14/04/2019
इसुआपुर प्रखंड स्थित के॰एस॰ उच्च विद्यालय में अशोक अष्टमी मनाई गई। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार ने की। इस विद्यालय के शिक्षकों ने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें चक्रवर्ती सम्राट बताया। बताया गया कि सम्राट अशोक ने शांति एवं विकास के लिए अनेक कार्य किए जो आज भी अतुलनीय है। पंकज कुमार भारती, श्याम कुमार तिवारी, अरविंद पाण्डेय, असगर अली, नन्द कुमार, बिनोद प्रसाद साह, मुन्नी लाल राम, राम नरेश शर्मा सहित सभी शिक्षकों के अलावा अनेकों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।