हूंनमन है ऐसे पुलिस वालों,जय हिंद की खाकी
21/08/2025

मैं खाकी हूं

नमन है ऐसे पुलिस वालों,जय हिंद की खाकी

Address

Police Line Allahabad
Allahabad
211001

Telephone

8604440473

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पुलिस वाले अच्छे होते है - सुमित कुमार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to पुलिस वाले अच्छे होते है - सुमित कुमार:

Share