Rishabh Garg

Rishabh Garg "I m WHAt I m"..♥♫★

ऐतिहासिक विजय...चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई!चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेल...
09/03/2025

ऐतिहासिक विजय...

चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई!

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

जय हिंद🇮🇳

आप सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आइये...
26/01/2025

आप सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आइये, इस पावन अवसर पर संविधान के उत्कृष्ट आदर्शों को हृदयतल से स्मरण करते हुए देश की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को बनायें रखने का संकल्प लें एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें।

जय हिंद, जय भारत!

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ कोटि-कोटि नमन। उनका जीवन और संघर्ष भारतीय स्वतंत्र...
23/01/2025

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ कोटि-कोटि नमन।

उनका जीवन और संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उनका अद्वितीय नेतृत्व और बलिदान सदा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।

11/01/2025

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।श्री राम मन्दिर की प्रथम वर्षगांठ पर सभी को हार्दिक शुभकामनाए!

देश की सीमाओं की रक्षा में अदम्य साहस, निष्ठा व समर्पण के प्रतीक सीमा सुरक्षा बल (BSF) के स्थापना दिवस पर सभी जवानों को ...
01/12/2024

देश की सीमाओं की रक्षा में अदम्य साहस, निष्ठा व समर्पण के प्रतीक सीमा सुरक्षा बल (BSF) के स्थापना दिवस पर सभी जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका अद्वितीय पराक्रम और सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।


आप सभी प्रदेशवासियों को अन्धकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।माँ लक्ष्मी जी ...
31/10/2024

आप सभी प्रदेशवासियों को अन्धकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
माँ लक्ष्मी जी की कृपादृष्टि से आप सभी का जीवन सुख-शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता के प्रकाश से आलोकित रहे। यह महापर्व सभी के लिए मंगल व आनंद का कारक बनें।
शुभ दीपावली

धन्वंतरि जयंती /धनतेरस की सभी सनातनिओं को बधाई!भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास...
29/10/2024

धन्वंतरि जयंती /धनतेरस की सभी सनातनिओं को बधाई!

भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।

यह पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि का वाहक बने, प्रेम और सद्भावना का दीपक सभी के जीवन को आलोकित करता रहे, माँ लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे, यही कामना है।

उनका आशीर्वाद हर व्यक्ति को आरोग्यता और दीर्घायु जीवन प्रदान करे।

महर्षि वाल्मीकि जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित 'रामायण' भार...
17/10/2024

महर्षि वाल्मीकि जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित 'रामायण' भारत की आत्मा का महाकाव्य है। रामायण ने भारत और विश्व में एक समृद्ध साहित्य परंपरा को प्रेरित किया है।

हरियाणा चुनाव के परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसान, महिला, युवा और गरीब समेत सभी वर्गों का विश्वास भाजपा पर निरंतर...
08/10/2024

हरियाणा चुनाव के परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसान, महिला, युवा और गरीब समेत सभी वर्गों का विश्वास भाजपा पर निरंतर बढ़ता जा रहा है। मा• प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की विकास की नीतियों पर हरियाणा की जनता-जनार्दन ने अपनी मुहर लगाई है। BJP Haryana के समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई!

जगज्जननी माँ जगदम्बा के चौथा स्वरूप माँ कुष्मांडा से प्रार्थना है कि प्रदेश वासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण...
06/10/2024

जगज्जननी माँ जगदम्बा के चौथा स्वरूप माँ कुष्मांडा से प्रार्थना है कि प्रदेश वासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण करें और सुख, समृद्धि व आरोग्यता प्रदान करें।
जय माँ कुष्मांडा!

लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय!प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय...
25/09/2024

लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय!

प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि -कोटि नमन एवं अंत्योदय दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

राष्ट्रहित में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले दूरदृष्टा पंडित दीनदयाल जी के आचार -विचार एवं उनके उत्कृष्ट सिद्धांत हम सभी के लिए सदैव वंदनीय रहेंगे।

राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी, निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा में निरंतर अपना सर्वस्व समर्...
17/09/2024

राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी, निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा में निरंतर अपना सर्वस्व समर्पित कर रहे आदर्शवादी और विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, नव विचारधारा के प्रवर्तक, गांव, गरीब, महिला एवं युवाओं के कल्याण हेतु समर्पित, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।

आपके यशस्वी नेतृत्व में राष्ट्र पुनर्निर्माण में भागीदार बनना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी जीवन एवं सदैव प्रसन्न रहने की कामना करता हूँ।


Address

Aligarh
202001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rishabh Garg posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rishabh Garg:

Share