13/06/2024
*लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,*
*कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।*
*असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो,*
*क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।*
*कुछ किये बिना ही जय जयकार नहीं होती,*
*कुछ फरिश्ते ऐसे भी*
जहां हम रक्तदान करने के लिए अपने काम की व्यस्तता के कारण थोड़ी दूर पर ब्लड बैंक नहीं जाते, वहीं एक बहुत ही आपातकालीन केस में हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को होल ब्लड की आवश्कता हुई। आगरा की किसी ब्लड बैंक में ब्लड उपलब्ध नहीं था और ना ही परिवार में किसी का ब्लड ग्रुप था। ऐसे में मोर्चा संभाला हमारे परिवार के स्तंभ *राजदीप सोनी* जी ने रक्तदान कर जीवनदान दिया।
राजदीप जी के संग उनके मित्र *सतेंद्र पथोर* जी भी ब्लड बैंक में साथ थे, जहां उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान किया
सतेंद्र जी के रक्तदान के प्रति इस जज्बे, जोश और समर्पण को *जीवनरक्षक* नतमस्तक होकर कोटि कोटि नमन करता है।🙏🏻🙏🏻
*रक्तदान महादान*
*रक्तदान जीवनदान*