09/07/2026
🇮🇳 सप्तशक्ति – सात राज्य, एक भारत 🇮🇳
"श्री अग्रवाल परिषद मातृशक्ति, अलीगढ़" के अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या "सप्तशक्ति – सात राज्य, एक भारत" में भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं, लोकनृत्यों एवं वेशभूषाओं की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
"परंपरा के रंग – साड़ी के संग" Heritage Saree Walk ने भारतीय नारी की गरिमा, सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत को सजीव रूप में प्रस्तुत कर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
📸 इस यादगार आयोजन की कुछ सुंदर झलकियाँ...
— ज्योति मित्तल
संस्थापिका
श्री अग्रवाल परिषद मातृशक्ति, अलीगढ़ 🌸