03/04/2026
🇮🇳 भावपूर्ण श्रद्धांजलि | आदरणीय राधेश्याम दीक्षित जी को नमन 🙏
अत्यंत दुःख और गहन शोक के साथ यह समाचार प्राप्त हुआ कि
स्वदेशी आंदोलन के प्रेरणास्त्रोत, परम श्रद्धेय स्वर्गीय राजीव दीक्षित जी के पूज्य पिताश्री
श्री राधेश्याम दीक्षित जी हम सभी को छोड़कर पंचतत्व में विलीन हो गए।
राधेश्याम दीक्षित जी केवल एक पिता नहीं थे, बल्कि वे उन महान संस्कारों के स्रोत थे, जिन्होंने भारत को राजीव दीक्षित जी जैसा प्रखर राष्ट्रवादी, स्वदेशी चिंतक और जन-जागरण का योद्धा दिया।
उनका सादा जीवन, उच्च विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक और प्रेरणा का दीप स्तंभ रहेगा।
उनका सादा जीवन, उच्च विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक और प्रेरणा का दीप स्तंभ रहेगा।
भारत स्वाभिमान पार्टी इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।
हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा समस्त परिवार एवं करोड़ों अनुयायियों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
🙏 विनम्र श्रद्धांजलि | शत-शत नमन 🙏
ॐ शांति!
#राजीव_दीक्षित #राधेश्याम_दीक्षित #श्रद्धांजलि #स्वदेशी