DYFI Chamba

DYFI Chamba जनता की माँग को लेकर कर संघर्ष करना हम?

14/06/2024
30/01/2022

आज   चुवाड़ी ने अपना पहला ईकाई सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का उद्घाटन   राज्य अध्यक्ष कॉमरेड सुरेश सरवाल जी  ने किया। स...
18/01/2022

आज चुवाड़ी ने अपना पहला ईकाई सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का उद्घाटन राज्य अध्यक्ष कॉमरेड सुरेश सरवाल जी ने किया। सम्मेलन में युवाओं के समक्ष चुनौतियों, महंगाई, बेरोजगारी और महामारी जैसे विषयों पर चर्चा की गई । जिसमें नौजवानों के मुद्दों को उजागर करने के लिए भारतीय जनवादी नौजवान सभा का सम्मेलन किया गया। जिसमें 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें साथी अजय को अध्यक्ष ,साथी अरविंद को सचिव व साथी दीपक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। DYFI के सम्मेलन का समापन ‘ सबको शिक्षा सबको काम’ के नारे के साथ हुआ ।

10/01/2022

नफरत और नशा बंद करो रोजगार का प्रबंध करो।

भारतीय जनवादी नौजवान सभा

जनवादी नौजवान सभा चंबा का जिला सम्मेलन सम्पन्न।हेमराज जिला अध्यक्ष व केवल कृष्ण जिला सचिव चुने गए।
25/12/2021

जनवादी नौजवान सभा चंबा का जिला सम्मेलन सम्पन्न।
हेमराज जिला अध्यक्ष व केवल कृष्ण जिला सचिव चुने गए।

जिला चंबा जनवादी नौजवान सभा का जिला सम्मेलन ..... 25 दिसंबर 2021 की अम्बेडकर भवन चंबा में होगा।सबको शिक्षा सबको काम .......
21/12/2021

जिला चंबा जनवादी नौजवान सभा का जिला सम्मेलन ..... 25 दिसंबर 2021 की अम्बेडकर भवन चंबा में होगा।
सबको शिक्षा सबको काम ......

 #जिला_सम्मेलन चंबाहमारे नौजवानों के लिए खुशी की बात है कि जिला चंबा में हम नौजवान सभा का जिला सम्मेलन करने जा रहे हैं। ...
16/12/2021

#जिला_सम्मेलन चंबा
हमारे नौजवानों के लिए खुशी की बात है कि जिला चंबा में हम नौजवान सभा का जिला सम्मेलन करने जा रहे हैं। शहीद भगतसिंह के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए चला ये संघर्ष जारी रहेगा ।
इंकलाब जिंदाबाद

03/07/2021

धर्म और वैज्ञानिक दृष्टिकोण
जब हम विज्ञानिक दृष्टिकोण की बात कर रहे है तो हमे सबसे पहले ये समझना होगा कि ये होता क्या है । हम सिर्फ physics , chemistry , zoology , या किसी भी प्रकार के अन्य विषय पढ़ने को ही विज्ञान नही बोल सकते है । विज्ञान या विज्ञानिक दृष्टिकोण का मतलब है किसी चीज़ को समझना , उस पर तर्क लगाना उसका निष्कर्ष निकलना ओर उसका प्रयोग करना , इसको हम विज्ञानिक दृष्टिकोण कहेगे । इसका एक उदाहरण है जेम्स वॉट के भाप के इंजन का अविष्कार - जब वॉट पानी को केतली में गर्म कर रहे थे तब उसका ढकन बार बार उछाल मार रहा था उन्होंने एक बार देखा , दो बार देखा , जब उन्होंने ढकन को बार उछाल मरते हुए देखा तो उन्होंने उसको कोई देवीय घटना नही माना न ही जादू या टोना माना । उन्होंने उसके पीछे तर्क लगाया और उसका निष्कर्ष निकाला और फिर उसका प्रयोग किया इस प्रकार से भाप के इंजन का अविष्कार हुआ जिसके कारण ओद्योगिक क्रांति हुई ।
आज जब भारत के साथ पूरा विश्व महामारी की मार झेल रहा है तब सभी धार्मिक स्थल बंद है चाहे वो मस्ज़िद हो , मन्दिर हो , गुरुद्वारा हो , चर्च हो या फिर कोई अन्य हो , आज सब बंद है । इस मुश्किल की घड़ी में विज्ञान ने ही बचाव की राह दिखाई है और विज्ञान ही बचाव की ओर ले जाएगा ये सत्य है । लेकिन जरूरी है इस विज्ञानिक दृष्टिकोण को हर गाँव तक , हर व्यक्ति तक ले जाने का जो सिर्फ आज कुछेक लोगो के ज़िम्मेदारी है । आज भी कई लोग ये बोल रहे है कि हमारी भूमि देव भूमि है या ये महामारी नही आ सकती , या मैं उच्च जाति का हु मुझे ये महामारी नही लग सकती या इस के होड़ में सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे है जो कि गलत है । ये महामारी धर्म , जात पात , ऊंच नीच नही देखती है । इससे बचने का फिलहाल एकमात्र उपाय है विज्ञानिक तकनीक को अपनाना जैसे कि मास्क पहनना , साफ सफाई रखना , सोशल डिस्टेंस रखना और lockdown का पालन करना । इसके साथ एक जरुरी चीज़ ये भी है कि अपनी इम्यूनिटी पॉवर को नियमित रखना । और इम्युनिटी पॉवर को हम नियमित पोष्टिक आहार लेकर ही रख सकते है । इसलिए ये भी जरूरी है कि जिस के पास ये सुविधा नही है हम उनकी सहायता करे ।
धन्यवाद

Address

जिला चंबा सुल्तानपुर

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DYFI Chamba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share