07/10/2026
प्रयागराज के विकास और जनहित के लिए निरंतर समर्पित सांसद — उज्ज्वल रमण सिंह जी।
प्रयागराज–मिर्जापुर NH-35 के चौड़ीकरण और मुँगरी टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर सांसद उज्ज्वल रमण सिंह जी द्वारा उठाई गई मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का सकारात्मक जवाब सामने आया है। प्रयागराज–मिर्जापुर मार्ग को 2-लेन से 4-लेन करने की योजना स्वीकृत हो चुकी है और DPR तैयार करने का कार्य प्रगति पर है।
यह सिर्फ एक सड़क की मांग नहीं, बल्कि प्रयागराज के बेहतर भविष्य की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। सांसद बनने के बाद से उज्ज्वल रमण सिंह जी ने प्रयागराज की बुनियादी सुविधाओं, रोजगार, स्वास्थ्य, परिवहन और औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार उठाया है।
AIIMS की मांग हो, प्रयागराज में मेट्रो की मांग, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की मांग या नैनी औद्योगिक क्षेत्र के पुनर्जीवन का मुद्दा—प्रयागराज के विकास से जुड़ा कोई भी विषय हो, उज्ज्वल रमण सिंह जी उसे लगातार मजबूती से उठा रहे हैं।
एक सांसद के रूप में उनका संकल्प स्पष्ट है—
प्रयागराज का विकास, प्रयागराज के लोगों की सुविधा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर।
जनहित की आवाज़ संसद से सड़क तक —
उज्ज्वल रमण सिंह जी।